Home Blog Page 138

रोहित को इन्हें ओपनिंग करने का देना चाहिए मौका और खुद नंबर 3 पर करें बल्लेबाजी – आकाश चोपड़ा

0

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेले जाने से पहले टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया को कुछ अहम सुझाव दिए। उन्होंने रोहित शर्मा से आग्रह करते हुए कहा कि श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में रितुराज गायकवाड़ और ईशान किशन से वो ओपनिंग करवाएं। श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के कुछ अहम खिलाड़ियों को आराम दिया गया है तो वहीं केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी इंजरी की वजह से टीम से बाहर हो गए।

श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में कई नए चेहरे नजर आ सकते हैं तो वहीं संजू सैमसन की भी टीम में वापसी हुई है। संजू के बारे में आकाश चोपड़ा का कहना है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करना सही फैसला नहीं होगा। उनका मानना है कि संजू को अभी अपनी बारी के लिए इंतजार करना चाहिए। आकाश चोपड़ा के मुताबिक पारी की शुरुआत रितुराज गायकवाड़ और ईशान किशन को करना चाहिए तो वहीं रोहित शर्मा को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करनी चाहिए।

आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन की जगह प्लेइंग इलेवन में दीपक हुडा को तरजीह देते हुए कहा कि रोहित शर्मा को नंबर तीन पर जबकि श्रेयस अय्यर को नंबर चार पर बल्लेबाजी करनी चाहिए जबकि नंबर पांच पर दीपक हुडा को आना चाहिए। अब जबकि नंबर 5 तक आपके बल्लेबाज हैं तो फिर संजू सैमसन की जगह कहां पर बनती है जबकि वो एक ओपनर बल्लेबाज हैं। अगर आप उन्हें ओपनिंग स्लाट में जगह नहीं दे सकते हैं तो ऐसे में उन्हें मौका देकर वेस्ट करने की जरूरत नहीं है। वहीं हमारे पास छठे नंबर पर वेंकटेश अय्यर हैं।

कप्तान रोहित शर्मा ने इससे पूर्व संजू सैमसन के बारे में कहा था कि ये काफी प्रतिभाशाली हैं और ये हम पर निर्भर करता है कि उनकी प्रतिभा का इस्तेमाल किस तरह से करना है। जब भी उन्हें मौका मिलेगा हम उनमें इस तरह का आत्मविश्वास देना चाहेंगे जिससे कि वो अपनी पूरी क्षमता के साथ मैदान पर खेलें। वो निश्चित तौर पर हमारी प्लान का हिस्सा हैं और इसी वजह से वो टीम का हिस्सा हैं। उनका बैकफुट पर खेल शानदार है और जब आप आस्ट्रेलिया में जाते हैं तो आपको शाट बनाने की क्षमता की जरूरत होती है और सैमसन में ये गुण है। मुझे पूरी उम्मीद है कि वो अपनी क्षमता का पूरा उपयोग करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से यूक्रेन के राजदूत ने मांगी मदद

0

मास्को,रूस के ऐलान के बाद यूक्रेन में लगातार स्थिति बिगड़ती जा रही है। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई जगह हुए धमाकों के बाद यूक्रेन में मार्शल ला लगा दिया गया है। इतना ही नहीं यूक्रेन ने दावा किया है कि उन्होंने पांच रूसी विमानों और एक रूसी हेलीकाप्टर को मार गिराया है। साथ ही यूक्रेन ने दावा किया है कि उनके हमले में 50 रूसी सैनिक भी मारे गए हैं। वहीं भारत में यूक्रेन के राजदूत ने प्रधानमंत्री मोदी से पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। दरअसल, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान’ की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा युद्ध को टाला नहीं जा सकता। राष्ट्रपति ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो जंग होकर रहेगी। पुतिन ने यूक्रेनी सेना को धमकी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हथियार डाल दें नहीं तो युद्ध को टाला नहीं जा सकता है। वहीं यूक्रेन से लगातार धमाकों की आवाज सुने जाने की खबर आ रही है। सोशल मीडिया पर भी कई लोग अलग-अलग जगहों पर ब्लास्ट का दावा कर रहे हैं।

