Home Blog Page 115

छत्तीसगढ़ कोर्ट ने कालीचरण की रिहाई एक दिन और टाली

0

रायपुर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपित कालीचरण को एक दिन जेल में और रहना पड़ेगा। हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शनिवार को ट्रायल कोर्ट में उसकी जमानत नहीं हो पाई। जानकारी के अनुसार जमानतदार के दस्तावेज अधूरे होने के कारण यह स्थिति बनी।

92 दिनों से जेल में बंद कालीचरण को हाई कोर्ट ने शुक्रवार को सशर्त जमानत दे दी है। उसे एक लाख रुपये का निजी बांड व 50-50 हजार रुपये जमा करने वाले दो जमानतदार पेश करने के लिए कहा गया था।

रविवार को होगी कालीचरण की जमानत

शनिवार को हाई कोर्ट के आदेश के आधार पर रायपुर कोर्ट में जमानदार पेश किए गए। इनमें से एक जमानतदार के दस्तावेज अधूरे थे। इस वजह से जज ने रिहाई पर रोक लगा दी। संभवत: अब रविवार को कालीचरण की जमानत होगी।

शनिवार की शाम कालीचरण के स्वागत के लिए जेल के बाहर बड़ी संख्या में उसके समर्थक जुटे हुए थे। कई जगह कालीचरण के बैनर-पोस्टर भी लगाए गए हैं। पूरे जश्न की तैयारी थी, लेकिन रिहाई नहीं हो पाने से उन्हें निराश होना पड़ा।

इन धाराओं के तहत केस दर्ज

जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर कालीचरण के खिलाफ कार्रवाई में धारा 153 ए, 153 बी (1), 295 ए, 505(1) (बी) को भी शामिल किया गया है।

कालीचरण जेल से निकलते ही धर्म संसद आयोजक से करेंगे मुलाकात

कालीचरण की जमानत हाई कोर्ट ने मंजूर कर ली। वे कभी भी जेल से अब रिहा हो सकते है। बताया जा रहा है कि कालीचरण जेल से रिहा होते ही सबसे पहले धर्म संसद आयोजक पंडित नीलकण्ठ त्रिपाठी से मुलाकात करेंगे। कालीचरण जेल से सीधा नीलकण्ठ त्रिपाठी के निवास स्टेशन रोड नहर पारा स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में जाएंगे। वही मीडिया से प्रेसवार्ता कर अपने प्रशंसकों एवं शिष्यों से नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में ही मुलाकात करेंगे। उसके बाद वे अपने माता पिता से मिलने महाराष्ट्र जायेंगे।

सहायक शिक्षक परमार की पत्नी के दो बैंक लाकरों ने उगले 590 ग्राम सोने के गहने, व डेढ़ लाख रुपये

0

ग्वालियर। आय से अधिक की संपत्ति के मामले में नामजद सहायक शिक्षक प्रशांत सिंह परमार व उनकी पत्नी शशि परमार की मौजूदगी में गुरुवार को ईओडब्ल्यू ने दो बैंक लाकर खुलवाए। सिटी सेंटर स्थित आइसीआइसीआइ बैंक के लाकर से 590 ग्राम सोने के आभूषण व 50 हजार रुपये निकले। दूसरा लाकर बैंक आफ इंडिया की फूलबाग ब्रांच स्थित शाखा में था। इस लाकर के खोलने पर केवल एक लाख रुपये मिले हैं। अभी बैंक खातों की जानकारी आना शेष है। इससे पहले ईओडब्ल्यू ने आरोपित के फ्लैट, आफिस, गार्डन व कालेज में छापा मारकर चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए थे। जिनका ईओडब्ल्यू द्वारा इनकी वास्तविक कीमत का पता लगाने के लिए आकलन किया जा रहा है। वर्तमान मूल्य के अनुसार अनुमानित संपत्ति 25 करोड़ के लगभग की है।

एसपी(ईओडब्ल्यू) बिट्टू सहगल ने बताया कि सहायक शिक्षक प्रशांत सिंह परमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। इस शिकायत पर 25 दिन की गई पड़ताल के बाद आय से अधिक संपत्ति होने की पुष्टि हुई थी। आरोपित के खिलाफ ईओडब्ल्यू में प्रकरण दर्ज करने के बाद न्यायालय से सर्च वारंट लेने के बाद शनिवार को आरोपित के अलकापुरी स्थित सत्यम रेजिडेंसी में फ्लैट,आफिस,कोटेश्वर स्थित गार्डन स्कूल व नूराबाद स्थित कालेज पर छापा मारकर चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए थे। पड़ताल में पता चला था कि आरोपित के परिवार के नाम पर दो लाकर हैं। डीएसपी लोकायुक्त सतीश चतुर्वेदी के साथ टीम ने आरोपित की पत्नी शशि परमार को साथ लेकर दोनों लाकर खुलवाए।

