Home Blog Page 106

देश में कोरोना के सक्रिय मामले 14 हजार के पार

0

देश में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़ रही है। एक्टिव केस 14,241 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 2451 नए मामले सामने आए हैं। यह दिन पहले के मुकाबले अधिक हैं। इस दौरान 54 लोगों की मौत हुई है। जिसमें 48 मौतें केरल से हैं। बाकि दिल्ली, गुजरात, झारखंड, महाराष्ट्र, पंजाब और उत्तराखंड में एक-एक मौतें हुई हैं।

रिकवरी रेट भी घटा

दैनिक संक्रमण दर 0.55% और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.47% है। मरीजों के रिकवरी की दर में कमी आई है। वह 98.76% से घटकर 98.75% पर आ गई है। मृत्युदर 1.21% है। कोविन पोर्टल के शाम 6 बजे के आंकड़ों के मुताबिक अबतक कुल 187.34 करोड़ टीके लगा दिए गए हैं।

स्कूलों के लिए नए दिशा-निर्देश

दिल्ली सरकार ने शिक्षण संस्थानों में कोविड प्रोटोकाल नियमों के पालन पर जोर दिया है। सरकार ने शुक्रवार को स्कूलों के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए। शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी एसओपी के अनुसार छात्रों और शिक्षकों को थर्मल स्कैनिंग के बिना परिसर में दाखिल नहीं होने दिया जाए। स्कूलों के प्रवेश द्वारों, कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और सार्वजनिक स्थानों पर भी हाथों को सेनिटाइन करना अनिवार्य कर दिया गया है। एसओपी में यह भी कहा गया है कि माता-पिता को अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहिए। अगर परिवार के किसी सदस्य में कोविड-19 के लक्षण दिखाई देते हैं।

मास्क नहीं पहनने वालों पर लगेगा जुर्माना

वहीं दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वालों पर तत्काल प्रभाव से 500 रुपए का जुर्माना लगाने की घोषणा की। हालांकि निजी चार पहिया वाहनों नें एक साथ यात्रा करने वाले व्यक्तियों के लिए नियम लागू नहीं होगा।

दिल्ली में लगातार बढ़ रहे केस

राजधानी में गुरुवार को 965 नए कोविड मामले सामने आए। उससे एक दिन पहले यह संख्या 1009 थी। दिल्ली में सक्रिय मामलों ने 3000 का आंकड़ा पार कर लिया है। लगभग तीन हफ्ते पहले जब दैनिक संक्रमण में गिरावट देखी गई थी। तब डीडीएमए ने मास्क नहीं पहनने के लिए जुर्माना हटाने का आदेश जारी किया था। हालांकि लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर इनका इस्तेमाल जारी रखने की सलाह दी थी।

मध्य प्रदेश में राजस्व ग्राम बनाना बड़ा फैसला – अमित शाह

0

भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के 26 जिलों में स्थित 827 वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में परिवर्तन के निर्णय की प्रक्रिया का शुभारंभ रिमोट के माध्यम से किया। वन समितियों के सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि पहली बार देश में कोई राज्य सरकार जंगलों का मालिक जनजाति भाइयों को बनाने का काम कर रही है। पहली बार जंगल से जो भी कमाई होती है। इसका 20 प्रतिशत हिस्सा वन समिति के हाथ में सौंपकर आपको इसका सीधा मालिक बनाने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जो विचारधारा है गरीब से गरीब को अधिकार मिले, उस स्वप्न को आप साकार करने का काम कर रहे हैं

उन्होंने कहा कि आज एक ही बार में 827 वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों को परिवर्तन किया है। ये आपके जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन लाने का फैसला है। राज्य में हमारा भी हिस्सा है इस अधिकार के साथ आज यहां से जा रहे हैं। 2022 के अंत के पहले अपना घर देने का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, हर घर में बिजली पहुंचाने, शौचालय बनाने का काम हो गया है। हर घर में जल, नल से पहुंचाने का प्रयोग शुरू हो गया है जो 2024 तक पूरा हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि दस वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद में 200 प्रतिशत की वृद्धि मध्य प्रदेश ने की है। ये रुकने वाले कार्य नहीं है। जितने भी कार्य जनजाति भाइयों के लिए हमने घोषित किए हैं वे सभी पूरे होंगे।

