Home Blog Page 104

खुद पर विश्वास और हार न मानने का जज्बा सिखाती हैं ये एनिमेटेड फिल्में

0

हम सभी एनिमेटेड फिल्में देखते हुए बड़े हुए हैं। अब वो दिन चले गए जब एनिमेटेड फिल्मों में बस एक राजकुमारी होती थी और उसका प्रिंस आता है, जिसके बाद वह हमेशा खुश रहती हैं। अब ऐसी कई फिल्में देखने को मिल रही हैं, जो मनोरंजन का माध्यम ही नहीं बल्कि आपको जीवन जीने का तरीका भी बता जाती हैं। ये फिल्म बस एक काल्पनिक दुनिया का आभास कराती हैं, लेकिन इनमें जीवन जीने की समझ छुपी होती है। इन फिल्मों से जो सीख मिलती है, वह काफी दमदार होती है। अगर आप अपने परिवार के साथ या फिर दोस्तों के साथ एक फिल्मी नाइट की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हमने आपके लिए कुछ ऐसी ऐनिमेटेड फिल्मों की लिस्ट तैयार की है, जो आपके दिल को छूने के साथ ही एक संदेश भी दे जाएगी। हम आपको इन भावनाओं की रोलरकोस्टर राइड से भरपूर फिल्मों को देखने की सलाह दे रहे हैं, जो डिज्नी प्सल हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

फाइंडिंग निमो

‘फाइंडिंग निमो’ 2013 में बनी एक एनिमेटेड फिल्म है, जिसमें निमो नाम की मछली अपने पिता से बिछड़ जाती है। पिता और बेटे के इर्द-गिर्द घूमती ये कहानी पिता-पुत्र के संबंधों को बखूबी दर्शाती है। साथ ही यह भी सिखाती है कि किसी भी चीज को ऊपर से देखकर ही नहीं आंकना चाहिए और अपने आराम क्षेत्र से निकलकर जो आप करना चाहते हैं, वो करना चाहिए। कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या कहता है, अगर आप खुद पर विश्वास रखते हैं, तो आप अपना रास्ता खोज ही लेंगे।

इनसाइड आउट

2015 में आई यह एनिमेटेड फिल्म बहुत ही सुंदर तरीके से इंसान के जटिल मन को प्रकट करती है। फिल्म दिखाती है कि हर समय जीवन में खुश रहना ही आपके जीवन को पूरा नहीं करता है। जीवन में हमें नकारात्मक भावनाओं का सामना करना पड़ता है और जब भी हम उदास महसूस करते हैं, तो अपनी भावनाओं को व्यक्त करना चाहिए। ताकि वह हमारे मन में दबी न रहे।

अरुण लाल-बुलबुल की हल्दी सेरमेनी की तस्वीरें

0

भारत के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल की दूसरी शादी चर्चा का विषय बन चुकी है. 66 साल के अरुण लाल अपने से 28 साल छोटी बुलबुल साहा से शादी करने जा रहे हैं. जब. से दोनों की शादी की बात सामने आई है, तभी से फैन्स में अलग में दिलचस्पी बढ़ गई है. इस बीच दोनों की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

66 साल के अरुण लाल और 38 साल की बुलबुल साहा ने करीबी लोगों की मौजूदगी में हल्दी की रस्म निभाई. रविवार यानी 24 अप्रैल को दोनों की हल्दी सेरेमनी हुई थी…. इस दौरान अरुण लाल ने पीला कुर्ता पहना हुआ था

जबकि उनकी होने वाली पत्नी बुलबुल साहा ने लाल-पीली साड़ी पहनी थी. दोनों की हल्दी सेरेमनी के मौके पर भोज का आयोजन किया गया.

राशन अगर अगले 5 महीने फ्री में चाहिए, तो फटाफट करें ये कम

0

कोरोना महामारी की वजह से आम आदमी सबसे ज्यादा परेशान रहा। किसी की नौकरी चली गई, तो किसी के पास खाने तक के पैसे नहीं बचे। ऐसे में सरकार गरीब और मधय्म वर्ग के लोगों को मुफ्त राशन बांट रही है जिसका फायदा अभी सितंबर 2022 तक लिया जा सकता है। हालांकि, कई लोगों के पास राशन कार्ड लेकिन वो इस सेवा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं क्योंकि उन्होंने अभी तक आधार को राशन कार्ड से लिंक नहीं किया है। अगर आपके पास राशन कार्ड (Ration Card) है तो इससे आधार (Aadhaar) से जरूर लिंक कर लें। ये काम अब आप घर बैठे आसानी से कर सकते हैं।

ऐसे लिंक करें Aadhaar-Ration Card

1. इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।

2. अब आप ‘Start Now’ पर क्लिक करें।

3. अब यहां पर आपको अपना पता जिला राज्य सहित भरना होगा।

4. इसके बाद ‘Ration Card Benefit’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।

5. अब यहां आप अपना आधार कार्ड नंबर, राशन कार्ड नंबर, ई-मेल एड्रेस और मोबाइल नंबर आदि भरें।

