Home Blog Page 144

गुजरात टाइटन्स में ऑलराउंडर्स की भरमार

0

बेंगलुरु : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का मेगा ऑक्शन खत्म हो चुका है और 10 फ्रेंचाइजी टीमों ने जमकर नोट उड़ाए। नई फ्रेंचाइजी टीम गुजरात टाइटन्स ने अपनी टीम में ज्यादा से ज्यादा ऑलराउंडर्स को जगह दी है। हेड कोच आशीष नेहरा ने इसके पीछे की वजह बताई है। नेहरा का मानना है कि गुजरात टाइटन्स ने मजबूत, ऑलराउंड टीम तैयार की है लेकिन इस नई इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी की सफलता इस पर निर्भर करती है कि खिलाड़ी एकजुट होकर कैसे खेलेंगे।

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज नेहरा मेगा ऑक्शन में वर्ल्ड कप विजेता टीम के कोच रहे गैरी कर्स्टन के साथ मौजूद थे, जो टीम के बैटिंग कोच भी हैं। यह पूछने पर कि क्या गुजरात टाइटन्स ने मजबूत टीम तैयार की है, नेहरा ने कहा, ‘हां, सिर्फ गुजरात टाइटन्स ही नहीं, आईपीएल की सभी टीम अच्छी हैं।’ उन्होंने कहा, ‘यह इस पर निर्भर करेगा कि वे एक साथ कैसा प्रदर्शन करते हैं, एक साथ सामंजस्य कैसे बैठाते हैं। मैंने ऑक्शन के बाद देखा है कि कई टीम सबसे मजबूत नजर आती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह आईपीएल जीतेगी। ऐसा कभी नहीं होता। यह इस तरह काम नहीं करता, खेल इस तरह काम नहीं करता।’

इस सीजन में आईपीएल में खेलने वाली दो नई टीम में से एक गुजरात टाइटन्स की अगुवाई भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या करेंगे। कप्तान हार्दिक के अलावा फ्रेंचाइजी ने आठ और ऑलराउंडर अपने साथ जोड़े हैं, जिसमें राहुल तेवतिया भी शामिल हैं जिन्हें टीम ने नौ करोड़ रुपये में खरीदा। नेहरा ने कहा, ‘यह नई फ्रेंचाइजी है और हम काफी अच्छी, ऑलराउंड टीम तैयार करने में सफल रहे हैं। जब आप टी20 फॉर्मेट की बात करते हो तो आपको ऑलराउंडर की जरूरत होती है और हमने ऐसा किया है।’
गुजरात की टीम में भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल, अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान, इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज जेसन रॉय, ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू वेड, भारत के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन शामिल हैं।

वैलेंटाइन्स डे पर Malaika Arora ने अर्जुन कपूर के साथ शेयर की रोमांटिक PHOTO

0

नई दिल्ली : मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं और अक्सर यहां अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते हुए देखी जाती है. मलाइका और अर्जुन कपूर की किसी भी फोटो या पोस्ट को फैन्स बहुत पसंद करते हैं. आज वैलेंटाइन डे का मौका है और इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अर्जुन कपूर के साथ अपनी एक रोमांटिक फोटो शेयर की है, जो इस समय खूब वायरल हो रही है. इस फोटो में अर्जुन और मलाइका के बीच जबरदस्त लव बॉन्ड देखने को मिल रहा है. कुछ देर पहले ही शेयर किए गए इस पोस्ट पर फैन्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

मलाइका अरोड़ा ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. फोटो में आप देख सकते हैं कि मलाइका अर्जुन के गले लगी हैं और अर्जुन उन्हें माथे पर चूम रहे हैं. मलाइका ने अपनी और अर्जुन की इस रोमांटिक फोटो को शेयर करते हुए दिल इमोजी के साथ ‘Mine’ कैप्शन दिया है. मलाइका की इस पोस्ट पर फैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स की भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. पोस्ट को कुछ ही देर में 1 लाख से भी अधिक लाइक्स आ गए हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, “ब्यूटीफुल कपल”, तो एक अन्य यूजर लिखते हैं, “हां हां ऑलवेज आपका”.

मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं और दोनों को अक्सर साथ में घूमते-फिरते स्पॉट किया जाता है. मलाइका ने साल 2017 में अरबाज खान से तलाक लिया था. मलाइका और अरबाज का अरहान खान नाम का एक बेटा भी है.

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में पहली बार IPL में उतरने के लिए तैयार हुई गुजरात टाइटंस

0

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के लिए मेगा आक्शन खत्म हो चुका है। 12 और 13 फरवरी के बैंगलोर में हुई इस नीलामी में नए सीजन में भाग लेने वाली सभी 10 टीमों ने बढ़ चढ़कर अपने चहेते खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई। टूर्नामेंट में पहली बार शामिल हुई गुजरात टाइटंस ने भी कई खिलाड़ियों को लिए उंची बोली लगाते हुए उसे अपनी टीम के साथ जोड़ा। इस नीलामी में फ्रेंचाइजी टीम ने 10 करोड़ी की सबसे उंची बोली लगाते हुए लोकी फुर्ग्युसन को टीम का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया।

टूर्नामेंट में पहली बार उतरने वाली गुजरात की टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या होंगे। इसके अलावा टीम ने धुरंधर स्पिनर राशिद खान और युवा शुभमन गिल को अपने साथ जोड़ा है। टीम के मुख्य कोच पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा होंगे। दो दिन की नीलामी के बाद अब टीम नए सीजन में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

नीलामी से पहले चुने गए खिलाड़ी 

हार्दिक पांड्या (15 करोड़ )

राशिद खान (15 करोड़)

शुभमन गिल (8 करोड़)

पहले दिन नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी

क्विंटन डिकाक (2 करोड़) 6.75 लखनऊ

मनीष पांडे (1 करोड़) 4.60 करोड़ लखनऊ

जेसन होल्डर (1.50 करोड़) 8.75 करोड़ लखनऊ

दीपक हुड्डा (75 लाख) 5.75 लखनऊ

क्रुणाल पांड्या (2 करोड़) 8.25 करोड़ लखनऊ

मार्क वुड (2 करोड़) 7.50 करोड़ लखनऊ

आवेश खान (20 लाख) 10 करोड़ लखनऊ

अंकित राजपूत (20 लाख) 50 लाख लखनऊ

नीलामी में दूसरे दिन खरीदे गए खिलाड़ी

डामनिक ड्रेक्स (75 लाख) 1.10 करोड़ गुजरात

जयंत यादव (1 करोड़) 1.70 करोड़ गुजरात

विजय शंकर (50 लाख) 1.40 करोड़ गुजरात

के गौतम (50 लाख) 90 लाख गुजरात

दर्शन लोखंडे (20 लाख) 20 लाख गुजरात

यश दयाल (20 लाख) 3.20 करोड़ गुजरात

अल्जारी जोसफ (75 लाख) 2.40 करोड़ गुजरात

डेविड मिलर (1 करोड़) 3 करोड़ गुजरात

रिद्धिमान साहा (1 करोड़) 1.90 करोड़ गुजरात

मैथ्यू वेड (2 करोड) 2.40 करोड़ गुजरात

मयंक यादव 20 लाख गुजरात

गुरकीरत सिंह 50 लाख गुजरात

वरुण आरोन 50 लाख गुजरात

साइ सुदर्शन 20 लाख गुजरात

पहले ही चरण में तस्वीर साफ, जोर-शोर से आ रही योगी सरकार-पीएम मोदी

0

यूपी में जहां दूसरे दौर का मतदान जारी है, वहीं तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार भी चरम पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कानपुर देहात में रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने भाजपा की जीत और योगी सरकार की धमाकेदार वापसी का दावा किया, वहीं विरोधियों पर निशाना भी साधा। पीएम मोदी ने कहा, यूपी में दूसरे चरण का जो ट्रेंड आया है, और पहले चरण की जो वोटिंग हुई है, उससे साफ है कि भाजपा की सरकार, योगी जी की सरकार फिर आ रही है, पूरे जोर-शोर से आ रही है। पढ़िए पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

