भोपाल। यूपीएससी ने सोमवार को अपने परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं, जिसमें मध्य प्रदेश से भी परीक्षार्थियों ने परचम लहराया है। उज्जैन के ऐश्वर्य वर्मा ने इसमें पूरे देश में चौथी रैंक और इंदौर के उत्कर्ष द्विवेदी ने 5वीं रैंक हासिल की है। जबलपुर में पदस्थ आइपीएस अधिकारी प्रियंका शुक्ला की छोटी बहन मिनी शुक्ला का यूपीएससी में चयन 96 रैंक मिली है। प्रियंका के दादाजी एसएस शुक्ला मध्य प्रदेश पुलिस में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक से सेवानिवृत्त हैं। धार की रहने वाली ट्विंकल जैन ने भी यूपीएससी में 138वीं रैंक हासिल की है। वहीं बालाघाट में सहायक संचालक उद्यान सीबी देशमुख के बेटे राहुल देशमुख ने भी 349 रेंक पाई है। इंदौर की श्रद्धा गोमे ने 60वीं रैंक हासिल की है, उन्होंने बिना कोचिंग के यह सफलता पाई है। वहीं उज्जैन के चेतन चौहान ने 612 रैंक पाई है।
उज्जैन के ऐश्वर्य वर्मा ने चौथी और इंदौर के उत्कर्ष द्विवेदी ने पाई 5वीं रैंक
बिजली बिल बाकी होने पर नहीं लड़ पाएंगे पंचायत का चुनाव
भोपाल। । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन पत्र जमा करने का सिलसिला भी प्रारंभ हो गया। जिला और जनपद पंचायत का सदस्य, पंच और सरंपच का चुनाव लड़ने के लिए अभ्यर्थी को यह प्रमाण देना होगा कि उसके ऊपर बिजली का बिल बाकी नहीं है। इसके साथ ही पंचायत स्तर पर लगने वाले शुल्क के बकाया नहीं होने का प्रमाण पत्र भी देना होगा। आरक्षित वर्ग का सदस्य होने पर जाति प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। नामांकन पत्रों की जांच के लिए तय समयसीमा से पहले प्रमाण पत्र यदि नहीं दिया जाता है तो नामांकन निरस्त कर दिया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों को आपराधिक रिकार्ड और शैक्षणिक योग्यता के संबंध में घोषणा पत्र देना होगा। जिला और जनपद पंचायत के सदस्य और सरपंच पद के अभ्यर्थियों को स्वयं, पति व पत्नी और आश्रितों की आयकर विवरणी में दर्शित कुल आय, चल-अचल संपत्ति का विवरण, सार्वजनिक एवं वित्तीय संस्थाओं और सरकार के प्रति देनदारियों का ब्योरा बताना होगा। इसके साथ ही यह भी शपथ पत्र देनेा होगा कि पंचायत तथा किसी शासकीय भूमि पर उसके द्वारा अतिक्रमण नहीं किया गया है और घर में शौचालय है।
पहली बार होगा पार्षद पद के अभ्यर्थियों के लिए व्यय सीमा की तय
प्रदेश में पहली बार पार्षद पद के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम व्यय सीमा तय कर दी गई है। नगर निगम क्षेत्र में 10 लाख से अधिक जनसंख्या पर आठ लाख 75 हजार और 10 लाख से कम जनसंख्या पर तीन लाख 75 हजार रुपये व्यय सीमा रहेगी। इसी तरह नगर पालिका में एक लाख से अधिक जनसंख्या पर दो लाख 50 हजार, 50 हजार से एक लाख तक की जनसंख्या पर एक लाख 50 हजार और 50 हजार से कम जनसंख्या पर पार्षदों के निर्वाचन व्यय की अधिक व्यय सीमा एक लाख रूपये रहेगी। नगर परिषदों के लिए अधिकतम व्यय सीमा 75 हजार रूपये निर्धारित की गई है। दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगर निगम में महापौर पद के अभ्यर्थी के लिए 35 लाख और दस लाख से कम जनसंख्या वाले निगम में अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम व्यय सीमा 15 रुपये रहेगी।
मतदाता पर्ची का होगा वितरण
मतदान के लिए मतदाताओं को मतदाता पर्ची का वितरण कराया जाएगा। इसके लिए आयोग ने मध्यप्र देश राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम के प्रबंध संचालक को निर्देश दिए हैं कि वे मतदाता सूची का एक सेट जिला निर्वाचन कार्यालयों को उपलब्ध कराएं। इससे मतदाता पर्ची तैयार करके उसका वितरण कराया जाएगा।