6. इसे भरने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।

7. यहां OTP भरते ही आपकी स्क्रीन पर प्रोसेस कम्पलीट होने का मैसेज मिलेगा।

8. ये सारी प्रक्रिया पूरी होते ही आपका आधार वेरीफाई हो जाएगा और आपका आधार आपके राशन कार्ड से लिंक हो जाएगा।

Aadhaar-Ration Card करने का ऑफलाइन तरीका

अगर आप ऑफलाइन तरीके से अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको आधार कार्ड की कॉपी और एक पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए। इन दस्तावेजों को लेकर राशन की दुकान पर जाएं और फॉर्म भरें। फिर आपका बायोमेट्रिक लिया जाएगा, जिसके बाद आपके राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर दी जाएगी। साथ ही इसकी सूचना आपके मोबाइल नंबर पर भी भेजी जाती है।

सूर्य और राहु की युति से लगा ‘ग्रहण योग’, 15 मई तक सभी राशियों पर पड़ेगा इसका असर

0

बीते 14 अप्रैल को सूर्यदेव ने मेष राशि में गोचर किया है, और छाया ग्रह राहू यहां पहले से ही मौजूद था। इस तरह मेष राशि में इन दिनों सूर्य और राहू का युति चल रही है। सूर्य-राहु की ये युति लगभग 30 दिनों तक रहेगी, जब 15 मई 2022 को सूर्य का वृषभ में गोचर होगा। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को समस्त ग्रहों के राजा माना गया है तो राहु को छायाग्रह की उपाधि दी गई है। यदि किसी राशि में गोचर करते हुए राहु और सूर्य एक साथ आकर बैठ जाए तो राहु का प्रभाव सूर्य पर भी पड़ता है और जातक को विपरीत फल मिलने लगता है। सूर्य और राहु की युति “ग्रहण योग” का निर्माण करती है, जिसका सबसे अधिक प्रभाव जातक के स्वास्थ्य पर पड़ता है। ग्रहण योग को कई मायनों में विध्वंसक माना जाता है और इसी वजह से सूर्यग्रहण लगता है। आईये जानते हैं विभिन्न राशियों पर इसका क्या असर होगा।

मेष राशि

राहु-सूर्य की ये युति इसी राशि में ग्रहण योग बनाएगी। साथ ही इस युति से लगने वाला वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण भी इसी राशि में लगेगा। ऐसे में इस अवधि में बेहद सावधान रहें। ये योग ना सिर्फ आपके स्वभाव में उग्रता पैदा करेगा, बल्कि आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी दे सकता है। कई जातकों के पिता के स्वास्थ्य में भी बड़ी गिरावट आ सकती है।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए ग्रहण योग उनके आय भाव में बनेगा। आपको पारिवारिक जीवन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। मित्र या सगे-सम्बन्धियों से धोखा मिलने से धन हानि की आशंका है। नौकरीपेशा जातकों को भी काम के दौरान तनाव रहेगा और गुस्से में नौकरी छोड़ने की स्थिति बन सकती है। आपकी बचत और आमदनी के स्रोत में कटौती हो सकती है, इसलिए सावधान रहें और धन-संबंधी जोखिम ना लें।

मिथुन राशि

राहु-सूर्य की युति से इस राशि जातकों के साहस और आत्मविश्वास में कमी आएगी। आपके मन में हमेशा भय व असुरक्षा का भाव रहेंगे। निर्णय लेने में परेशानी होगी और भाई-बहनों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। इस वजह से धन की हानि भी संभव है। वहीं अनिर्णय की स्थिति की वजह से कार्यक्षेत्र में परेशानी रहेगी और तनाव बढ़ेगा।

कर्क राशि

आपको चतुर्थ भाव में ग्रहण योग लग रहा है। इस अवधि में अपनी माता से स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। आपकी सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है और वाहन, भूमि या मकान से जुड़ा नुकसान हो सकता है। वाहन चलाते संय विशेष सावधानी बरतें क्योंकि किसी दुर्घटना की संभावना भी बन सकती है।

सिंह राशि

आपकी राशि का स्वामी सूर्य है और राहु के साथ पंचम भाव में ग्रहण योग बना रहा है। आपकी संतान को इस योग की वजह से परेशानी उठानी पड़ सकती है। अगर आप शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, तो अपेक्षित परिणाम मिलने मुश्किल होंगे। विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्कॉलर्स आदि को इस अवधि में सकारात्मक परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। इस दौरान उनके कार्यक्षेत्र में तनाव और विवाद के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि

इस राशि के छठे भाव में सूर्य और राहु की युति बन रही है। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधान रहने की जरुरत है। किसी भी तरह के लोन से बचें और कोर्ट-कचहरी या शत्रुता के मामलों से दूर रहें। इस अवधि में किसी अंग में सर्जरी होने की भी संभावना है। इस अवधि में आपके शत्रु सक्रिय होंगे और आपको हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आर्थिक तंगी की वजह से भारी ब्याज पर कोई ऋण या कर्ज लेने का प्लान बिल्कुल ना करें।