यूक्रेन का दावा- रूस के 50 सैनिक मारे गए

रूस के हमले की बीच यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है। रायटर्स के मुताबिक, यूक्रेन का कहना है कि उनके हमले में लगभग 50 रूसी सैनिक मारे गए हैं।

रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपति से बात करें पीएम मोदी- यूक्रेन के राजदूत

यूक्रेन के राजदूत ने कहा यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे तनाव में भारत अहम भूमिका अदा कर सकता है। उन्होंने पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा कि वो तुरंत यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से इस बारे में बात करें। मोदी जी इस समय बहुत बड़े नेता हैं, हम उनसे मदद की अपील करते हैं, दुनिया में तनाव को भारत ही कम कर सकता है।

पीएम मोदी करें हस्तक्षेप- यूक्रेन के राजदूत

भारत में यूक्रेन के राजदूत डा इगोर पोलिखा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हस्तक्षेप की गुजारिश की है। यूक्रेन के राजदूत ने कहा कि भारत के संबंध रूस से अच्छे हैं, पीएम मोदी से गुजारिश है कि वे रूस के साथ बात कर इस तबाही को रोकें।

भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर किया जारी

रूस के हमले के बाद यूक्रेन के हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया है। कीव में स्थित भारतीय दूतावासा ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। दूतावासा ने बताया कि यूक्रेन पर हमले के बाद हवाई क्षेत्र को बंद करने के मद्देनजर विशेष फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया है। भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। दूतावास की वेबसाइट, सोशल मीडिया पोस्ट और नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

NATO का यूक्रेन पर हमले के बीच बड़ा फैसला

0

यूक्रेन और रूस के बीच जंग शुरू हो चुकी है. जिसे लेकर तमाम देशों ने आपत्ति जताई है और रूस की इस कार्रवाई की निंदा की है. अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. जिसमें बताया गया है कि, नाटो देशों ने रूस के खिलाफ कार्रवाई की पहल शुरू कर दी है. यूक्रेन पर हमले के बाद नाटो देशों की एक बड़ी बैठक में ये फैसला लिया गया है.

इस बैठक में नाटो ने कहा है कि वो सहयोगी देशों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. बता दें कि NATO दुनियाभर के तमाम देशों का एक सैन्य संगठन है, जिसे ऐसी ही युद्ध के हालात के लिए बनाया गया है. अगर नाटो में शामिल किसी भी देश पर हमला किया जाता है तो इसे नाटो पर हमला माना जाता है, इसके बाद सभी देश मिलकर उस हमला करने वाले देश पर कार्रवाई करते हैं.

अमेरिका ने भेजी सेना 

बताया जा रहा है कि नाटो की इस कार्रवाई की पहल के बीच अमेरिका ने अपनी सेना को यूक्रेन की तरफ भेजना शुरू कर दिया है. अमेरिकी सेना रूस को घेरने के लिए लातविया पहुंच चुकी है. जिसके बाद रूस की सेना को पीछे धकेलने का काम हो सकता है. हालांकि रूस अपने हमले को रोकने के लिए तैयार नहीं है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अन्य देशों को इसके लिए चेतावनी भी दी है. उन्होंने कहा कि दूसरे देश इस मामले में हस्तक्षेप करने की कोशिश न करें.

यूक्रेन लगातार NATO में शामिल होने की बात करता आया है, लेकिन रूस ने हमेशा से इसका विरोध किया है. क्योंकि रूस नहीं चाहता है कि बाकी देशों की सेनाएं यूक्रेन की सीमाओं पर अपना बेस बनाएं. साथ ही यूक्रेन के जिन इलाकों पर रूस अपना अधिकार रखता है, उन्हें लेकर वो हमेशा से ही वो दुनियाभर के देशों से हस्तक्षेप नहीं करने की बात करता आया है. पुतिन का कहना है कि वो इसलिए नाटो के विस्तार के खिलाफ हैं, क्योंकि अमेरिका उनके लिए एक बड़ा खतरा है और उसे वो अपने देश की सीमाओं के पास नहीं आने दे सकता.