इस बार उत्तर प्रदेश में रंगो वाली होली 10 दिन पहले ही मनाई जाएगी। 10 मार्च को ही जब चुनाव नतीजे आएंगे, धूम-धाम से रंगों वाली होली शुरू हो जाएगी। UP के लोगों ने इन्हें 2014 में हराया, 2017 में हराया और 2019 में फिर एक बार हराया और अब 2022 में भी घोर परिवारवादी फिर से हारेंगे।

कानपुर देहात ने अपने सपूत को देश के सर्वोच्च पद पर भेजा है। मैं जब भी हमारे आदरणीय राष्ट्रपति जी से मिलने जाता हूं, वो मुझसे आप लोगों के बारे में इतनी बातें बताते हैं, उनके दिल में आपके लिए जो प्यार है वो उनकी बातों में आसानी से समझ में आता है।

ममता बनर्जी की पार्टी उनके एक नेता जो गोवा में चुनाव पहली बार लड़ रहे हैं उनसे पूछा गया कि गोवा में आपकी पार्टी का कोई वजूद तो है नहीं, आप यहां चुनाव लड़ने क्यों आए हो। वो कहते है कि हमने तो इस पार्टी से इसलिए गठंधन किया है, क्योंकि हम गोवा में हिंदू वोटों को बांटना चाहते हैं।

यूपी में दूसरे चरण का जो ट्रेंड आया है, और पहले चरण की जो वोटिंग हुई है, उसने चार बातें बहुत साफ कर दी हैं। पहला- भाजपा की सरकार, योगी जी की सरकार फिर आ रही है, पूरे जोर-शोर से आ रही है। दूसरा- हर जाति के लोग, हर वर्ग के लोग बिना बंटे, गांव के लोग-शहर के लोग बिना बंटे, बिना किसी भ्रम में पड़े, एकजुट होकर अपने यूपी के तेज विकास के लिए वोट कर रहे हैं। तीसरा- हमारी माताओं-बहनों-बेटियों ने बीजेपी की जीत का झंडा खुद उठा लिया है। चौथा- मेरी मुस्लिम बहनें, चुपचाप, बिना किसी शोर-शराबे के, मन बनाकर मोदी को आशीर्वाद देने के लिए घर से निकल रही हैं। हमारी मुस्लिम महिलाएं-बहनें-बेटियां जानती हैं कि जो सुख-दुख में काम आता है, वही अपना होता है।