तेंदूपत्ता तुड़वाने के लिए अब 300 रुपये प्रति गड्डी मिलेंगे

कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि तेंदूपत्ता तुड़वाने के अभी ढाई सौ रुपए प्रति सौ गड्डी दिए जाते थे अब वह बढ़ाकर तीन सौ रुपए प्रति सौ गड्डी किए जाएंगे। जो फैसले हमने जबलपुर में किए थे वे एक-एक करके जमीन पर उतार रहे हैं और गरीबों की जिंदगी बदलने का काम कर रहे हैं। 89 जनजतीय ब्लाक में राशन की गाड़ी भेजने कहा था, मुझे कहते हुए खुशी है वह राशन बंटना अधिकांश स्थानों पर प्रारंभ हो गया है।

सीएम शिवराज ने कहा कि पेसा एक्ट क्रमश: मध्य प्रदेश में लागू किया जाएगा, मप्र में यह प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। ये जमीन और जंगल आपके हैं, सामुदायिक वन प्रबंधन का अधिकार एक क्रांतिकारी कदम है। जंगल से जो लकड़ी निकलेगी, उसकी आय आप ही प्राप्त करोगे। जंगल बदलने की प्रक्रिया ग्रााम सभा करेगी, मध्य प्रदेश ने अपने वनवासी भाई-बहनों को जंगल सौंपने का काम किया है। वन विभाग केवल सहयोग करने का काम करेगा।

उन्होंने कहा कि अब वन ग्राम राजस्व ग्राम बन जाने से आपके पास जो जमीन है उसके खाते बनेंगे, किस्तबंदी होगी, खसरा-नक्शा आपको प्राप्त होंगे, नामांतरण, बंटवारा होगा। ये अभी तक नहीं होता था, वन ग्राम में रहने वाले किसान भाइयों अब प्राकृतिक आपदा होने पर आपको पर्याप्त मुआवजा देने का अधिकार होगा। तेंदूपत्ते का बोनस बांटने का काम शुरू किया है। आज 125 करोड़ रुपए 22 लाख तेंदूपत्ता तोड़ने वाले गरीबों के खाते में जाना प्रारंभ होगा, लाभांश आपको होगा। सीएम ने कहा, मुझे यह कहते हुए खुशी है कि हमारे जनजातीय भाई-बहनों ने वनों से केवल लाभ प्राप्त नहीं किया बल्कि वनों को जिंदगी को भी संजाने संवारने का भी कार्य किया है। प्रदेश में हरियाली लाने का कार्य किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करता हूं कि उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना 6 माह के लिए फिर से बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत 1 रुपये किलो अनाज अलग से मिल रहा है। मध्य प्रदेश में जिन गरीब भाई-बहनों के पास रहने के लिए जमीन नहीं है। उनको मुख्यमंत्री भू आवासीय अधिकार योजना के अंतर्गत रहने की जमीन का पट्टा देकर जमीन का मालिक बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10 हजार करोड़ रु बजट में रखे गए हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ली भाजपा नेताओं की बैठक

0

भोपाल। भाेपाल पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री कुछ अलग ही अंदाज में दिखाई दिए। बीजेपी कार्यालय जुलूस के रूप में जाते समय वह कार का गेट खाेलकर खड़े हाेकर सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए चल रहे थे। काफीले के दाेनाें तरफ भीड़ काे जमा देख सुरक्षाकर्मी भी दाैड़ते हुए साथ में चल रहे थे। स्वागत करने वालाें में केवल कार्यकर्ता ही नहीं थे, बल्कि महिलाएं भी शामिल थीं। कश्मीरी पंडित, मुस्लिम महिलाओं ने भी केंद्रीय गृहमंत्री का जाेरदार स्वागत किया गया। भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने नेताओं की बैठक ली और इसके बाद शाम 7 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का रोड शो प्रणामी मंदिर से प्रारंभ होकर भाजपा कार्यालय तक पहुंचा। यहां पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने गर्मजाेशी से नारेबाजी करते हुए गृहमंत्री का स्वागत किया। भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता भी इस दाैरान बीजेपी मुख्यालय पर माैजूद थे। इससे पहले अमित शाह ने जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि जंगलों का मालिक आदिवासियो को बनाया जा रहा है। मप्र में वन ग्राम को राजस्‍व ग्राम बनाना बड़ा फैसला है। सीएम शिवराज आदिवासियों को समृद्ध बना रहे हैं। मध्यप्रदेश में 21 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति की आबादी रहती है। जब तक जनजाती भाइयों-बहनों का कल्याण नहीं होता, प्रदेश का कल्याण नहीं होता। गृहमंत्री ने मुख्‍यमंत्री शिवराज की तारीफ करते हुए कहा कि पहली बार देश में कोई राज्य सरकार जंगलों का मालिक जनजाति भाइयों को बनाने का काम कर रही है। पहली बार जंगल से जो भी कमाई होती है, इसका 20 प्रतिशत हिस्सा वन समिति के हाथ में सौंपकर आपको इसका सीधा मालिक बनाने का काम किया है। आज एक ही बार में 827 वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों को परिवर्तन किया है। ये आपके जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन लाने का फैसला है। राज्य में हमारा भी हिस्सा है इस अधिकार के साथ आज यहां से जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जो विचारधारा है गरीब से गरीब को अधिकार मिले, उस स्वप्न को आप साकार करने का काम कर रहे हैं।