ईओडब्ल्यू की टीम ने सिटी सेंटर स्थित आइसीआइसीआइ बैंक का लाकर खुलवाया। इस लाकर में सोने के भारी हार, बाजुबंध सहित अन्य गहने मिले। टीम अपने साथ गहनों का परीक्षण व वजन कराने के लिए सुनार को साथ लेकर गई थीं। बैंक परिसर में गहनों का परीक्षण किया गया। सभी गहने सोने के थे, जो कि 590 ग्राम वजनी थी। इनकी कीमत 28 लाख 50 हजार रुपये के लगभग के हैं। इन गहनों के साथ 50 हजार रुपये भी मिले हैं। फूलबाग स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा के लाकर से सिर्फ एक लाख रुपये मिले हैं।

मध्‍य प्रदेश के रीवा जिले में दुष्कर्म के आरोपित महंत के मकान पर चला बुलडोजर

0

रीवा । सर्किट हाउस में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित महंत सीताराम दास के मकान को प्रशासन ने गुरुवार को बुलडोजर चलवाकर जमींदोज कर दिया। पुलिस ने आरोपित महंत व हिस्ट्रीशीटर विनोद पांडे को जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने महंत को दो दिन के पुलिस रिमांड पर, जबकि विनोद को जेल भेज दिया। पुलिस महंत सीताराम को नकाब पहनाकर सिविल लाइन थाने से करीब सौ मीटर दूर स्थित न्यायालय पैदल लेकर पहुंची थी।

इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। अध‍िवक्ताओं ने आरोपित को फांसी की सजा देने की मांग कर नारेबाजी की। इस मामले के दो अन्य आरोपित अभी फरार हैं। एक अन्‍य आरो‍पित विनोद पांडे के गृह गांव नईगढ़ी थाना क्षेत्र के अकौरी में बने मकान को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया।

बगैर अनुमति बना था मकान

गुढ़ थाना अंतर्गत गुढ़वा गांव में आरोपित महंत ने बगैर अनुमति के 2800 वर्गफीट में मकान बनवा रखा था। प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर कुछ घंटे में ही मकान को जमींदोज कर दिया।

मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद 24 घंटे के अंदर ढहाया मकान

रोजगार सम्मेलन में बुधवार को रीवा पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने मंच से कहा था कि अपराध‍ियों के घरों पर बुलडोजर चला दो, उन्हें कुचल दो। उनके बयान के आधा घंटे बाद सिंगरौली से आरोपित महंत को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, 24 घंटे के अंदर आरोपित के मकान पर भी बुलडोजर चल गया।

