Home Blog Page 147

भोपाल में पांच महीने बाद म्यूकरमाइकोसिस से महिला की मौत

0

भोपाल । हमीदिया अस्पताल में म्यूकरमाइकोसिस (फंगस) से 45 साल की एक महिला की मौत हो गई है। वह विदिशा की रहने वाली थी। अगस्त के बाद पहली बार फंगस से किसी मरीज की मौत हुई है। उसे गंभीर हालत में रविवार को हमीदिया में भर्ती कराया गया था। फंगस की वजह से मरीज का पूरा चेहरा काला पड़ गया था। संक्रमण नाक और जबड़े से होते हुए मस्तिष्क तक पहुंच गया था, जिससे उसे बचाया नहीं जा सका। भोपाल में आखिरी बार पिछले साल अगस्त में हमीदिया अस्पताल में ही मरीज की मौत हुई थी।

महिला का इलाज करने वाले चिकित्सकों ने बताया कि महिला गंभीर हालत में अस्पताल आई थी। रविवार को नाक, कान एवं गला रोग विभाग में उसे भर्ती किया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से सर्जरी नहीं की जा सकी। सोमवार को उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी तो मेडिसिन विभाग में भ्ार्ती करा दिया गया। सांस में तकलीफ होेने पर महिला को वेंटिलेटर पर रखा गया। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने बताया कि महिला की कोरोना की जांच नहीं हुई थी। उसे कोई लक्षण भी पिछले 10 दिन में नहीं दिखे थे। ऐसे में यह माना जा रहा है, डायबिटीज का स्तर बहुत जयादा होने की वजह से वह म्यूकरमाइकोसिस की चपेट आई होगी। बता दें कि पिछले साल अप्रैल से अप्रैल से अगस्त के बीच हमीदिया में 400 से ज्यादा मरीज फंगस वाले भर्ती हुए थे। इनमें ज्यादातर के बीमारी की वजह कोरोना के दौरान इलाज में स्टेरायड का उपयोग था।

शोभन योग में 16 फरवरी को मनाई जाएगी माघी पूर्णिमा

0

भोपाल। आगामी 16 फरवरी को माघ माह की पूर्णिमा तिथि होगी। इस दिन श्रद्धालु विशेष धार्मिक अनुष्‍ठान करेंगे। कार्तिक व माघ माह में पड़ने वाली पूर्णिमा का विशिष्ट महत्व है। इस बार माघी पूर्णिमा पर शोभन योग बन रहा है। शोभन योग शुभता का प्रतीक है। इस योग में स्नान, दान, आदि धार्मिक कार्य का विशेष फल प्राप्त होता है। माघी पूर्णिमा को डांडा रोपिणी पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन शहर में कई स्थानों पर होली का डांडा स्थापित करने का विधान है।

मान्यता है कि इस दिन देवतागण पृथ्वी पर आते हैं। इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है। माघ पूर्णिमा के दिन अश्लेषा नक्षत्र होगा और चंद्रमा कर्क राशि में विराजमान रहेगा। इस दिन शोभन योग का निर्माण हो रहा है। इसे शुभ योग माना गया है। इस दिन दोपहर 12:35 से 1:59 बजे तक राहुकाल रहेगा। राहु काल में शुभ कार्य करना अच्छा नहीं माना गया है। इस दिन संत शिरोमणि रविदासजी की जयंती भी मनाई जाएगी। 27 योगों में शोभन योग विशिष्ट श्रेणी में आता है। इस योग के स्वामी बृहस्पति हैं। देवगुरु के स्वामित्व वाली यह पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु से संबद्ध है। इस दिन घर-परिवार में सुख शांति व समृद्धि के लिए भगवान सत्यनारायण की कथा कराने का महत्व है। भगवान विष्णु के मंदिर में चंदन व फल अर्पित करने से भी ईश्‍वर की कृपा प्राप्त होती है। पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी, भगवान शिव, चंद्रमा और भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। अगर किसी की कुंडली में चंद्र दोष है तो उसको दूर करने के लिए भी ज्योतिष उपाय किए जाते हैं।

इस साल इन तारीखों में रहेंगी पूर्णिमा

16 फरवरी माघ पूर्णिमा, 17 मार्च फाल्गुन पूर्णिमा, 16 अप्रैल चैत्र पूर्णिमा, 15 मई वैशाख पूर्णिमा, 14 जून ज्येष्ठ पूर्णिमा, 13 जुलाई आषाढ़ पूर्णिमा, 11 अगस्त श्रावण पूर्णिमा, 10 सितंबर भाद्रपद पूर्णिमा, नौ अक्टूबर आश्विन पूर्णिमा, आठ नवंबर कार्तिक पूर्णिमा, सात दिसंबर मार्गशीर्ष पूर्णिमा रहेगी।