जून के महीने में रिलीज होने जा रही है ये शानदार फिल्में
कोरोना काल के कारण सिनेमा अपनी पटरी से उतर गया था लेकिन अब यह धीरे-धीेरे वापिस अपने ट्रैक पर लौट रहा है। अब हर शुक्रवार नई फिल्में रिलीज हो रही है। यह साल हिंदी फिल्मों के लिए काफी बुरा साल रहा है क्योंकि पहले द कश्मीर फाइल्स और उसके बाद केजीएफ 2 की वजह से हिंदी फिल्मों पर काफी असर हुआ था। द कश्मीर फाइल्स के बाद रिलीज हुई बाकी की 6 बड़ी हिंदी फिल्में लगातार फ्लाॅप साबित हुई थी। इन फिल्मों की लिस्ट में शाहिद कपूर की जर्सी, अजय देवगन की रनवे 34, टाइगर श्राॅफ की हीरोपंती 2 और रणवीर सिंह की जयेशभाई जोरदार जैसी फिल्में शामिल है। मई मेंं रिलीज हुई ज्यादातर फिल्में बाॅक्सऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में असफल रही है। अब जून में सिनेमा जगत अपनी नई फिल्में लेकर आ रहा है। देखना यह होगा कि ये फिल्में बाॅक्स ऑफिस पर अपना क्या असर छोड़ती है।
सम्राट पृथ्वीराज चौहान
अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज जल्द ही रिलीज होने वाली है। ये फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म पृथ्वीराज रासो पुस्तक पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले है। इनके अलावा सोनू सूद चंदवरदाई के रोल में और संजय दत्त काका कान्ह के रोल में दिखाई देंगे। वहींं आशुतोष राणा जयचंद और मानव विज मोहम्मद गौरी के किरदार निभाएंगे।
मेजर
26/11 के आतंकी हमले के हीरो एनएसजी कमांडो मेजर संदीप उन्नीकृष्णनन पर बनी यह बायोपिक ‘मेजर’ जून में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अदिवी शेष मेजर संदीप की भूमिका निभाएंगे। ये फिल्म 3 जून को हिंदी, तेलुगु और तमिल में भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में मेजर संदीप उन्नीकृष्णनन की आर्मी लाइफ, पर्सनल लाइफ और मंबई आतंकी हमले के दौरान उनकी सूझबूझ को दिखाया गया है।
जनहित में जारी
बाॅलीवुड की होनहार एक्ट्रेस नुसरत भरूचा अपनी फिल्म के जरिए समाज को संदेश देने जा रही है। उनकी अपकमिंग फिल्म जनहित में जारी 10 जून को रिलीज होने जा रही है। इसके पहले वे फिल्म ‘छोरी’ में नजर आई थीं। राज शांडिल्य की यह फिल्म समाज को एक अच्छा संदेश देने वाली है।
अर्ध
राजपाल यादव की वेब फिल्म ‘अर्ध’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वे शिव नाम के एक व्यक्ति का किरदार निभाने वाले है। यह फिल्म 10 जून को जी5 पर रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी सपनों के शहर मुंबई से शुरु होती है जिसमें शिवा नाम का एक व्यक्ति ट्रांसजेंडर होने का दिखावा करता है।
जुग-जुग जियो
बाॅलीवुड के फेमस फिल्म निर्माता करण जौहर की मोस्ट अवेटेड फिल्म जुग-जुग जियो 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अनिल कपूर, नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा अडवाणी नजर आने वाले है। साथ ही इस फिल्म में मनीष पाॅल और प्राजक्ता कोली भी नजर आएंगे। इस फिल्म को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है और करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे मंत्रियों की परफारमेंस रिपोर्ट की समीक्षा
भोपाल : तीन दिन के मध्यप्रदेश दौरे पर आ रहे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कई बैठकें करेंगे। निकाय चुनाव और अगले साल विधानसभा चुनावों के मद्देनजर नड्डा प्रदेश सरकार के मंत्रियों के परफारमेंस से लेकर संगठन के पदाधिकारियों तक से चुनावी तैयारियों संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करेंगे। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष अपने दौरे पर कई मंत्रियों के कामकाज को लेकर संतुष्ट नहीं दिखे थे।