अर्जन बाजवा की Amazon पर रिलीज वेबसीरीज ‘बेस्टसेलर’ में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत रहे हैं

0

अभिनेता अर्जन बाजवा हिंदी सिनेमा में एक ऐसा नाम है जिन्होंने अपने चार्म, इंटेंसिटी और दमदार परफॉर्मेंस से लाखों दिलों को जीता है। लड़के तो उनके फैन हैं ही, पर लड़कियां भी उनकी ग्रे आईज और स्माइल की दीवानी हैं। अर्जन की बेस्टसेलर अभी पिछले हफ्ते ही अमेजॉन पर रिलीज़ हुई है, और अब उनके फैंस उनकी दमदार परफॉर्मेंस और लुक पर भी कायल हुए जा रहे हैं। कई नामचीन क्रिटिक्स ने बेस्टसेलर की जमकर सराहना की, और उनकी परफॉर्मेंस ने लोगों के दिलों पर एक छाप छोड़ दी हैं।

arjan_bajwa

वेबसीरीज Bestsellar की कहानी कुछ इस तरह से है। अर्जन बाजवा एक बहुत बड़े और नामचीन राइटर हैं जिनका नाम ताहिर वज़ीर। एक दिन ताहिर वज़ीर एक कॉफी शॉप में पहुंचते हैं, जहां उनकी मुलाकात होती है श्रुति हसन से जो बताती है कि वो उनकी बहुत बड़ी फैन है। और बस यहीं से शुरू हो जाता है खेल। श्रुति के हाथ में चोट के निशान देखकर ताहिर उनके दर्द पर किताब लिखना शुरू करते हैं। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसी घटनाएं घटती हैं जो ताहिर पर शक करने पर मजबूर कर देती है। ताहिर के करीबियों का खून होने लगता है, उनपर अटैक होने लगते हैं। इन सारी घटनाओं के बीच एंट्री होती है मिथुन चक्रवर्ती की, जो सीरीज़ में असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस का किरदार निभा रहे हैं। वो इन सारी कड़ियों को जोड़ते हैं और छानबीन करते हैं।

अर्जन कहते हैं “बेस्टसेलर में मेरे परफॉर्मेंस को मिली प्रतिक्रिया से मैं बेहद खुश हूं। मुझे लोगों के सराहनीय मैसेज और कॉल्स आ रहे हैं, जिसने न सिर्फ मुझे अभिभूत किया है बल्कि इसने मुझे और भी अच्छा परफॉर्म करने के लिए प्रोत्साहित किया है। ताहिर का किरदार निभाना इसीलिए संभव हुआ क्योंकि शो के मेकर्स और मेरे को स्टार बहुत ही सपोर्टिव थे। मैं सभी का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने ताहिर वज़ीर को इतना प्यार दिया।” अर्जन की इस दमदार परफॉर्मेंस को देखने के बाद उनके फैंस निश्चित रूप से आनेवाले समय में उन्हें इस तरह की थ्रिलर सीरीज या फिल्म्स में देखना जरूर पसंद करेंगे

केसी गुप्ता बने सहकारिता विभाग के पीएस, आलोक कुमार को श्योपुर का एसपी बनाया

0

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस ने केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने पर आईएएस अधिकारी केसी गुप्ता को सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव के पद पर पदस्थ करने संबंधी आदेश जारी किए हैं। गुप्ता लंबे समय से पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत थे। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद आईएएस अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी सहकारिता विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

order

वहीं, गृह विभाग की अवर सचिव अन्नू भलावी के हस्ताक्षर से आईपीएस आलोक कुमार को श्योपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। आलोक कुमार अभी सेनानी 14वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर में पदस्थ हैं।