यह बात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाेपाल में जंबूरी मैदान में आयाेजित वन समितियाें के सम्मेलन काे संबाेधित करते हुए कही। इस अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस की राशि वितरित की। इस मेगा सम्‍मेलन में करीब एक लाख लोग जमा हुए हैं। कार्यक्रम में मंच पर गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा उनके कैबिनेट सहयोगी, केंद्रीय नागरिक उड्ययन मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्‍यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते, निशिथ प्रमाणिक, भाजपा के प्रदेशाध्‍यक्ष वीडी शर्मा, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर आदि ने मौजूदगी दर्ज कराई। कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर सीएम शिवराज ने पौधा भेंट कर गृहमंत्री शाह का अभिनंदन किया। कार्यक्रम स्‍थल पर आदिवासी कलाकारों द्वारा रंगारंग लोकनृत्‍य कार्यक्रम पेश कर गृह मंत्री का स्‍वागत किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एंव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘वन समितियों का सम्मेलन’ में हितग्राहियों को तेंदूपत्ता के लाभांश का वितरण किया। मध्यप्रदेश के 26 जिलों में स्थित 28 वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में परिवर्तन के निर्णय की प्रक्रिया का शुभारंभ रिमोट के माध्यम से किया गया।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं शिवराज जी और उनकी टीम को जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिए शुरु किए फैसलों के लिए बधाई देता हूँ। प्रदेश सरकार द्वारा जनजातीय हितों के लिए किये गये काम अब रुकने वाले नहीं है।

इससे पूर्व कार्यक्रम में उपस्‍थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये जल, जमीन, जंगल आपके हैं। अब जंगल आप ही बचाओगे। जंगल आपको सौंप दिए गए हैं, वन विभाग सिर्फ सहयोग करेगा। जंगल की लकड़ी जितने में बिकेगी, उसका 20 फीसदी आदिवासियों को मिलेगा। वन ग्राम अब राजस्‍व ग्राम बनेंगे। एमपी में कोई बिना जमीन के नहीं रहेगा। गरीबों को जमीन का मालिक बनाया जाएगा। पेसा एक्ट क्रमश: मप्र में लागू किया जाएगा, मप्र में यह प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। सामुदायिक वन प्रबंधन का अधिकार एक क्रांतिकारी कदम है। जंगल से जो लकड़ी निकलेगी, उसकी आय आप ही प्राप्त करोगे। जंगल बदलने की प्रक्रिया ग्रााम सभा करेगी, मप्र ने अपने वनवासी भाई-बहनों को जंगल सौंपने का काम किया है। वन विभाग केवल सहयोग करने का काम करेगा। तेंदूपत्ते का बोनस बांटने का काम शुरू किया है। आज 125 करोड़ रुपए 22 लाख तेंदूपत्ता तोड़ने वाले गरीबों के खाते में जाना प्रारंभ होगा, लाभांश आपको होगा। ये अभी तक नहीं होता था, वन ग्राम में रहने वाले किसान भाइयों अब प्राकृतिक आपदा होने पर आपको पर्याप्त मुआवजा देने का अधिकार होगा। अब वन ग्राम राजस्व ग्राम बन जाने से आपके पास जो जमीन है उसके खाते बनेंगे, किस्तबंदी होगी, खसरा-नक्शा आपको प्राप्त होंगे, नामांतरण, बंटवारा होगा। 9 महीने पहले अमित शाह जी जबलपुर आए थे तब हमने हमने जनजाति भाई बहनों की जिंदगी बदलने वाले 14 फैसले किए थे। मैं गर्व से कह रहा हूँ की जो फैसले हमने जबलपुर में किए थे आज एक-एक करके उनको जमीन पर उतार रहे हैं।।