पार्टी के आम कार्यकर्ता की अनदेखी का फीडबैक शिवराज कैबिनेट के मंत्रियों के लिए परेशानी बन सकता है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संगठनात्मक फीडबैक के आधार पर मंत्रियों के परफार्मेंस पर एक जून को चर्चा करने वाले हैं। इस दौरान जिन मंत्रियों को लेकर जिलों से शिकायत हैं, उन्हें अपने काम में सुधार लाने की हिदायत भी दी जाएगी। छह माह के भीतर यह दूसरा अवसर होगा जब मंत्रियों के कामकाज को लेकर संगठन की क्लास लगेगी। इसके अलावा भोपाल में लाल परेड मैदान में होने वाली सभा में नड्डा प्रदेश के करीब छह हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक जून को भोपाल आएंगे। भोपाल आने के बाद वे प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। नड्डा यहां संगठनात्मक मसलों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा व शिवराज कैबिनेट के मंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे। वैसे तो यह बैठक परिचयात्मक बैठक कही जा रही है लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में कुछ मंत्रियों की खिंचाई भी हो सकती है।
इन मंत्रियों को प्रभार के जिलों में कार्यकर्ताओं से मुलाकात नहीं करने और अनदेखी की शिकायत पर वरिष्ठ नेतृत्व की क्लास का सामना करना पड़ सकता है। हर बूथ पर जीत हासिल करने के लिए संगठन के साथ सरकार की भागीदारी को केंद्रीय नेतृत्व तवज्जो दे रहा है। इसीलिए उन बूथों पर भी खास फोकस कर केंद्रीय नेतृत्व सांसदों, विधायकों को सक्रिय करने में जुटा है जहां पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है या कम वोट मिले हैं। नड्डा का दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि भाजपा निकाय और पंचायत चुनाव को विधानसभा चुनाव की तर्ज पर लड़ने की तैयारी में जुटी है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में होगा निकाय चुनाव का शंखनाद: शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के एक जून को भोपाल और फिर जबलपुर प्रवास के दौरान उनकी जोरदार अगवानी के लिए कार्यकर्ता उत्साहित हैं। यह हमारे लिए संयोग की बात है कि नड्डा के प्रवास के साथ ही पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की शुरुआत हो रही है और वे कार्यकर्ताओं में संघर्ष का शंखनाद करेंगे। सीएम चौहान ने ये बातें नड्डा के स्वागत की तैयारियों का निरीक्षण करने के दौरान कहीं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की मौजूदगी में चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा राजनीतिक परिदृश्य पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने चार राज्यों में चुनावी जीत के बाद यहां आ रहे नड्डा का जोरदार स्वागत करने के लिए कार्यकर्ता आतुर हैं। समय का ध्यान रखते हुए यह तय किया गया है कि लाल परेड मैदान में ही मुख्य रूप से स्वागत होगा अन्यथा काफी समय लग जाएगा। भोपाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रेस कांफ्रेंस, मंत्रियों के साथ बैठक भी होगी।
पंजाब पुलिस का एक्शन मूसेवाला हत्याकांड में देहरादून से छह लोगों को लिया हिरासत में
देहरादून : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब की पुलिस ने देहरादून से छह लोगों को पूछताछ के लिए लिया है. सभी को हिरासत में लेकर पुलिस पंजाब के लिए रवाना हो गई है. बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए लोगों में से एक लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है.