गले और सिर की हड्डियां टूटीं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

0

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में जिस दलित लड़की का शव मिला था। उसके पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। सामने आया है कि उसकी मौत गला दबाने से हुई है। वहीं गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई थी। 8 दिसंबर 2021 को गायब हुई 22 वर्षीय युवती का शव शुक्रवार को राज्य के पूर्व मंत्री के बेटे के आश्रम के पास शव बरादमद हुआ। ऑटोप्सी रिपोर्ट में कहा गया कि उसके साथ मारपीट की गई। सिर पर भी चोटों के निशान हैं। उन्नाव के एसएसपी शशि शेखर सिंह ने कहा कि हमारी जांच जारी है। हम दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

अखिलेश यादव की गाड़ी के आगे कूदी मां

बता दें कांशीराम में रहने वाली महिला रीता की बेटी पूजा दिसंबर से गायब थी। गुमशुदगी कि रिपोर्ट दर्ज हुई। मां ने सपा के पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय फतेहबहादुर के बेटे रजोल सिंह पर गायब करने का आरोप लगाया। पुलिस ने केस को गंभीरता से नहीं लिया। परेशान होकर मां लखनऊ में 24 जनवरी को अखिलेश यादव के गाड़ी के आगे कूद गई।

4 फीट गड्ढा खोदकर निकाला शव

पुलिस ने 25 जनवरी को राजोल सिंह को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। बीते 4 फरवरी को पुलिस ने राजोल से पूछताछ की। तमाम साक्ष्यों के आधार पर जानकारी मिली कि कब्बा खेड़ा के घर के बगल में युवती का शव गड़ा है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खुदाई शुरू करवाई। 4 फीट गड्ढा खोदने के बाद शव को बरामद कर लिया गया।

पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप

युवती की मां ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। कहा कि अगर पुलिस हमारे साथ जाते तो हमारी बेटी जिंदा होती। लड़की के पिता ने कहा, मेरी बेटी की लाश दिव्यानंद आश्रम में मिली है। आश्रम में मेरी लड़की कैद थी। तब प्रेम नारायण दीक्षित दरोगा था। उन्होंने दरवाजा नहीं खुलवाया। प्रेम नारायण और राजोल ने मिलकर हमारी लड़की को मार दिया।

हिजाब मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश को सुप्रीम कोर्ट में छात्र ने दी चुनौती

0

नई दिल्ली: कर्नाटक हिजाब मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. सुप्रीम कोर्ट में छात्र ने चुनौती दी है. कर्नाटक हाईकोर्ट ने गुरुवार को कहा था कि हम ये आदेश जारी करेंगे कि याचिका के लंबित रहने तक कोई भी धार्मिक ड्रेस ना पहने. स्कूल कॉलेजों को खोला जाना चाहिए. हाईकोर्ट मामले की सुनवाई सोमवार को जारी रखेगा.

रोहित शर्मा की प्रशंसा से गदगद हुए प्रसिद्ध कृष्णा, कप्तान ने कहा- इंडिया में ऐसा स्पेल काफी समय बाद देखा

0

नई दिल्ली : भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन पर कहा है कि चार विकेट लेने के बाद कप्तान रोहित शर्मा से तारीफ मिलना काफी अच्छा था। भारत ने सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक के बाद तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (12 रन देकर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी से वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे मैच में 44 रन से हराया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली।

मैच जीतने के बाद रोहित ने प्रसिद्ध की प्रशंसा करते हुए कहा कि तेज गेंदबाज का स्पेल सबसे अच्छा था, रोहित ने कहा कि उन्होंने भारत में बहुत लंबे समय बाद ऐसा स्पेल देखा है। प्रसिद्ध ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एएनआई के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, “रोहित की प्रशंसा मेरे लिए काफी मायने रखती है, वह लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे हैं। उनकी ओर से आने वाला कमेंट, मैं व्यक्तिगत रूप से बहुत खुश हूं। मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं, मुझे खुशी है कि यह आज हुआ।”
अपने खेल के बारे में आगे बात करते हुए, प्रसिद्ध ने कहा, “मुझे भारत के लिए पदार्पण किए लगभग एक साल हो गया है। तब से मैं और अधिक निरंतरता प्राप्त करने का प्रयास कर रहा हूं। जब मैंने शुरुआत की, तो मैं अधिक उत्साहित था। मैं जिस पर काम करना चाहता था, उस पर बहुत स्पष्ट है और मुझे खुशी है कि आज यह अच्छी तरह से आया।” रोहित ने साथ ही कहा, ”भाग्यशाली रहे कि ओस नहीं थी। मैं गेंदबाजों से उनका श्रेय नहीं छीन रहा, विशेषकर प्रसिद्ध कृष्णा से। पूरा श्रेय गेंदबाजों को जाता है।”