कांग्रेस में अब कोई असंतुष्ट नहीं, जी-23 की सभी मांगें मानी-कमल नाथ

0

भोपाल । पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद जी-23 नेताओं द्वारा लगातार नेतृत्व पर सवाल उठाए जाने के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने दावा किया कि पार्टी में अब कोई भी असंतुष्ट नहीं है। सभी नेता मेरे संपर्क में हैं और चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सारी चीजें सामने आ जाएंगी। मुझे किसी पद या कुर्सी का मोह नहीं है। जब भी पद छोड़ने के लिए कहा जाएगा, मैं तत्काल छोड़ दूंगा। उन्होंने मध्य प्रदेश में महंगाई मुक्त भारत अभियान की भोपाल से शुरुआत की और केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार को महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान और जी 23 के नेताओं द्वारा नेतृत्व को लेकर लगातार उठाए जा रहे सवालों पर कहा कि उनकी (जी 23) सभी मांग मान ली गई हैं। हमने वर्षों साथ काम किया है। सभी से मेरे संबंध हैं और व्यक्तिगत तौर पर संपर्क में हूं। संगठन चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। महंगाई को लेकर उन्होंने कहा कि आज इससे सभी वर्ग परेशान हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों से सिर्फ वाहन ही नहीं बल्कि खाद्य पदार्थ, दूध, सब्जी, दवाई और रोजमर्रा के उपयोग की चीजें प्रभावित होती हैं। पहले जब महंगाई बढ़ती थी तो भाजपा नेता बड़ी-बड़ी बातें करते थे। शिवराज सिंह चौहान साइकिल चलाते थे लेकिन आज क्या हाल है। किसान, नौजवान, व्यापारी से लेकर हर वर्ग त्रस्त है। हमने शुद्ध का युद्ध अभियान चलाया था पर भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। जब पांच राज्यों में चुनाव थे, तब पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ीं, पर परिणाम आने के बाद ऐसा कोई दिन नहीं जा रहा है, जब वृद्धि नहीं हो रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की परीक्षाओं में गड़बड़ी सबके सामने आ चुकी है। महंगाई के विरोध में हम जिला और ब्लाक स्तर पर आंदोलन करके जन-जन को भाजपा सरकार की हकीकत बताएंगे। यह अभियान सात अप्रैल तक चलेगा। संगठन के प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि पहले दिन घर के सामने प्रदर्शन होना था। अभियान की शुरुआत सभी जिलों में एक साथ की गई। इस दौरान थाली, ताली, मंजीरा बजाकर विरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, पीसी शर्मा, आरिफ मसूद सहित अन्य पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद थे।

शुक्रवार सेमप्र बोर्ड के स्कूलों की पांचवीं और आठवीं की वार्षिक परीक्षा

0

भोपाल । प्रदेश के सरकारी व निजी स्कूलों में पांचवीं व आठवीं की वार्षिक परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू होंगी, जो नौ अप्रैल तक चलेंगी। प्रदेश में इस परीक्षा के लिए करीब 30 हजार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें भोपाल जिले में 347 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोनों कक्षाओं में करीब 18 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें पांचवीं कक्षा में करीब 10 लाख और आठवीं में आठ लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह नौ बजे से 11.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। पाचवीं व आठवीं का पहला पेपर हिंदी विशिष्ट का होगा।

इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संबंधी सामग्री भेज दी गई है। सभी विषयों के पेपर 100 अंक के होंगे। परीक्षा में 60 अंक का लिखित प्रश्नपत्र और 40 अंक का प्रोजेक्ट होगा। विद्यार्थी को प्रत्येक विषय में 33 फीसद अंक लाना अनिवार्य होगा, नहीं तो अनुत्तीर्ण कर दिया जाएगा। उसे दोबारा उसी कक्षा में पढ़ना होगा। हालांकि, अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों की दो माह बाद पुन परीक्षा ली जाएगी।

कोविड काल के कारण दो साल से पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों पर परीक्षा का दबाव नहीं था। इस साल पांचवीं व आठवीं के बच्चों की वार्षिक परीक्षा ली जा रही है। यह परीक्षा बोर्ड की तर्ज पर आयोजित होगी, लेकिन इस परीक्षा को बोर्ड परीक्षा नहीं कहा जाएगा।

अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों की दो माह तक तैयारी कराई जाएगी

पांचवीं व आठवीं की वार्षिक परीक्षा में अगर कोई विद्यार्थी 33 फीसद अंक नहीं ला पाया तो दो माह बाद फिर से उनकी परीक्षा ली जाएगी। इस दौरान शिक्षक उनकी अलग से कक्षा लगाएंगे। परीक्षा में जो भी सवाल गलत होंगे, उन्हें पढ़ाएंगे। विद्यार्थी को कक्षा में शिक्षक समझाएंगे और बतलाएंगे। इसके बाद भी किसी विद्यार्थी का पेपर बिगड़ता है तो उसे अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा।

इस परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं इस बार संकुल केंद्रों पर जांची जाएंगी। उसी स्कूल के शिक्षक बच्चों की कापियां नहीं जाचेंगे। राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से सभी संकुल केंद्रों को पांच-पांच हजार रुपये की राशि आंवटित की गई है।

पीएम इमरान खान का देश को संदेश

0

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी का संकट गहरा गया है। पाकिस्तानी संसद के निचले सदन में बैठक शुरु होने के कुछ ही देर बाद सदन को 3 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इस बैठक में पीएम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होनी थी। लेकिन कार्यवाही शुरु होते ही नेशनल असेंबली को 3 अप्रैल की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। इस पर विपक्ष के नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। आपको बता दें कि शाहबाज शरीफ ने पाकिस्तानी संविधान के अनुच्छेद ए-95 के तहत अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था और इस पर 161 सदस्यों ने दस्तखत कर रखे हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान तीन अप्रैल को होगा।

पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान खान आज रात राष्ट्र को संबोधित कर सकते हैं। उन्होंने बुधवार को अपना भाषण स्थगित कर दिया था। पाकिस्तान के मंत्री शेख राशिद अहमद ने इस बारे में जानकारी दी। इससे पहले प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने आवास पर राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (NSC) की बैठक बुलाई। आपको बता दें कि एनएससी, जो सुरक्षा मुद्दों पर समन्वय के लिए सर्वोच्च मंच है, उसकी अध्यक्षता प्रधान मंत्री करते हैं और इसमें प्रमुख संघीय मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, सेवा प्रमुख और शीर्ष खुफिया अधिकारी शामिल होते हैं। रिपोर्टों के अनुसार, इस बैठक में “विदेशी खतरे” वाले पत्र पर चर्चा की जाएगी। एक दिन पहले प्रधान मंत्री ने एक पत्र साझा किया था, जिसमें कथित तौर पर उनकी सरकार गिराने के लिए एक विदेशी साजिश का सबूत का दावा किया गया।

मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (MQM-P) के संघीय मंत्रियों के रूप में सेवारत दोनों सदस्यों, फारोग नसीम और अमीनुल हक ने इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में विपक्ष के साथ अपनी पार्टी की घोषणा के कुछ घंटों बाद अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दिन के रूप में सरकार को बैक-टू-बैक झटके का सामना करना पड़ रहा है।

पाकिस्तान की 342 सदस्यीय नेशनल असेंबली में इमरान खान की पार्टी के 155 सदस्य हैं। इमरान को सत्ता में बने रहने के लिए कम से कम 172 सांसदों के समर्थन की जरूरत है। वैसे माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री को नेशनल असेंबली में बहुमत नहीं है, क्योंकि कई सहयोगियों ने सरकार के खेमे को छोड़ दिया है और विपक्ष का समर्थन करने का फैसला किया है।

इस दिन मनाई जाएगी राम नवमी

0

राम नवमी चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तिथि को मनाई जाती है। हिंदू धर्म में राम नवमी का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन राजा दशरथ के घर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इस दिन विधि-विधान से भगवान श्रीराम की पूजा की जाती है। इस साल चैत्र नवरात्रि 02 अप्रैल से शुरू होने जा रहे हैं।

राम नवमी 2022 तिथि और शुभ मुहूर्त

रामनवमी (Ram Navami 2022) इस साल 10 अप्रैल 2022, रविवार को मनाई जाएगी। नवमी तिथि 10 अप्रैल को प्रातः 01.32 बजे से प्रारंभ होकर 11 अप्रैल को प्रातः 03.15 बजे समाप्त होगी। भगवान श्री राम की पूजा का शुभ मुहूर्त 10 अप्रैल 2022 को प्रातः 11.10 बजे से 01.32 बजे तक रहेगा।

राम नवमी पूजा विधि

रामनवमी के दिन सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद रोली से भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी की मूर्तियों का तिलक करें, फिर भगवान श्री राम को चावल, फूल, घंटी और शंख चढ़ाकर भगवान श्री राम की विधिवत पूजा करें। श्री राम के मंत्रों का जाप करें, रामायण का पाठ करें और रामचरितमानस का भी पाठ करें। अंत में सभी की आरती करें। इस दिन भगवान श्री राम को झूला झूलना चाहिए और किसी गरीब या ब्राह्मण को गेहूं और बाजरा दान करना चाहिए।

राम नवमी 2022 का महत्व

भगवान राम ने अपना चौदह वर्ष का वनवास किया और इस दौरान उन्होंने रावण का वध कर धर्म की स्थापना की। मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से जीवन में हर तरह की सुख-समृद्धि आती है। अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा है। यह भी एक कारण है कि इस बार भगवान राम के प्रति भक्ति का भाव विशेष दर्जे का होगा।