रविवार शाम को मूसेवाला की हत्या के बाद से ही पंजाब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी. सोमवार को देहरादून के नया गांव चौकी के पास पंजाब पुलिस ने उत्तराखंड एसटीएफ की मदद से छह लोगों को पकड़ा. पंजाब पुलिस को शक है कि इनमें से एक मूसेवाला की हत्या में शामिल था.
सिद्धू मूसेवाला का थोड़ी देर में होगा पोस्टमार्टम, परिजन हुए राजी
सिद्धू मूसेवाला का पोस्टमार्टम थोड़ी देर में मानसा के सिविल अस्पताल में किया जाएगा. पोस्टमार्टम कराने के लिए मूसेवाला के परिजन राजी हो गए हैं. बताया जा रहा है कि परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं. इससे पहले मूसेवाला के परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था.
ढाबे का सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पंजाब पुलिस
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस मनसा के कैंचिया इलाके में मनसुख वैष्णो ढाबे पर पहुंची. ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया, सीसीटीवी में 29 मई को कुछ लड़के ढाबे पर खाना खाते हुए दिखाई दे रहे थे, पंजाब पुलिस सीसीटीवी को साथ लेकर गई है. पुलिस को ऐसा शक है कि हमलावर इस ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके थे. हालांकि सीसीटीवी के दिख रहे लड़के वाकई हमलावर हैं हत्याकांड में शामिल हैं भी या नहीं इसकी अभी जांच होगी. सीसीटीवी 29 मई की सुबह 10 बजकर 25 मिनट का है.
सोमवार दोपहर बाद पंजाब पुलिस एक बार फिर ढाबे का सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने के दौरान पंजाब पुलिस की टेक्निकल टीम भी मौजूद है. बताया जा रहा है कि ढाबे पर 29 मई को एक्टिव सभी मोबाइल फोन का डंप डेटा निकाला जाएगा. यहीं से सीसीटीवी फुटेज जब्त किया गया था.
मूसेवाला की कुछ महीने पहले हुई थी सगाई, नवंबर में होनी थी शादी
सिद्धू मूसेवाला की कुछ महीने पहले ही सगाई हुई थी. जानकारी के मुताबिक, मूसेवाला की जिस लड़की से सगाई हुई थी, वह पंजाब के संगरूर जिले की रहने वाली है. लड़की पेशे से पीआर है जो कनाडा में काम करती है. दोनों की शादी नवंबर में होनी तय हुई थी.
जिस जगह मूसेवाला पर हमला हुआ, वहां दीवारों में भी गोलियों से छेद हो गए हैं. इस बात की तस्दीक तस्वीरें कर रही हैं. वहीं मूसेवाला की गाड़ी पर 12 गोलियों के निशान मिले हैं. फायरिंग से थार शीशे चकनाचूर हो गए. पंजाब के DGP वी. के. भावरा ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला जब अपने घर से निकले, तब रास्ते में 2-2 गाड़ी आगे और पीछे से आईं और इनकी गाड़ी पर फायरिंग की गई. उन पर 30 राउंड फायर हुए थे. घटनास्थल से बरामद कारतूस से अंदाजा लगा है कि हत्याकांड में 3 अलग-अलग हथियारों का इस्तेमाल हुआ था.
सिद्धू मूसेवाला की थार कार
हत्याकांड के बाद मौके पर भीड़ लग गई थी. सिद्धू मूसेवाला के दोस्त बुरी तरह जख्मी थे. जब लोगों ने सिद्धू मूसेवाला को पहचाना तो वह दंग रह गए. जवाहरके गांव के लोग अभी भी दहशत में हैं. सड़क पर शीशे की किरचें पड़ी हुई हैं. लोगों की आंखों के सामने वही मंजर घूम रहा है.
चश्मदीद मेसी ने कहा कि गाड़ी में जो दो और लोग बैठे थे उनको भी गोली लगी थी. सिद्धू की कार पर 35 से 40 राउंड फायरिंग हुई थी. दीवारों पर भी गोलियों के निशान देखे जा सकते हैं.