प्रदेश में शराबबंदी को लेकर सीएम शिवराज ने एक सही कदम बढ़ाया-उमा भारती

0

भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एकबार फिर शराबबंदी पर बयान दिया है। उन्होंने जैत गांव के जन्मदिन पर आयोजित गौरव दिवस का हवाल देकर कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जैत गांव को पूरी तरह नशा मुक्त गांव बनाने का संकल्प ग्रामीणों को दिलाया, यह शराबबंदी नशाबंदी की दिशा में स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने टि्वट कर कहा कि मैं मध्य प्रदेश के सभी विधायकों, सांसदों एवं सभी जन प्रतिनिधियों से अपील करती हूं कि सभी लोग अपने जन्म स्थान के गांव में यह पहल करें।

उमा भारती ने एक अन्य टि्वट में कहा कि कर्नाटक में हिजाब पहनने पर उठा हुआ विवाद राजनैतिक एवं सांप्रदायिक दिशा में मुड़ गया है। इसे रोकने के लिए राजनैतिक दलों के नेता इस पर अपनी टिप्पणी तुरंत बंद कर दें।

इसके साथ ही राज्य की सरकारें, शिक्षण संस्थाओं की स्वाधीनता एवं नागरिकों का संवैधानिक अधिकार तीनों को मिलाकर जो निष्कर्ष निकालें, उसे स्वीकार करें।

2022-23 में रियल जीडीपी ग्रोथ 7.8% रहने का अनुमान- गवर्नर दास

0

नई दिल्ली : आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor) ने एमपीसी के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं होगा. रेपो रेट (Repo Rate) 4 फीसदी पर बरकरार है. लगातार 10 वीं बैठक में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं, उन्होंने बताया कि  वित्त वर्ष 2022-23 में देश की रियल जीडीपी ग्रोथ (GDP Data) 7.8 फीसदी रह सकती है. आपको बता दें कि सरकार ने बजट में बताया था कि साल  2022-23 के लिए देश की अर्थव्यवस्था के 9.27% की दर से GDP ग्रोथ हासिल करने का अनुमान है.

अगले साल कितनी रहेगी देश की जीडीपी ग्रोथ

वर्ल्ड बैंक ने हाल में अपनी रिपोर्ट में बताया था कि वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत का जीडीपी ग्रोथ रेट अनुमान 8.3 फीसदी रह सकता है. बैंक अपने पहले के अनुमान पर बरकरार है. वहीं, वर्ल्ड बैंक ने वित्त वर्ष 2023-24 अनुमान को बढ़ाकर 8.7 फीसदी कर दिया.

वित्त मंत्री सीतारमण ने बजट में कहा था कि भारत की मौजूदा साल में जीडीपी ग्रोथ 9.27 फीसदी रह सकती है. यह सभी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज्यादा होगी. वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि केंद्रीय बजट अमृत काल के अगले 25 सालों का ब्लू प्रिंट है.

सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा था कि हम ओमीक्रोन की लहर के बीच में हैं. हमारी टीकाकरण अभियान की रफ्तार ने बड़ी मदद की है. उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सबका प्रयास के साथ, मजबूत ग्रोथ जारी रहेगी.MPC ने पॉलिसी दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. रेपो रेट 4 फीसदी पर बरकरार है.

आपको बताते चलें कि रेपो रेट वह इंट्रेस्ट रेट होता है जिस दर पर कमर्शियल बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से उधार लेते हैं. रिवर्स रेपो रेट वह इंट्रेस्ट रेट होता है जिस दर पर रिजर्व बैंक बैंकों से पैसा वापस लेता है. बता दें कि रेपो रेट पर बैंक को लोन तो मिलता है लेकिन उसे सिक्यॉरिटीज जमा करनी होती है.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट की मदद से फाइनेंशियल सिस्टम में लिक्विडिटी कंट्रोल करता है. इसके अलावा महंगाई दर पर लगाम कसने में भी मदद मिलती है. महंगाई को ध्यान में रखते हुए आरबीआई रेपो रेट को बढ़ाने या घटाने का फैसला करता है.