नवाब मलिक को अदालत ने 8 दिनों के लिए ED रिमांड पर भेजा

0

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को अदालत ने 8 दिनों की ED रिमांड पर भेज दिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक की 14 दिन की हिरासत मांगी थी। लेकिन अदालत ने सिर्फ 8 दिनों की रिमांड मंजूर की। यानी नवाब मलिक 3 मार्च तक ईडी की हिरासत में रहेंगे। आपको बता दें कि नवाब मलिक को ED ने बुधवार को गिरफ्तार किया था। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूछताछ के बाद यह कार्रवाई की गई। ये मामला मुंबई अंडरवर्ल्ड के भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों की प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। हाल ही में ईडी ने कई छापे मारे थे और दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को भी हिरासत में लिया था।

nawab_malik_news

जारी जांच के दौरान नवाब मलिक द्वारा खरीदी गई संपत्ति से जुड़े कुछ सबूत सामने आए हैं। महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार और केंद्र के बीच बढ़ते तनाव के बीच मलिक को आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में पूछताछ के लिए ले जाया गया। केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी सुबह छह बजे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता के घर पहुंचे जहां उनसे एक घंटे तक पूछताछ की गई। फिर उन्हें ईडी कार्यालय लाया गया और कई घंटों तक फिर से पूछताछ की गई।

जब मलिक से पूछताछ की जा रही थी, राकांपा कार्यकर्ताओं ने दक्षिण मुंबई में ईडी कार्यालय के पास स्थित पार्टी मुख्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और जांच एजेंसी की आलोचना करते हुए नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं को ईडी के कार्यालय की ओर जाते देखा गया, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उन्हें पार्टी कार्यालय के पास रोक दिया। इसके बाद उन्होंने धरना दिया। मलिक के दामाद समीर खान को भी पिछले साल एनसीबी की मुंबई इकाई ने ड्रग्स के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

मलिक की गिरफ्तारी के बाद बयानबाजी शुरू

पार्टी प्रवक्ता संजय ने कहा कि यह विरोध नवाब मलिक से अन्यायपूर्ण पूछताछ के खिलाफ है। हम नहीं झुकेंगे।शिवसेना सांसद संजय राउत और राकांपा प्रमुख शरद पवार ने केंद्रीय एजेंसियों पर राजनीति से प्रेरित होने का आरोप लगाया है और दावा किया है कि जो भी केंद्र और उसकी जांच एजेंसियों के खिलाफ बोलता है, उसे निशाना बनाया जाता है। भाजपा ने राजनीतिक प्रतिशोध के आरोपों को खारिज किया है और मलिक पर गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के सहयोगी से जमीन खरीदने का आरोप लगाया है। मुंबई के घाटकोपर पश्चिम से भाजपा विधायक राम कदम ने एक वीडियो बयान में कहा कि यह किसी पार्टी या व्यक्ति के बारे में नहीं है।

मनी लॉन्ड्रिंग केस में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक अरेस्ट, ED का बड़ा एक्शन

0

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आज सुबह ईडी के अधिकारियों ने नवाब मलिक के घर पहुंचकर रेड की थी, फिर कुछ दस्तावेज लेकर उन्हें दफ्तर ले जाया गया। जहां उनकी पूछताछ हुई। ईडी अधिकारियों का कहना है कि मामला अंडरवर्ड से भी जुड़ा हुआ है। मलिक कई सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए थे।

बुधवार सुबह से ईडी के अधिकारियों ने आज सुबह ईडी के अधिकारियों ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के घर पहुंचकर रेड की थी, फिर कुछ दस्तावेज लेकर उन्हें दफ्तर ले जाया गया। जहां उनकी पूछताछ हुई। ईडी सूत्रों का कहना है कि नवाब मलिक कई सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, इस वजह से उन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया। संभावना है कि आज ही उन्हें कोर्ट में पेश किया जा सकता है।