दुष्‍कर्म आरोपी महंत सीताराम दास गिरफ्तार

0

रीवा, शहर के मध्य स्थित सर्किट हाउस में एक महंत सहित 4 लोगों पर नाबालिग से सामूहिक दुष्‍कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपित महंत सीताराम दास को गिरफ्तार कर लिया है। बलात्कार के आरोपित महंत को सिंगरौली के टी आई यू पी सिंह एवं डीएसपी राजीव पाठक ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार महंत को सैलून से पुलिस ने गिरफ्तार किया वह बाल कटवाकर वेश बदलने का प्रयास कर रहा था जब सैलून वाले ने पहचान कर बातों में उलझाए रखा और पुलिस पहुंच गई।

पीडि़ता के बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस में मामला दर्ज कर जहां हिस्ट्रीशीटर विनोद पांडे को गिरफ्तार कर लिया है वहीं अन्य तीन की तलाश तेज कर दी गई थी। उक्त वारदात शहर के सबसे पॉश एरिया सर्किट हाउस में हुई। गत 28 मार्च की शाम आरोपित एनेक्सी भवन रूम नंबर-4 में ठहरा हुआ था। इस दौरान महंत की जान-पहचान का हिस्ट्रीशीटर बदमाश लड़की को वहां लेकर गया।

किशोरी को यह कहा गया था कि महंत के विशेष आशीर्वाद से उसके बिगड़े काम बन जाएंगे। क्योंकि उक्त महंत को विशेष आशीर्वाद प्राप्त है। किशोरी को वहां पहले शराब पिलाने की कोशिश की गई। बाद में उसे कमरा बंद कर हवस का शिकार बनाया गया। रूम हिस्ट्रीशीटर के नाम पर ही बुक था।

आरोपित महंत श्रीराम जन्मभूमि न्यास के पूर्व सदस्य व पूर्व सांसद रामविलास वेदांती का शिष्य है। बताते चलें कि उक्त महंत न केवल उनका शिष्य है बल्कि परिवार के नाते राम विलास वेदांती का नाती लगता है जो कि जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गुढ़वा वर्क का रहने वाला है। पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा ने बताया कि गत सोमवार शाम अकौरी थाना नईगढ़ी निवासी विनोद पांडेय के बुलाने पर किशोरी सतना से रीवा आई थी। किशोरी को झांसा देकर महंत से मिलने सर्किट हाउस लाया गया था। उसे पहले सैनिक स्कूल के पास बुलाया गया। फिर वहां से गाड़ी में बैठकर सर्किट हाउस के अंदर लाया गया। नाबालिग को महंत सीताराम उर्फ समर्थ त्रिपाठी से विनोद पांडेय ने मिलवाया था।

पी रहे थे शराब : पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वहां महंत, विनोद और एक अन्य लोग शराब पी रहे थे। उसे भी शराब पिलाना चाही। लेकिन शराब पीने से मना कर दिया जिसके बाद कमरे में मौजूद अन्‍य बाहर चले गए जबकि कमरे में मौजूद महंत ने उसे अपने हवस का शिकार बनाया। महंत ने गलत काम करने के बाद अपने अन्य सहयोगियों से उसे घर छोड़ आने को कहा। अन्य लोगों ने उसे किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। जिसके बाद पीड़िता अपने घर सतना पहुंची, उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने स्वजन को दी। गत 29 मार्च की शाम पिता के साथ रीवा के सिविल थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है।

बीफार्मा के छात्र का शव भोपाल में कमरे से पांच सौ मीटर दूर झाड़‍ियों में मिला, पिता ने लगाया हत्‍या का आरोप

0

भोपाल। पिपलानी के पटेल नगर बीफार्मा के प्रथम वर्ष के 22 वर्षीय छात्र की किराये के कमरे से कमरे से पांच सौ मीटर दूर झाड़ियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसके गले में गमछा कसा हुआ था। सूचना लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को हमीदिया अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बाद

में उसके परिजनों को जानकारी दी। बुधवार को पिता की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक के पिता का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। जबकि पुलिस इसे खुदकुशी

बता रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की स्थिति साफ होगी। फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है।

पिपलानी थाना प्रभारी अजय नायर के मुताबिक पटेल नगर पिपलानी में किराये से रहने वाला रोहित पटेल मूल रूप से कटारे का पुरवा गांव थाना ईसानगर छतरपुर जिले का रहने वाला था। उसके पिता राजबहादुर कृषक है और एक बड़ा भाई यूपी पुलिस में आरक्षक है। दो साल पहले कोटा में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के बाद जुलाई 2021 में वह भोपाल आया था।