उज्जैन में खोदाई में मिला 1000 साल पुराना मंदिर, गर्भगृह में विशाल शिवलिंग

0

उज्जैन । उज्जैन के ग्राम कलमोड़ा में पुरातत्व विभाग को खोदाई में 1000 साल पुराना भगवान शिव मंदिर मिला है। गर्भगृह में एक विशाल शिवलिंग नजर आने लगा है। यहां परमार कालीन एक हजार वर्ष प्राचीन मंदिर के शिलालेख स्थापत्य खंड और शिव, विष्णु, नंदी जलहरी खंडित अवस्था में मिली है। डा. वाकणकर पुरातत्व शोध संस्थान भोपाल द्वारा कलमोड़ा में सर्वेक्षण किया गया था। तब संभावना जताई गई थी कि यहां गर्भगृह हो सकता है। इसके बाद पुरातत्व रिसर्च अधिकारी डॉ. धुर्वेंद्र जोधा के निर्देशन में यहां खोदाई शुरू की गई थी।
मंदिर के अंदर गर्भगृह में एक बड़ा शिवलिंग मिला है। परमार कालीन मंदिर के अवशेष के रूप में जलहरी खंडित अवस्था में अवशेष, कलश, आमलक, अमल सारिका, स्तंभ भाग, लता वल्लभ, कोणक (मंदिर स्थापत्य खंड) प्राप्त हुए हैं। मंदिर की लंबाई करीब 15 मीटर है। टीम में शोधार्थी हितेश जोझा, अंकित पाटीदार, राहुल पाटीदार समेत अन्य लोग शामिल हैं। अभी मौके पर खोदाई व वहां मिली धरोहर की सफाई का कार्य जारी है।
मंदिर पंच रथी योजना का, 10 से अधिक कीर्तिमुख
जोधा ने बताया कि मंदिर योजना विशाल है। मंदिर पंच रथी योजना का है जो भगवान शिव को समर्पित है। इसका निर्माण यहीं के पत्थरों से किया गया है। पूर्व मुखी मंदिर में नंदी, विशाल जलहरी मिली है किंतु वे खंडित हैं। इसे शास्त्रीय विधान से निर्मित किया गया है। मंडप, गर्भ का भाग सपष्ट है। मंदिर में विशाल कीर्तिमुख हैं जिनकी संख्या 10 से भी अधिक है। मंदिर के भाग जाड्यकुंभ, कुंभ, कपोतिका, खुर भाग को स्पष्ट देखा जा सकता है।
धरोहर की सफाई जारी
पुरातत्व विभाग को खोदाई के दौरान पूरा मंदिर दबा मिला था। पूर्व दक्षिण और उत्तर का भाग साफ हो चुका है। पश्चिम भाग बचा है। पूर्व मुखी शिव मंदिर में मिली धरोहरों की सफाई विभाग द्वारा की जा रही है। इसके बाद और रहस्य सामने आ सकते हैं।

रतलाम के करीब कार दुर्घटना में नवविवाहित दंतपी सहित चार की मौत

0

रतलाम। महू- नीमच हाईवे पर जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर जमुनिया फंटे के समीप पुलिया पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे कार में सवार नवविवाहित दंपती सहित चार लोगों की मौत हो गई। शादी 5 फरवरी को हुई थी और इसके केवल 9 दिन बाद ही दोनों ने साथ-साथ इस दुनिया को अलविदा कहा दिया। वहीं युवक की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें बेहोशी की हालत में जिला से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक धार जिले की धरमपुरी तहसील के ग्राम साला का रहने वाला है, उसकी पत्नी जयपुर के ग्राम मुरलीपुरा, जोबनेर की रहने वाली है।

जानकारी के अनुसार कार (एमपी-39/सी-0957) में सवार पांच लोग इंदौर से रतलाम की तरफ आ रहे थे। तभी बिलपांक थाना क्षेत्र के जमुनिया फंटे के पास कार पुलिया के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। इससे कार में सवार तीन महिलाओं और कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल होने के बाद बेहोश हो गई थीं। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों व घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। उनके पास मिले मोबाइल फोन में दर्ज नंबरों के आधार पर स्वजन का पता लगाकर उन्हें दुर्घटना की जानकारी दी।

नवविवाहित युवक के छोटे भाई देवराजसिंह राठौर व अन्य दोपहर करीब सवा बजे जिला अस्पताल पहुंचे व मृतकों की शिनाख्त की। इनकी पहचान 30 वर्षीय रविराजसिंह राठौर पुत्र मनोहर सिंह राठौर, उनकी पत्नी 22 वर्षीय रेणुकुंवर निवासी ग्राम मुरलीपुरा(जयपुर), बड़ी बुआ 45 वर्षीय भंवरकुंवर पत्नी सज्जनसिंह शेखावत व छोटी बुआ 42 वर्षीय रेणुकुंवर पत्नी राजवीरसिंह शेखावत दोनों निवासी जयपुर के रूप में हुई। वहीं घायल 55 वर्षीय विनोदकुंवर दूल्हे की मां है।