रेपो रेट ज्यादा होने पर बैंकों को ऊंची दरों पर लोन मिलता है. इसके कारण वे ऊंची दरों पर लोन बांटते भी हैं. अगर रेपो रेट कम होगा तो बैंकों को सस्ती दरों पर रिजर्व बैंक के कर्ज मिलेगा. बदले में वे सस्ती दरों पर कर्ज भी बाटेंगे.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आशीष मिश्रा को दी जमानत

0

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के मुख्य आरोपी केंद्रीय राज्य मंत्री (गृह) अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को जमानत दे दी है। जमानत उसी दिन मिली है, जिस दिन राज्य में पहले चरण का मतदान शुरू हुआ। मुख्य रूप से पश्चिमि यूपी के कृषि बहुत क्षेत्र के वोटर पहले चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

आशीष मिश्रा को 9 अक्टूबर 2021 को लखीमपुर खीरी मामले में गिरफ्तार किया गया था। जिसमें निरस्त किए गए कृषि कानूनों के विरोध में कम से कम 4 किसान और एक पत्रकार की मौत हो गई थीं। 3 अक्टूबर को हुई इस घटना में एसआईटी द्वारा दायर आरोपपत्र में आशीष को मुख्य आरोपी घोषित किया गया था।

देश को झकझोर देने वाली इस घटना में केंद्रीय मंत्री के एक सहित कारों के काफिले के पहियों के नीचे चार किसानों की कुचलकर मौत हो गई। काफिला उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक कार्यक्रम के लिए तेनी के पैतृक स्थान की यात्रा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के एक समूह पर चढ़ गया था।

अजय मिश्रा टेनी खीरी से दूसरी बार भाजपा सांसद हैं। विपक्षी दल इस मुद्दे पर टेनी को केंद्रीय मंत्रालय से बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। मिश्रा की गिनती लखीमपुर खीरी के सबसे बड़े नेताओं में होती है। 2011 में एक बलात्कार और हत्या के मामले में आंदोलन का नेतृत्व करने के बाद उनका प्रभाव काफी बढ़ गया। 2014 और 2019 में लखीमपुर खीरी से सांसद चुने गए। उन्हें केंद्रीय मंत्री भी बनाया गया। उनके संसदीय क्षेत्र में पलिया, निघासन, लखीमपुर, श्रीनगर और गोला गोकर्ण नाथ विधानसभा सीटें शामिल हैं। भाजपा ने 2017 में सभी पांच सीटों पर जीत हासिल की थी।

पार्षद पद के उप निर्वाचन के लिये कार्यक्रम घोषित

0

भोपाल : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों में पार्षद पद के उप निर्वाचन वर्ष 2022 (पूर्वार्द्ध) का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। कुल 21 पार्षदों का निर्वाचन विभिन्न नगरीय निकायों में किया जायेगा।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग बी.एस. जामोद ने जानकारी दी है कि निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 11 फरवरी, 2022 को होगा और उसी दिन से नाम निर्देशन-पत्र लिये जायेंगे। नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 18 फरवरी 2022 है। इस दिन अपरान्ह 3 बजे तक नाम निर्देशन-पत्र लिये जायेंगे। नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 19 फरवरी को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 21 फरवरी है। अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन भी 21 फरवरी को होगा। मतदान 6 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतगणना तथा निर्वाचन परिणामों की घोषणा 9 मार्च को सुबह 9 बजे से होगी।

नगरीय निकायों के पार्षदों का उप निर्वाचन नगर पालिका परिषद राघौगढ़ विजयपुर के वार्ड 13, नगर परिषद निवास के वार्ड 14-15, नगर परिषद लखनादौन के वार्ड 6, नगर पालिका परिषद सारणी के वार्ड 21 नगर परिषद चिचौली के वार्ड एक, नगर परिषद छनेरा के वार्ड 6, नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड 14, नगर परिषद मंडलेश्वर के वार्ड 10 एवं 12, नगर पालिका परिषद सेंधवा के वार्ड 23, 13, 9, नगर पालिका परिषद बड़वानी के वार्ड 13, नगर परिषद खेतिया के वार्ड 11, नगर परिषद अंजड़ के वार्ड 7, नगरपालिका परिषद मनावर के वार्ड 12, नगर परिषद धरमपुरी के वार्ड 3, नगर परिषद जोबट के वार्ड 13, नगरपालिका परिषद बिजुरी के वार्ड एक और नगरपालिका परिषद पांढुर्ना के वार्ड 12 में होगा। जिन नगरीय निकायों का शेष कार्यकाल 6 माह से अधिक है, उन नगरीय निकायों में रिक्त पार्षद पदों पर उप निर्वाचन हो रहा है।