उसने रायसेन रोड निजी कालेज में बीफार्मा प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। मंगलवार शाम छह बजे पटेल नगर के लोगों ने ओशो आश्रम के पास झाडियों में एक लाश मिलने की सूचना दी थी , मौके पर पहुंचकर देखा तो एक युवक का शव था, उसके गले में गमछा लपटा हुआ था। कान और नाक से खून निकल रहा था। बाद में घटनास्थल करीब पांच सौ मीटर दूर रहने वाले छात्र के रूप में उसकी पहचान होने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी। रोहित की लाश जिस हालत में मिली थी और गमछे को गठान लगाकर गले में लपेट गया था। उस हिसाब से वह अभी तक तो खुदकुशी करना ही लग रहा है।.

उक्त बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान रीवा में आयोजित रोजगार दिवस के अवसर पर रोजगार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। चौहान ने कहा कि यह भी पता लगाया जा रहा है कि राज निवास का कमरा उस वहशी दरिंदे को किसने दिया उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बेटियों के साथ हो रहे अपराध को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा किसी भी गुंडे को मध्यप्रदेश की धरती में नहीं रहने दिया जाएगा उनको जमींदोज करने का काम प्रदेश सरकार करेगी।

संबोधन के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री एक बार फिर अपने बदले हुए तेवर में दिखे उन्होंने जहां अपने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जमकर ब्रांडिंग की वही विगत 3 महीनों में चल रहे रोजगार मेले में मिले स्वरोजगार व रोजगार के आंकड़े भी बताया हैं। चौहान ने बताया कि जनवरी में 526000 व 16 फरवरी को 504000 लोगों को रोजगार मिला है। 30 मार्च को यानी आज 335000 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया।

ओएचई तार नरसिंहपुर स्‍टेशन के पास टूटा, डाउन ट्रैक पर थमे ट्रेनों के पहिये

0

नरसिंहपुर। जिला मुख्यालय से करीब 21 किमी दूर करकबेल-श्रीधाम रेलवे स्टेशन के बीच ओवरहेड इलेक्ट्रिक तार टूट जाने से डाउन ट्रैक पर ट्रेनों के पहिये थम गए।इसके पहले यहां पर अंडरब्रिज के निर्माण के कारण दो घंटे का ब्लाक था। इस तरह इटारसी से आकर जबलपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें करीब साढ़े घंटे तक प्रभावित रहीं।

करकबेल और श्रीधाम रेलवे स्टेशन के बीच एक अंडरब्रिज निर्माण के लिए गर्डर डालने दो घंटे का ब्लाक लिया गया था।इसके चलते अप व डाउन ट्रैक् का यातायात सुबह 11.30 से दोपहर 1.30 बजे तक बंद रहा। जैसे-तैसे गर्डर बिछाने का काम पूरा हुआ ही था कि अचानक डाउन ट्रैक के ऊपर ओवरहेड इलेक्ट्रिक तार अचानक टूट गया।

आनन-फानन में रेल कर्मचारियों की सूचना पर तत्काल रेलवे के सब स्टेशन से विद्युत प्रभाव रुकवाया गया। इसकी सूचना मैकेनिकल विभाग नरसिंहपुर समेत जबलपुर मंडल के रेल अधिकारियों को दी गई। नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन से विशेष वैन तार को जोड़ने के लिए रवाना की गई। वहीं अप ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया। दोपहर करीब 2 बजे पहुंची रेल वैन के जरिए कर्मचारियों ने ओएचई तार को जोड़ने का काम शुरू किया।

इसमें करीब ढाई घंटे का वक्त लग गया। डाउन ट्रैक पर हुई इस घटना के कारण करकबेल के पहले बेलखेड़ा, घाटपिंडरई, नरसिंहपुर, करेली, पिपरिया आदि स्टेशनों पर जबलपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों के पहिये थमे रहे। नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर मुंबई-हावड़ा मेल, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से पटना जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेनें प्लेटफार्म और मेन लाइन पर खड़ी रहीं।

नरसिंहपुर के स्टेशन प्रबंधन पीके स्वामी ने बताया कि दो घंटे के ब्लाक के बाद ओएचई तार टूटने के कारण करीब साढ़े चार घंटे तक 8 से 10 समय से चल रहीं ट्रेनों पर असर पड़ा है। शाम करीब चार बजे सुधार के बाद डाउन ट्रैक का यातायात पुन: सुचारू हो सका।