पंचायत चुनाव की अधिसूचना सोमवार को , नामांकन पत्र जमा करने की होगी शुरुआत
भोपाल। । सभी जिलों में त्रिस्तरीय (ग्राम, जनपद और जिला) पंचायत चुनाव के लिए कलेक्टर सोमवार को अधिसूचना जारी करेंगे। इसके साथ ही नामांकन पत्र जमा करने की शुरुआत हो जाएगी। नामांकन पत्र आफलाइन ही लिए जाएंगे। छह जून तक पंच, सरपंच, जनपद और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन दोपहर तीन बजे तक स्वीकार होंगे। दस जून तक नाम वापस लिए जाएंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने बताया कि नामांकन पत्र सभी जिला मुख्यालय, 313 विकासखंड मुख्यालय और 2780 क्लस्टर (ग्राम पंचायतों के समूह) में लिए जाएंगे। चुनाव जिला पंचायत सदस्य के 875, जनपद पंचायत सदस्य के छह हजार 771, सरपंच के 22 हजार 921 और पंच के तीन लाख 63 हजार 726 पदों के लिए पहले चरण का 25 जून, दूसरे चरण का एक जुलाई और तीसरे चरण का आठ जुलाई को होगा।
IND vs SA सीरीज में नहीं होगा बायो-बबल
अहमदाबाद : बीसीसीआई ने तय किया है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आगामी टी20 सीरीज बायो बबल में नहीं होगी। बीसीसीआई सचिन जय शाह ने जानकारी दी है कि इस सीरीज के लिए खिलाड़ियों का कोविड टेस्ट जरूर कराया जाएगा लेकिन बायो बबल नहीं होगा। उन्होंने कहा शायद आईपीएल 2022 वह अंतिम प्रतियोगिता थी जहां बीसीसीआई ने बायो बबल में टूर्नामेंट कराया। बायो बबल के चलते कई खिलाड़ियों ने मानसिक थकावट की शिकायत की थी। हालांकि खिलाड़ियों के परिवारों को भी बबल में जाने की छूट मिलने से फिर भी चीजें आसान हो गई थी।
आज आईपीएल का फाइनल मुकाबला भी जो अहमदाबाद में होने जा रहा है। लीग स्टेज के सभी मैच मुंबई और पुणे में हुए थे जिसके लिए जय शाह ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की तारीफ की है। शाह ने बताया ये फैसला इसलिए लिया गया था ताकि खिलाड़ियों को हवाई यात्रा ना करनी पड़ी। अगर भारत के बाकी हिस्सों में मैच कराए जाने की वजह से कोविड आउटब्रेक होता तो बीसीसीआई को भारी वित्तीय नुकसान झेलना पड़ सकता था।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने दी कोहली को ब्रेक लेने की सलाह, बोले- दिमाग को तरोताजा करने की जरूरत शाह ने बाकी बीसीसीआई अधिकारियों के साथ मिलकर नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम का दौरा किया है। शाह खुद भी गुजराती हैं, ऐसे में क्या वे गुजरात टाइटंस की टीम को जीतते देखने की अंदरुनी इच्छा रखते हैं? शाह कहते हैं कि, बीसीसीआई सचिव के तौर पर उनको सबके लिए समान होना होगा। मैं दोनों टीमों को सपोर्ट कर रहा हूं। जो बेहतर खेलेगा वह प्रतियोगिता जीत जाएगा।
शाह ने जानकारी दी कि आज के समापन समारोह में संगीतकार एआर रहमान और रणवीर सिंह दिखाई देंगे। शाह ने बताया कि समारोह की थीम होगी- आजादी का अमृत महोत्वस। ये पीएम की इच्छा थी। इसके अलावा सरकार इस स्टेडियम को बड़े खेल कॉम्पलेक्स में तब्दील करने की सोच रही है। आज शाम गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला होगा जिसमें अनुराग ठाकुर और अमित शाह भी शामिल होंगे।
UG-PG admission में लापरवाही बरतने पर चार प्रोफेसर सहित एग्जाम कंट्रोलर के थमाया नोटिस