नवाब मलिक बोले- लड़ेंगे और जीतेंगे
ईडी के अधिकारी जब उन्हें ृअस्पताल से मेडिकल परीक्षण के बाद ले जा रही थी तो मीडिया कर्मियों से बातचीत में नवाब मलिक ने कहा कि ये राजनीतिक साजिश है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे भी।

मुंबई अंडरवर्ड से लिंक
महाराष्ट्र की महा विकास अगाधी सरकार और केंद्र के बीच बढ़ती वाकयुद्ध के बीच, राज्य के मंत्री नवाब मलिक को आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में पूछताछ के लिए ले जाया गया। केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी सुबह छह बजे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता के घर पहुंचे जहां उनसे एक घंटे तक पूछताछ की गई। इसके बाद उन्हें सुबह साढ़े सात बजे ईडी कार्यालय लाया गया था।

अधिकारियों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया था कि 62 वर्षीय मंत्री मलिक को ईडी ने मुंबई अंडरवर्ल्ड, भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों की गतिविधियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलब किया गया।

नक्सलवाद, सिमी का नेटवर्क दिग्विजय सरकार से विरासत में मिला था, भाजपा सरकार ने ध्वस्त किया: गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा

0

इटारसी । दिग्विजय सिंह की कांग्रेस सरकार से हमें विरासत मप्र में नक्सलवाद, डकैत और सिमी का नेटवर्क जैसी समस्‍याएं मिली थीं। मप्र में माफियाओं के राज था। भाजपा सरकार ने अपराधियों का खात्मा किया। चंबल में नामी डकैतों को खत्म किया गया, सिमी का अब प्रदेश में नाम नहीं बचा है। प्रदेश को शांति का टापू बनाया गया है। यह बात मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कही। मिश्रा ने यहां मुख्यमंत्री पुलिस आवास योजना के तहत 17 करोड़ में बनी पुलिस कालोनी का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में विधायक डा सीतासरन शर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, आईजी दीपिका सूरी, एसपी गुरकरन सिंह, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने मंच से कहा कि मप्र के पुलिसकर्मियों के लिए क्रमोन्नति के लिए नीति लागू की गई। जेल और पुलिस के बाद होमगार्ड जवानों के लिए भी प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। उन्‍होंने कहा कि गृह विभाग बहुत कठिन विभाग होता है। पुलिस के बारे में कोरोना काल में लगे लाकडाउन के दौरान लोगों की धारणा बदली। जब पूरा देश कोरोना संकट में था, लोग कहते थे कि जवान यदि खड़ा है तो वसूली के लिए खड़ा होगा, तब हमारा पुलिस जवान सुरक्षा में तैनात रहा। पहली लहर में भ्रम था, दूसरी लहर में भय था लेकिन तीसरी लहर से पहले पीएम मोदी जी के वैक्सीन कार्यक्रम से कोरोना की विदाई हो गई। कोरोना ने हमारी संस्कृति परिवार को खतरे में डाला। इंदौर जैसे महानगर में हड्डियों के ढेर लग गए। उस दौर में भी हमारा पुलिस जवान सड़क पर भरी गर्मी में पीपीई किट पहनकर खड़ा रहा।

गृहमंत्री ने कहा कि निर्भय, जगजीवन और अन्य चम्बल के डकैतों की विरासत हमें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से मिली थी। मालवा में सिमी का नेटवर्क और नक्सलवाद भी मिला था। भाजपा सरकार प्रदेश में कठोर कानून लेकर सरकार आई। प्रदेश से माफिया का खात्मा हम कर चुके हैं। मप्र अब शांति का टापू बन गया है। उन्‍होंने इटारसी में रेलवे कोर्ट की घोषणा भी की। उन्‍होंने कहा कि मार्च में बजट देकर इस कालोनी के लिए सीसीटीवी कैमरे दिए जाएंगे। मां नर्मदा के नाम पर इस कालोनी का नाम रखा जाएगा।

मध्य प्रदेश में 50 हजार हितग्राहियों को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कराया गृह प्रवेश