मंत्रियों की लेंगे बैठक

सम्मेलन के बाद अमित शाह प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां करीब एक घंटे रुकेंगे। इस दौरान प्रदेश के मंत्रियों, पदाधिकारियों और पार्टी के नेताओं की अनौपचारिक बैठक लेंगे। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शाह कुछ टिप्स भी देंगे।

79 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन ने ट्राई किया टाइगर श्रॉफ वाला स्टंट

0

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार है। अपने एक्टिंग करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें एंग्री यंग मैन कहा जाता है। यह टैग आज भी कायम है। उन्होंने अपने करियर के इन सभी दशकों में जो हासिल किया है। उसके करीब कोई नहीं आ सकता है। सीनियर बच्चन जवानी के दिनों में स्टंट के लिए भी जाने जाते हैं। हालांकि वह अब फिल्मों में एक्शन करते नजर नहीं आते है। इसका मतलब यह नहीं कि वह उन्हें अब नहीं कर सकते।

टाइगर श्रॉफ ने किया मोटिवेट

अमिताभ बच्चन ने 79 साल की उम्र में यह साबित कर दिया है। ऐसा कुछ भी नहीं जो वह अब नहीं कर सकते। उन्होंने हाई किक मारकर यह साबित किया है। अंदाजा लगाइए कि उन्हें ऐसा करने के लिए किसने मोटिवेट किया। यह कोई और नहीं बल्कि हीरोपंती 2 का अभिनेता टाइगर श्रॉफ हैं।

पोस्ट पर लिखा मजेदार कैप्शन

अमिताभ ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें वह किक करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि टाइगर श्रॉफ को ऐसे फ्लेक्सिबल किक मारकर लाइक्स देखने के बाद मैंने सोचा मैं भी ट्राई करूं। उम्मीद है कि मुझे थोड़े लाइक्स मिलेंगे।

ब्रिटिश PM पर भी चढ़ा बुलडोजर का बुखार

0

भारत में आते ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पर भी जेसीबी का बुखार चढ़ता दिख रहा है। अपनी गुजरात यात्रा के दौरान जब को JCB फैक्ट्री के दौरे पर गये तो उन्हें ये बुलडोजर इतना पसंद आया कि उन्होंने ना सिर्फ ड्राइवर सीट पर बैठकर इसजा जायजा लिया, बल्कि उसके दरवाजे पर खड़े होकर फोटो भी खिंचवाई। बुलडोजर को लेकर भारत में चल रहे ताजा विवाद के बीच उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ पंचमहाल के हलोल जीआईडीसी में जेसीबी कारखाने का दौरा कर रहे थे।

इसके बाद पीएम जॉनसन ने गुजरात के मशहूर अक्षरधाम मंदिर का भी दौरा किया और वहां के पुजारियों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। पीएम जॉनसन, गुरुवार सुबह ही भारत पहुंचे हैं। अहमदाबाद हवाई अड्डे पहुंचने पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उनका स्वागत किया। माना जा रहा है कि ब्रिटिश पीएम के इस दौरे का उद्देश्य भारत के साथ संबंधों को मजबूत करना और व्यापार में आ रही बाधाओं को दूर करना है।

गुजरात दौरे में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बिजनेस टाइकून गौतम अडानी से भी मुलाकात की। उनकी यात्रा पर गौतम अडानी (Gautam Adani) ने ट्वीट करते हुए कहा कि अडानी मुख्‍यालय में आनेवाले ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री की मेजबानी कर सम्‍मानित महसूस कर रहा हूं। गौतम अडानी ने अपने ट्वीट में आत्‍मनिर्भर भारत हैश टैग को भी जोड़ा और कहा कि हम ब्रिटिश कंपनियों के साथ रक्षा और एयरोस्पेस प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सह-निर्माण के लिए काम करेंगे।