भोपाल : प्रदेश के 1272 निजी और सरकारी कॉलेजों में सत्र 2022-23 में यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए उच्च शिक्षा विभाग की काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है, लेकिन कुछ जगह इस ई-प्रवेश प्रक्रिया को लेकर लापरवाही सामने आ रही हैं। जिसके बाद उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त दीपक सिंह सख्त रूख अपनाया है। शासकीय कमला राजा स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय ग्वालियर के तीन प्राध्यापकों और एक परीक्षा नियंत्रक को ई-प्रवेश प्रक्रिया में लापरवाही बरतने पर आयुक्त ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यहां महाविद्यालय की छात्रा यशिका प्रजापति के प्रवेश में लापरवाही के कारण उन्हें टी.सी. रिपोर्टिंग नहीं हो सकी और वह नियमित प्रवेश से वंचित रह गई थीं। जिस पर आयुक्त ने यह कार्यवाही की है।
इन्हे मिला नोटिस :
आयुक्त ने शासकीय कमहाविद्यालय की वनस्पति शास्त्र की प्राध्यापक डॉ. साधना पाण्डेय, समाज शास्त्र की डॉ. जयश्री चौहान, राजनीति शास्त्र की प्राध्यापक डॉ. सुधा सिंह तथा परीक्षा नियंत्रक डॉआर.सी. उपाध्याय को विभाग की छवि को धूमिल करने, प्रवेश नियमों की अवहेलना, कार्य के प्रति गंभीर उदासीनता और लापरवाही पर कारण बताओं नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण माँगा है।
11वें दिन तक 1,37,996 विद्यार्थियों ने कराया पंजीयन :
प्रवेश प्रक्रिया के 11वें दिन तक यूजी-पीजी में 1,37,996 विद्यार्थियों ने अपना पंजीयन कराकर 1,23,597 विद्यार्थियों ने चॉइस फिलिंग की है। वहीं कुल 1,05,164 विद्यार्थियों ने सत्यापन कराया है। जिसमें यूजी में 1,17,886 विद्यार्थी के पंजीयन हुए हैं, जबकि 1,05,434 विद्यार्थियों ने चॉइस फिलिंग कर 93,850 विद्यार्थियों ने अपने दस्तावेजों का सत्यापन करा लिया है। इसी प्रकार पीजी में 20,110 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराकर 18,163 विद्यार्थियों ने चॉइस फिलिंग की है, इनमें से 11,314 विद्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापित हो चुके हैं। यूजी में पंजीयन की अंतिम तारीख 30 मई और पीजी में 31 मई है।
पूरी प्रक्रिया 11 जुलाई तक चलेगी :
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस बार प्रवेश के लिए केवल एक मुख्य राउंड चलाया जाएगा। इसके अलावा तीन कालेज लेवल काउसलिंग ( सीएलसी) राउंड होंगे। यह पूरी प्रक्रिया 11 जुलाई तक चलेगी। प्रथम राउंड पूरे एक माह चलेगी। इसके बाद तीन सीएलसी के लिए कॉलेजों को ज्यादा समय दिया जाएगा । प्रथम सीएलसी तीन से 23 जून तक चलेगी। दूसरी सीएलसी 13 जून से दो जुलाई तक चलेगी। इसके बाद अंतिम सीएलसी 22 जून से शुरू होकर 11 जुलाई तक चलेगी। यूजी के विद्यार्थी 30 मई पंजीयन व एक जून तक दस्तावेजों के सत्यापन करा सकते हैं।
एनसीटीई कोर्सों की मेरिट जारी :
एनसीटीई के सभी कोर्सोंं में पहले चरण सत्यापन कराने वाले स्टूडेंट्स की 25 मई को मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। अब मेरिट एवं वरीयता के अनुसार प्रथम चरण में 30 मई को सीट आवंटन होगा। जिसके बाद आवंटित कॉलेज के लिए ऑनलाइन प्रवेश शुल्क 3 जून तक जमा करने होगा। वहीं दूसरे चरण में अब तक 5448 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है।
BJP ने Rajya Sabha Election के लिए किया उम्मीदवारों का एलान
नई दिल्ली : 15 राज्यों की 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिन राज्यों की राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड शामिल हैं।
भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इस सूची में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत नौ राज्यों से 16 लोगों को उम्मीदवार बनाया है। इस सूची में सबसे ज्यादा छह उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से हैं। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को महाराष्ट्र और निर्मला सीतारमण को कर्नाटक से उम्मीदवार बनाने का एलान किया है।