0

भोपाल । प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 50 हजार हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाले कार्यक्रम में गृह प्रवेश कराने के साथ 30 हजार नए स्वीकृत आवासों का भूमिपूजन भी किया। इस दौरान 26 हजार 500 हितग्राहियों के खाते में आवास निर्माण के लिए ढाई सौ करोड़ रुपये की किस्त जमा कराई गई। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना में आठ लाख 68 हजार आवास स्वीकृत हैं।

इनमें से चार लाख 72 हजार बन चुके हैं और बाकी के निर्माण का काम चल रहा है। बुधवार को एक लाख छह हजार 500 आवास के हितग्राहियों को लाभांवित किया गया। प्रत्येक आवास ही अनुमानित लागत तीन लाख 85 हजार रुपये है। इसमें डेढ़ लाख रुपये केंद्र और एक लाख रुपये राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे हैं।

अप्रैल से शनिदेव करेंगे कुंभ राशि में गोचर

0

शनि देव का कुंभ राशि में 28 अप्रैल को गोचर होने जा रहा है। कर्मफल दाता मकर राशि छोड़कर दूसरी राशि कुंभ में रहेंगे। यहां भी शनिदेव स्वगृही होकर प्रभावित करेंगे। पहली राशि में न्याय करते हुए गलत कर्म करने वाले को सजा देते हैं। वहीं कुंभ राशि में शुभ कर्मों में लाभदायक फल प्रदान करते हैं। मकर राशि में शनि के गोचर से समाज में उथल-पुथल होती है। वहीं कुंभ राशि में शुभ ग्रहों के संयोजन से शुभताओं की कई गुना वृद्धि करते हैं।

शनि के राशि परिवर्तन से मेष, वृष, मिथुन, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशिवालों की प्रतिष्ठ में बढ़ोतरी, लाभ और इनकम में वृद्धि होगी। वहीं कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, और मीन राशि के जातकों को सतर्क रहना होगा। कुंडली वृषभ लग्न व कर्क राशि की है। ऐसे में सर्वाधिक कारक ग्रह के रूप में शनि देव काम करते हैं। शनि देव भाग्य भाव से राज्य भाव में गोचर शुरू करने जा रहे हैं। यह परिवर्तन इंटरनेशनल स्तर पर भारतीय दृष्टि कोण से देखा जाएगा। देश का वर्चस्व विश्व स्तर पर बढ़ेगा। अन्य देशों से व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे।

भारत के अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में बढ़ोतरी होगी। अंतराष्ट्रीय संगठनों में देश का वर्चस्व बढ़ेगा। शनि देव की दृष्टि चतुर्थ भाव सिंह राशि और सप्तम भाव वृश्चिक राशि पर होने से राष्ट्र के आंतरिक मामलों में विवाद की स्थिति पैदा होगी। कंस्ट्रक्शन, विनिर्माण, गाड़ियों से जुड़े प्लानिंग पर सरकार द्वारा खर्च किया जाएगा। समाज से मध्यम वर्ग के लिए काफी प्रगति का वातावरण रहेगा। न्याय पालिका द्वारा सकारात्मक निर्णय सुनाए जा सकते है। लोगों की दैनिक आय में तनाव की स्थिति हो सकती है।

शनि देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे। तब राहु का परिवर्तन मेष राशि में होगा। शनि का राहु ग्रह के साथ तृतीया एकादश और केतु से पंचम नवम का संबंध बनेगा। ऐसे में प्राकृतिक आपदा की स्थिति बन सकती है। इस गोचर का आम जनता पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। 28 अप्रैल से 4 जून तक कुंभ राशि से मार्गी गति से गोचर करेंगे। शनिदेव फिर 4 जून से 12 जुलाई तक वक्री गति से गोचर करेंगे। फिर 13 जुलाई से मकर राशि में वक्री होंगे। इस प्रकार शनिदेव 76 दिनों तक कुंभ राशि में गोचर करेंगे।