सैन्‍यकर्मी का इंदौर में दुर्घटना में निधन

0

उज्जैन । इंदौर में मंगलवार देर रात हुई एक सड़क दुर्घटना में उज्जैन निवासी थलसेना के सिपाही आकाश यादव (30) का निधन हो गया। सिपाही आकाश का पार्थिव शरीर गुरुवार को सुबह गणेशनगर स्थित उनके घर लाया गया। अंतिम यात्रा निकली तो पूरा मोहल्ला गमगीन हो गया। सेना की टुकड़ी ने आकाश को गार्ड आफ आनर देकर अंतिम विदाई दी। उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एनके मालवीय ने पुष्प चक्र अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

दिल्ली में थल सेना के इंजीनियर कोर में सिपाही के पद पर पदस्थ आकाश की मंगलवार रात साढ़े तीन बजे इंदौर में लोडिंग वाहन की टक्कर से मृत्यु हो गई थी। स्वजन और भूतपूर्व सैनिक अजय यादव ने बताया कि आकाश के पिता महेंद्र सिंह की पिछले वर्ष कोरोना लहर में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद पहला होली का त्योहार था। आकाश पिछले माह होली से कुछ दिन पहले महीनेभर की छुट्टी पर उज्जैन आए थे। दो दिन पहले मित्र की शादी में इंदौर गए थे।

मंगलवार रात साढ़े तीन बजे कार से लौट रहे थे कि कार खराब हो गई। वे एक सज्जन से लिफ्ट लेकर अरबिंदो अस्पताल चौराहे तक पहुंचे। फिर यहां से दोबारा अन्य गाड़ी वाले से लिफ्ट मांग रहे थे। एक कार वाले ने हाथ का इशारा समझ कार रोकी। वे दौड़कर उनके पास चर्चा करने पहुंचे। ड्राइवर साइड खड़े होकर बात कर ही रहे थे कि पीीीछ से आ रहे एक लोडिंग वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। साथी उन्हें तत्काल समीप के अरबिंदो अस्पताल ले गए। बाद में आकाश को बांबे अस्पताल ले जाया गया। वहां बुधवार सुबह 8.30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीएम उपरांत रात शव को उज्जैन आए।

मां, पत्नी और चार वर्षीय बेटे का रो-राे कर बुरा हाल

अपने लाड़ले का पार्थिव शरीर देख उनकी मां, पत्नी और चार वर्षीय बेटे का रो-रोक कर बुरा हाल हुआ। बताया कि शुक्रवार को उसे ड्यूटी ज्वाइन करने दिल्ली रवाना होना था। पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की है।

विधानसभा चुनाव को लेकर ऐक्शन मोड में कांग्रेस

0

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता 2023 के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने के लिए बुधवार को पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ के आधिकारिक आवास पर एकत्र हुए। सूत्रों ने बताया कि नाथ के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी और अरुण यादव तथा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह डिनर पार्टी में मौजूद थे।

इस डिनर पार्टी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने कांग्रेस नेताओं को अपनी और दिग्विजय सिंह की पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ हाल की बैठक के बारे में जानकारी दी और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की सेवाएं लेने की योजना भी साझा की। सूत्रों ने कहा कि कमलनाथ ने उपस्थित लोगों से कहा कि सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा है कि वे केंद्र सरकार की मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाएं और महंगाई और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी जैसे मुद्दों पर विरोध करें, ताकि भाजपा की ‘विभाजनकारी राजनीति’ का मुकाबला किया जा सके।

’25-30 विधायकों पर मंडरा रहा खतरा’
पूर्व मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्रियों सहित कांग्रेस के मौजूदा विधायकों के बारे में सर्वेक्षण रिपोर्ट भी साझा की और उन्हें जनता के साथ मिलकर सुधारात्मक कदम उठाने के लिए कहा। सूत्रों ने कहा, ‘लगभग 25-30 कांग्रेस विधायकों पर खतरा मंडरा रहा है।’ उन्होंने कहा कि यहां तक ​​कि कमलनाथ ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से उनकी स्थिति के बारे में बताया था। मध्य प्रदेश में 2003 से सत्ता से बाहर रही कांग्रेस ने 2018 में सरकार बनाई थी और कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि, 15 महीने बाद तत्कालीन पार्टी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के विद्रोह के बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार गिर गई। सिंधिया ने छह मंत्रियों सहित अपने समर्थक विधायकों के साथ कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए और राज्य में फिर से भाजपा सरकार की वापसी का रास्ता खुल गया था।