बहू को छोड़ने जा रहे थे

रविराज के रिश्तेदार भरत सिंह शेखावत ने बताया कि रविराज और रेणुका की शादी 5 फरवरी 2022 को हुई थी। रविराज, उनकी मां व बुवा कार से बहू रेणुका को छोड़ने उसके मायके ग्राम मुरलीपुरा (जयपुर) जा रहे थे। तभी यह दुखद हादसा हो गया। सभी लोग सुबह छह बजे साला (धरमपुरी) से मुरलीपुरा के लिए रवाना हुए थे। रविराज के पिता का धार के पास हाइवे पर नर्मदा पुल नके समीप रेस्टोरेंट है।

तानाशाह Kim Jong Un की सनकी करतूत, फूल नहीं खिले तो मालियों को जेल में डाला

0

उत्तर कोरिया का तानाशाह Kim Jong Un अपनी सनक के लिए कुख्यात है। अब उत्तर कोरियो में कई मालियों की मुसीबत भी इस सनकी तानाशाह ने बढ़ा दी है और उन्हें जेल में डाल दिया है। दरअसल इन गार्डनर्स को 16 फरवरी से पहले एक खास फूल खिलाना था, लेकिन वे इस काम में असफल रहे। ऐसे में गुस्साए तानाशाह Kim Jong Un ने कई मालियों को लेबर कैंप भेज दिया है। साथ ही उत्तरी रियानगांग प्रांत (Ryanggang Province) के सैमसू काउंटी (Samsu County) से एक फार्म मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है और पौधों की पर्याप्त देखभाल नहीं करने के लिए उसे 6 महीने की सजा सुनाई गई है।

16 फरवरी को है Kim Jong Un के पिता की जयंती

‘डेली स्टार’ की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उत्तर कोरिया के पूर्व लीडर और किम जोंग-उन के पिता किम जोंग-इल (Kim Jong-il) के नाम पर एक फूल का नाम ‘किमजोंगिलिया’ बेगोनिया (Kimjongilia Begonias) रखा गया है।

Kim Jong Un ने मालियों को दिया था ये आदेश

Kim Jong Un ने मालियों से 16 फरवरी तक किम जोंग-इल की जयंती से पहले हजारों की संख्या में फूलों की खिलाने को कहा गया था, लेकिन वो सफल नहीं हो सके। पिता की जयंती के मौके पर Kim Jong Un देश की सड़कों को इन फूलों से सजाने की योजना बनाई थी।

मौसम ठीक नहीं था तो नहीं खिले फूल

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि किम जोंग-इल की जयंती को उत्तर कोरिया में ‘डे ऑफ द शाइनिंग स्टार’ के रूप में जाना जाता है। इस मौके पर किमजोंगिलिया के फूलों का खास महत्व है। हालांकि, किम जोंग लिया के फूल जिस ग्रीनहाउस में उगाए जाते हैं, इस साल वहां मौस अनुरूप नहीं था और सही तापमान और आर्द्रता बरकरार रखने के लिए जलाऊ लकड़ी की स्थिर आपूर्ति नहीं हो पाई। ऐसी स्थिति में ये फूल खिल नहीं सके। यहां शीर्ष अधिकारियों में मालियों पर पौधों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया गया है और सजा के तौर पर उन्हें लेबर कैंप्स में 6 महीने की सजा सुनाई गई है। आपको बता दें कि Kim Jong Un के पिता किम जोंग-इल की 2011 में 69 साल की उम्र में मौत हो गई थी।

रीवा के कुलदीप को उनके पिता ने बाल कटिंग की दुकान चलाकर क्रिकेटर बनाया, अब आइपीएल में चयन