बिजली उपभोक्ताओं को शीघ्र उपलब्ध होंगे पेपरलेस बिल-प्रमुख सविच ऊर्जा

0

भोपाल : प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे ने शक्त‍िभवन जबलपुर में विद्युत कंपनियों की समीक्षा करते हुए कहा कि विद्युत वितरण कंपनि‍यां शीघ्र ही उपभोक्ताओं को कागज विहीन बिल (पेपरलेस) उपलब्ध करवाएँगी। दुबे ने इस दिशा में पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किए गए कार्य की समीक्षा की। उपभोक्ताओं को पेपरलेस बिल के अंतर्गत एसएमएस, व्हाट्सएप और ई-मेल के माध्यम से उनके बिजली बिल मिलने लगेंगे। यह बिल पीडीएफ फार्मेट में भी रहेंगे और इनमें उपभोक्ता की खपत सहित संपूर्ण जानकारी रहेगी। समीक्षा बैठक में पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक अनय द्विवेदी, पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी, डायरेक्टर टेक्नि‍कल अविनाश कुमार वाजपेयी, पावर जनरेटिंग कंपनी के डायरेक्टर कॉमर्शियल प्रतीश कुमार दुबे और सभी विद्युत कपंनियों के वरिष्ठ अभियंता उपस्थि‍त थे।

सभी कॉमर्शियल कनेक्शनों को सत्यापित किया जाए

प्रमुख सचिव ऊर्जा दुबे ने निर्देश दिए कि सभी कॉमर्श‍शियल विद्युत कनेक्शनों को सत्यापित किया जाए। परीक्षण करें कि वे घरेलू कनेक्शन से तो संचालित नहीं किए जा रहे हैं। कॉमर्शियल कनेक्शनों के लोड की विशेष जाँच के साथ सभी डिवीजनों को एक माह के भीतर यह प्रमाण-पत्र देना होगा कि उनके द्वारा सभी कॉमर्शियल कनेक्शनों की जाँच पूर्ण कर ली गई है। विजीलेंस दस्ते के साथ सभी डिवीजन भी कॉमर्शियल कनेक्शनों की जाँच करें। उन्होंने कहा कि जाँच में विशेष ध्यान रखा जाए कि इस प्रकार की कार्रवाई में किसी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।

चैक मीटर स्थापित करें

दुबे ने कहा कि व्यवसायि‍क क्षेत्र में बिजली प्रदाय पाइंट्स में चैक मीटर स्थापित कर उपभोक्ताओं की बिजली खपत की मॉनीटरिंग की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अप्रैल माह से फीडरवार मॉनीटरिंग के साथ इसके प्रभारी की जिम्मेदारी निर्धारित की जाए। उन्होंने गुणवत्ता की दृष्टि से सब स्टेशनों की ग्रेडिंग प्रणाली को लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रेडिंग प्रणाली के लागू होने से आपसी प्रतिस्पर्धा का लाभ उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष रूप से मिलेगा। दुबे ने कहा कि पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत प्रत्येक जिले के 25 से 50 कस्बा, गाँव या ग्राम पंचायत को चिन्हितत कर वहॉं विद्युत विकास के कार्यों को क्रियान्वित किया जाए। विद्युत विकास के कार्यों की नियमित समीक्षा भी की जाए।

खराब ट्रांसफार्मर प्राथमिकता से बदले जाएं

संजय दुबे ने निर्देश दिए कि खराब ट्रांसफार्मर प्राथमिकता से बदले जाएं। उन्होंने विद्युत अभियंताओं को ट्रांसफार्मर फेल्योर रेट (असफलता दर) कम करने के निर्देश दिए, ताकि हानियों को नियंत्रितत किया जा सके। प्रमुख सचिव ने पावर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा अति उच्चदाब लाइनों के मेंटेनेंस के ड्रोन पेट्रोलिंग प्रजेन्टेशन को देखा। पावर ट्रांसमिशन कंपनी अति उच्चदाब लाइनों का मेटेनेंस करने के लिए ड्रोन पेट्रोलिंग का उपयोग करने की तैयारी कर रही है। ड्रोन पेट्रोलिंग के माध्यम से ज्यादा गहन तरीके से अति उच्चदाब लाइनों के व्यवधान का बचाव एवं नियंत्रण किया जा सकता है। इससे व्यवधान की जानकारी मेन्युअल पेट्रोलिंग की तुलना में जल्द खोजी जा सकेगी।

ताप विद्युत उत्पादन निर्बाध व पूर्ण क्षमता के साथ हो

संजय दुबे ने पावर जनरेटिंग कंपनी के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रयास किए जाएं कि ताप विद्युत उत्पादन निर्बाध व पूर्ण क्षमता के साथ हो। ताप विद्युत गृहों के मेंटेनेंस का विशेष ध्यान रखा जाए।