अबू सलेम की याचिका पर केंद्र के हलफनामे से सुप्रीम कोर्ट नाराज

0

नई दिल्ली : 1993 बॉम्बे ब्लास्ट के दोषी गैंगस्टर अबू सलेम की उम्रकैद की सजा के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आज केंद्रीय गृह मंत्रालय के हलफनामे की भाषा पर आपत्ति जताई। अदालत ने कड़े शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि आप हमें भाषण न दें। न्यायमूर्ति एसके कौल ने गृह मंत्रालय से कहा, “न्यायपालिका को भाषण मत दो। जब आप हमें कुछ तय करने के लिए कहते हैं तो हम इसे सहजता से नहीं लेते हैं।” गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में अबू सलेम की उम्रकैद के खिलाफ याचिका पर सुनवाई के दौरान जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस एमएम सुंदरेश की पीठ ने केंद्रीय गृह सचिव के हलफनामे में भाषा पर आपत्ति जताई।

अदालत ने कहा कि जो मुद्दे आपको हल करने हैं, फैसला आपको करना है आप उस पर भी फैसला लेने की जिम्मेदारी हम पर ही डाल देते हैं।  हमें ये कहते हुए खेद है कि गृह सचिव हमें ये ना बताएं कि हमें ही अपील पर फैसला लेना है।  सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि केंद्र को स्पष्ट होना चाहिए कि वे क्या कहना चाहते हैं? अदालत ने कहा, “हमें गृह मंत्रालय के हलफनामे में ‘हम उचित समय पर निर्णय लेंगे’ जैसे वाक्य पसंद नहीं हैं।” गृह मंत्रालय ने अपने हलफनामे में कहा था कि सरकार के लिए यह उचित समय नहीं है कि वह फैसला करे और सुप्रीम कोर्ट फैसला करे। अबू सलेम की याचिका में कहा गया है कि पुर्तगाल की अदालतों को भारत की गारंटी के अनुसार उसकी जेल की सजा 25 साल से अधिक नहीं हो सकती।

दुनिया धर्मशाला है, आज आए कल जाना है – सीएम

0

भोपाल : सिविल सर्विस डे पर गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन के दौरान बिजली गुल हो गई। हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपना भाषण जारी रखा, लेकिन उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सभी आईएएस-आईपीएस और एसएएस अफसरों को खरी-खरी सुनाई और उन्हें यह भी बताया कि वे किस काम के लिए इस सर्विस में आए हैं। वे अपना काम पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ करें तो वे अपनी सेवा के साथ न्याय करेंगे।

सिविल सर्विस डे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन के दौरान प्रशासन अकादमी की बिजली गुल हो गई और करीब दस मिनट तक बिजली गुल रही। इस दौरान सीएम चौहान ने प्रमुख सचिव संजय दुबे का नाम लेकर कहा कि संजय कहां हैं? बाद में उन्होंने अफसरों से पूछा कि क्या आप सुन पा रहे हैं? अफसरों ने हां में सिर हिलाया तो सीएम ने कहा कि हां में हां नहीं मिलाते रहना है। जब लाइट ही नहीं है तो कहां से सुन पा रहे होंगे। सीएम चौहान ने कहा कि आप अपने काम को खुद और कैसे बेहतर बना सकते हैं? यह तय करें, मैं खुद तय करता हूं कि कल मुझे क्या बेहतर करना है? नया करने की बेचैनी रहती है और वह सभी में होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि काम कैसे होगा, यह आपके दृष्टिकोण पर भी निर्भर करता है। इसके लिए  उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए पत्थर तोड़ने वाले मजदूरों की कहानी सुनाई और कहा कि तीन मजदूरों ने अलग दृष्टिकोण बताए। पहले ने कहा कि यह हालत है कि पत्थर तोड़ने पड़ रहे हैं। दूसरे ने कहा कि पेट पालने के लिए ऐसा करना पड़ रहा है और तीसरे ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि मेरे तोड़े गए पत्थर भगवान के मंदिर में लगेंगे। यही दृष्टिकोण हमें आगे ले जाता है।