0

जबलपुर । रीवा के उदीयमान दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलदीप सेन और सिवनी के आलराउंडर मोहम्मद अरशद खान आइपीएल के 15वें संस्करण में खेलते नजर आएंगे। बेंगलुरु में आइपीएल नीलामी के दूसरे व आखिरी दिन रविवार को 20 लाख रुपये के आधार मूल्य पर कुलदीप को राजस्थान रायल्स ने खरीदा। जबकि इतने ही आधार मूल्य पर अरशद मुंबई इंडियंस के हुए।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अरशद पहली बार मप्र की रणजी ट्राफी टीम में भी चुने गए हैं और राजकोट में प्रदेश की 20 सदस्यीय टीम के साथ अभी अभ्यास में जुटे हुए हैं। वहीं इंग्लैंड के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन नीलामी के दूसरे दिन रविवार को सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे। उन्हें पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा।

बाल कटिंग की दुकान चलाकर बेटे को क्रिकेटर बनाया: रीवा के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलदीप सेन रामपाल की पांच संतानों में तीसरे क्रम पर हैं। बाल कटिंग की दुकान चलाने वाले रामपाल और माता गीता ने कुलदीप को क्रिकेटर बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। यही कारण है कि 22 अक्टूबर 1996 को जन्में कुलदीप का क्रिकेट के प्रति लगाव देखकर पिता ने रीवा के प्रसिद्घ विवि मैदान में खेलने भेज दिया। कुलदीप बल्लेबाज बनना चाहते थे लेकिन कोच की सलाह में गेंदबाजी शुरू की और सफलता मिलती चली गई। इस तरह वे रीवा संभाग टीम के भरोसेमंद तेज गेंदबाज बन गए।

कोच ने नहीं ली फीस: कुलदीप की आर्थिक स्थिति को देखते हुए कोच एरिल एंथोनी ने बिना फीस लिए उसे उम्दा क्रिकेटर बनाने में मदद की।

पिता ने की खर्चों में कटौती:  कुलदीप के पिता रामपाल ने बताया कि बेटे को क्रिकेटर बनाने उन्होंने अपने खर्चों में भी कटौती कर दी। ताकि बेटे को किट खरीद कर दे सकें।

आठ साल की उम्र में अरशद ने मैदान में रखा था पहली बार कदम: सिवनी से 12 किमी दूर गोपालगंज में शिक्षक पिता अशफाक के मार्गदर्शन में अरशद ने महज 8 साल की उम्र में पहली बार क्रिकेट मैदान में कदम रखा और बल्लेबाजी की बारिकियां सीखी। लेकिन समय के साथ वे जिले के बेहतरीन आलराउंडर में शामिल हो गए। महज 14 साल की उप्र में इस क्रिकेटर ने मप्र की जूनियर टीम में उम्दा बल्लेबाजी और मध्यम तेज गेंदबाजी करते हुए जगह बनाई। बाद में वे मप्र अंडर-19 और अंडर-23 टीम के सदस्य भी बने। तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटे अरशद को बड़े भाई जकी ने खूब प्रोत्साहित किया।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अरशद पहली बार मप्र की रणजी ट्राफी टीम में भी चुने गए हैं। साइकिल से सिवनी आते थे: जिला टीम में चयन के बाद अरशद गांव से सिवनी शहर के मैदान तक आने के लिए साइकिल से 12 किमी का सफर तय करते थे।

अरशद के पहले कोच पिता: अरशद के पिता अशफाक बेटे के पहले कोच बने। उन्होंने नईदुनिया से बातचीत में कहा कि अरशद सुबह व शाम में चार घंटे मैदान पर क्रिकेट का अभ्यास करता था।

वाहन चोरों से देवास के नेमावर में इतनी बाइक मिली की शोरूम खुल जाए

0

देवास । नेमावर पुलिस ने बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों में से तीन आरोपितों को पकड़ा है, जिनसे 60 बाइक व एक ट्रैक्टर जब्त किया है। ये वाहन 15 से 20 दिन की कार्रवाई में जब्त किए हैं। आरोपित महंगी बाइक को शहरों से चुराकर ग्रामीण इलाकों में पांच से 10 हजार रुपये में बेच देते थे। आरोपित देवास, खंडवा, सीहोर, खरगोन सहित इंदौर में बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपितों से पूछताछ में और बाइक बरामद हो सकती हैं।