| राज्य | उम्मीदवार |
| मध्य प्रदेश | कविता पाटीदार |
| कर्नाटक | निर्मला सीतारमण |
| जग्नेश | |
| महाराष्ट्र | पीयूष गोयल |
| अनिल सुखदेव बोंडे | |
| राजस्थान | घनश्याम तिवारी |
| उत्तर प्रदेश | लक्ष्मीकांत बाजपेई |
| राधामोहन अग्रवाल | |
| सुरेंद्र सिंह तोमर | |
| बाबूराम निषाद | |
| दर्शना सिंह | |
| संगीता यादव | |
| उत्तराखंड | डॉ. कल्पना सैनी |
| बिहार | सतीश चंद्र दुबे |
| शंभू शरण पटेल | |
| हरियाणा | कृष्ण लाल पंवर |
दरअसल, 15 राज्यों की 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिन राज्यों की राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड शामिल हैं।
किस राज्य की कितनी सीटों पर चुनाव होने हैं?
- उत्तर प्रदेश से 11 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल जुलाई में खत्म हो रहा है। इन सांसदों में भाजपा के पांच सदस्य, समाजवादी पार्टी के तीन, बसपा के दो और कांग्रेस के एक सांसद हैं।
- बिहार से चुने गए पांच राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल भी पूरा हो रहा हैं। इसमें आरजेडी की मीसा भारती, भाजपा नेता सतीश चंद दुबे और गोपाल नारायण सिंह के अलावा जदयू के राम चंद्र मिश्रा शामिल हैं। इसके अलावा एक और सीट शरद यादव के पास थी।
- झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, हरियाणा, पंजाब की दो-दो सीटों पर चुनाव होंगे।
- ओडिशा, मध्य प्रदेश की तीन-तीन, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की चार-चार सीटों पर नए सदस्य चुने जाने हैं।
- महाराष्ट्र, तमिलनाडु की छह-छह और उत्तराखंड की एक सीट पर चुनाव होंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भोपाल में भाजपा के कार्यकर्ताओं को देंगे मिशन 2023 के टिप्स
भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक जून को भोपाल में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में मंडल अध्यक्षों और प्रदेश के पदाधिकारियों को मिलाकर 5679 कार्यकर्ता बुलाए गए हैं। सम्मेलन के बाद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक एवं प्रदेश के मंत्रिमंडल की परिचय बैठक भी आयोजित होगी। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जबलपुर रवाना हो जाएंगे।
यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में मीडिया के समक्ष दी। भोपाल में आयोजित इस सम्मेलन में नड्डा कार्यकर्ताओं को मिशन 2023 के जीत के लिए टिप्स भी देंगे।
शर्मा के मुताबिक एक, दो और तीन जून को प्रदेश के संगठनात्मक दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में व्यापक उत्साह है और सभी कार्यकर्ता उनके स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लगातार देश में भारतीय जनता पार्टी को उंचाईयों तक पहुंचाया है और उनके नेतृत्व में भाजपा द्रुतगति से आगे बढ़ रही है।
जबलपुर में होगा युवा संवाद
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एक जून की शाम को जबलपुर पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका महाकोशल में यह पहला दौरा है और कार्यकर्ता उनका ऐतिहासिक स्वागत करेंगे। वे जबलपुर के एक बूथ एवं एक मंडल की कार्यसमिति बैठक को प्रत्यक्ष रूप से संबोधित करेंगे। जिसके पश्चात कोर ग्रुप की बैठक भी आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि ठाकरे जी के जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत यूथ कनेक्ट का अभियान चल रहा है।