दुनिया धर्मशाला है, आज आए कल जाना है
सीएम ने कहा कि यह दुनिया धर्मशाला है। आज आए हैं तो कल जाना ही होगा लेकिन जाने से पहले ऐसा काम कर जाना है कि यादगार बन जाए। ऐसा काम करें कि आपके योगदान यादगार रहें। एक कलेक्टर पूरे जिले को बदल देता है और एसपी कानून व्यवस्था बदल देता है। आप अपने आपको तकनीकी और अन्य माध्यमों के जरिये क्षमतावान बनाएं और काम करें।

दुआएं देने वाली कहानियां सुनाईं
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि एक दिन वे राजधानी के निजी अस्पताल में पहुंचे तो वहां एक मरीज के माता पिता ने घेर लिया। माता ने कहा कि दो बेटे लीवर खराबी के कारण जान गवां चुके हैं और तीसरा भी मर जाएगा। मैंने अफसरों से बात की और लीवर ट्रांसप्लांट के लिए कहा। इसके बाद दूसरे दिन उसी मां का फोन आया, उसने इतनी दुआएं दी कि मन संतुष्ट हो गया। उन्होंने सिंगरौली के एक युवक द्वारा माला पहनाने का किस्सा भी सुनाया और कहा कि वह जिद पर अड़ा था कि माला पहनाऊंगा। मैं थोÞड़ा झुंझलाया और बाद में उससे वजह पूछी तो उसने कहा कि मेरे दोनों हाथ नहीं थे। आपने  पिछली बार आकर हाथ लगवाने के लिए कहा था। यह हाथ लग गया है। उसकी दुआओं से भी मन संतुष्ट हो गया।

कोरोना पर व्यवस्था चाकचौबंद
सिविल सर्विस डे पर संबोधन के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कुछ लोग मुझसे प्रताड़ित रहते हैं कि सुबह फोन लगा दिया लेकिन मेरी हर काम बेहतर करने की इच्छा होती है। इसी कड़ी में कोरोना की फिर आमद की स्थिति को देख आज सुबह सुलेमान को चमका दिया। कोरोना को लेकर व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।

श्रीलंका के मथीशा पथिराना ‘जूनियर मलिंगा’ के नाम से मशहूर

0

नई दिल्ली : रविंद्र जडेजा की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को एडम मिल्ने के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड के इस गेंदबाज को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2022 के पहले मुकाबले के दौरान चोट लगी थी। यह चोट इतनी गंभीर थी कि मिल्ने को इसका खामियाजा टूर्नामेंट से बाहर होकर उठाना पड़ा। मिल्ने के रिप्लेसमेंट के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने खेमें में श्रीलंका के 19 साल के मथीशा पथिराना को अपनी टीम में शामिल किया है। मथीशा पथिराना को उनके एक्शन की वजह से ‘जूनियर मलिंगा’ के नाम से भी जाना जाता है और इस खिलाड़ी पर महेंद्र सिंह धोनी की नजरें कई सालों से थी।

कौन है मथीशा पथिराना
19 वर्षीय पथिराना वेस्ट इंडीज में इस साल के अंडर -19 विश्व कप में श्रीलंका टीम का हिस्सा थे, जहां उन्होंने चार मैच खेले और 27.28 की औसत से सात विकेट लिए। इस दौरान उनकी इकॉनमी 6.16 की रही। पथिराना ने अपने एक्शन की वजह से शुरुआती करियर में ही खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं। उनका एक्शन श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा से काफी मिलता-जुलता है। उनका ऐक्शन ही नहीं बल्कि उनके पास मलिंगा की तरह यॉर्कर फेंकने का भी टेलेंट है। सीनियर स्तर पर पथिराना ने केवल एक लिस्ट ए मैच और दो टी20 मैच खेले हैं

धोनी और सीएसके के रडार पर थे मथीशा पथिराना
मथीशा पथिराना पिछले कुछ समय से सुपर किंग्स के रडार पर हैं। 2021 सीज़न से पहले, उन्होंने श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर महेश थीक्षाना के साथ पथिराना को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में शामिल किया। दीक्षाना को इस साल नीलामी में चेन्नई ने 70 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था और अब मिल्ने के चोटिल होने के बाद मथीशा पथिराना को भी सीएसके की स्क्वाड में जगह मिली है।