एसपी डा. शिवदयालसिंह ने सोमवार को दोपहर 12 बजे प्रेसवार्ता कर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। एसपी ने बताया कि गिरोह देवास और आसपास के जिलों में वारदात को अंजाम देता था। कुछ दिनों से नेमावर क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान यह सामने आ रहा था कि कुछ लोग बाइक छोड़कर भाग रहे थे। कई स्थानों पर लावारिस हालात में बाइक मिली थी। जनवरी में एक ट्रैक्टर चोरी हुआ था। इसकी जांच के दौरान जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो सामने आया कि लगातार एक बाइक पर दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं। इसके आधार पर पुलिस आरोपितों तक पहुंची।

इन बदमाशों को पकड़ा – पुलिस ने 24 वर्षीय कपिल पुत्र कैलाश मालवीय निवासी सालिया खेड़ा जिला खंडवा, हाल मुकाम मालागांव नेमावर, 36 वर्षीय विनोद पुत्र लक्ष्मण मालवीय निवासी सालिया खेड़ा जिला खंडवा और 19 वर्षीय तरुण पुत्र कैलाश मालवीय निवासी सालिया खेड़ा जिला खंडवा, हाल मुकाम मालागांव नेमावर को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। कपिल गिरोह का सरगना है। उस पर करीब एक दर्जन अपराध इंदौर व हरदा में थानों में दर्ज हैं।

‘कुछ करते दिखे बाबू-सोना तो तोड़ देंगे शरीर का कोना-कोना’- शिवसेना की धमकी

0

भोपाल : 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे (Valentines Day) को लेकर प्रेमी जोड़े खास तैयारी करते हैं। अपने प्यार के लिए इस दिन को स्पेशल बनाने की उनकी कोशिश होती है। हालांकि, मध्य प्रदेश में शिवसेना कार्यकर्ताओं (Madhya Pradesh Shivsena) ने वैलेंटाइन डे के मद्देनजर चेतावनी जारी की है। उन्होंने प्यार करने वालों को वैलेंटाइन डे (Valentine Day Latest News) मनाने से रोकने के लिए धमकी दी है। शिवसेना कार्यकर्ताओं कहा, ‘कुछ करते दिखे बाबू-सोना तो तोड़ देंगे शरीर का कोना-कोना।’
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने की लाठी पूजा
भोपाल में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन डे के विरोध को लेकर खास तैयारी की है। उन्होंने रविवार को कालिका शक्ति पीठ मंदिर में पूजा अर्चना की। यही नहीं इस दौरान वो बाकायदा लाठियों के साथ सामने आए और इसकी भी पूजा की। उन्होंने कहा कि वैलेंटाइन डे पश्चिमी देशों का त्योहार है। पाश्चात्य संस्कृति का प्रतीक है ऐसे में हम इसका विरोध करेंगे।
लाठियों के साथ शिवसेना कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
शिवसेना कार्यकर्ताओं की ओर से इस दौरान लाठियों के साथ नारेबाजी भी की गई। उन्होंने कहा, कुछ करते दिखे अगर बाबू-सोना तो तोड़ देंगे शरीर का हर कोना।’ उनके इस नारेबाजी का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम 14 फरवरी को शहर के अलग-अलग जगहों पार्क आदि में जाएंगे। अगर कोई युवक-युवती मिलेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वैलेंटाइन डे पर पहले भी होता रहा है विरोध
फिलहाल शिवसेना की ओर से किए गए इस ऐलान के बाद देखना होगा प्रशासन की ओर से इस मामले में क्या कदम उठाया जाता है। हालांकि, ये कोई पहली बार नहीं है कि वैलेंटाइन डे पर इस तरह के विरोध का तरीका अपनाया जा रहा। हर साल देश के अलग-अलग इलाकों में विरोध की तस्वीरे सामने आती रही हैं।