तुला राशि

तुला राशि के लिए सूर्य और राहू की युति उनके सप्तम भाव में बन रही है। इससे आपके दांपत्य जीवन पर बुरा असर पड़ेगा। अपने जीवनसाथी के साथ विवाद या झगड़े से बचें। राहू की वजह से आपका मन बार-बार झगड़े की ओर प्रेरित होगा और गुस्से में आप कुछ ऐसा कर बैठेंगे जो रिश्ते के लिए नुकसानदेह होगा। इसलिए महीने भर तक अपने स्वभाव पर काबू रखें। पार्टनरशिप में भी अपने बिज़नेस पार्टनर के साथ तालमेल बिठाने में परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक राशि

राहु-सूर्य का ये ग्रहण योग आपकी राशि के अष्टम भाव में बनेगा। जिसके चलते आपके साथ कोई चोट, वाहन दुर्घटना आदि होने के योग बनेंगे। इस दौरान अगर आपने कोई यात्रा की, तो उसमें काफी परेशानी होगी। साथ ही किसी विवाद की वजह से आपने मान-सम्मान को चोट पहुंच सकती है या बदनामी हो सकती है। ऐसे में विवाद और यात्रा से बचें।

धनु राशि

इस राशि के नवम भाव में सूर्य और राहु का ग्रहण दोष बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के भाग्य पर ग्रहण लगेगा। उन्हें अपने काम में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, फिर भी उसका समुचित फल नहीं मिलेगा। आपका धार्मिक कार्यों की ओर रुझान बढ़ सकता है, लेकिन इसमें धन भी खर्च होगा। इस अवधि में धार्मिक यात्रा से बचें, अन्यथा बेवजह परेशानी उठानी पड़ सकती है।

मकर राशि

इस राशि के दशम भाव में सूर्य और राहु की युति हो रही है। ग्रहण दोष की वजह से इस राशि जातकों का कार्यक्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित होगा। इस दौरान आपको अपने रोजगार में नई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और काफी परिश्रम के बाद भी अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेगा। इस अवधि में नई जॉब के लिए प्रयास ना करें और जहां नौकरी लगी है, उसे बचाये रखने पर ध्यान दें। कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ विवाद भी बढ़ सकता है।

कुंभ राशि

इस राशि के एकादश भाव में सूर्य-राहु की युति हो रही है। यानी यह आपके आय और धनागमन के स्रोत पर विपरीत असर डालेगा। ये इच्छा-पूर्ति का भाव भी है। इसमें ग्रहण योग की वजह से आपकी इच्छाएं पूरी होने में देर लगेगी, भले ही आप कितना भी प्रयास करें। इसलिए बेहतर होगा कि किसी तरह के निवेश से बचें, कारोबार में मुनाफे में कमी को लेकर परेशान ना हों और शांति से अपना कर्म करते रहें। जल्द ही ये अवधि गुजर जाएगी।

मीन राशि

इस राशि के लिए सूर्य-राहु की उपस्थिति द्वादश भाव में होगी। व्यय, विदेश यात्रा, आयात-निर्यात से जुड़े क्षेत्रों के लोगों पर विपरीत असर पड़ सकता है। इस दौरान विदेश यात्रा का प्लान है, तो उसमें कई अड़चनें आएंगी। वहीं मन की चंचलता की वजह से कुछ बेकार के खर्च हो जाएंगे। इस दौरान निराशा के भाव आएंगे और विदेश से जुड़े व्यापार से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं।

‘वीआईपी मूवमेंट’ की वजह से पुलिस ने उनके साथ की हाथापाई – प्रतीक गांधी

0

 ‘स्कैम 1992’ और ‘द ग्रेट इंडियन मर्डर’ जैसी वेब सीरीज़ से फेम हासिल करने वाले अभिनेता प्रतीक गांधी ने रविवार को ट्वीट कर मुंबई पुलिस पर अपमान करने का आरोप लगाया। अभिनेता का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में अभिनेता ने मुंबई पुलिस द्वारा अपमानित होने का खुलासा किया है। अभिनेता ने बताया है कि उन्हें अपमानित किया गया, क्योंकि उन्होंने वीआईपी मूवमेंट के बीच में सड़क पर चलने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं, अभिनेता ने ये भी बताया कि पुलिस वालों ने उन्हें एक गोदाम में भी धकेल दिया था। अभिनेता के इस ट्वीट पर फैंस ने भी प्रतिक्रिया दी हैं।

प्रतीक गांधी ने किया ट्वीट

प्रतीक गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मुंबई WEH पर वीआईपी मूवमेंट की वजह से जाम हो गया था। मैंने शूट लोकेशन तक पहुंचने के लिए सड़क पर चलना शुरू कर दिया था और तभी पुलिस वालों ने मुझे कंधे से पकड़ लिया। उन्होंने बिना किसी चर्चा के इंतजार किए मुझे किसी संगमरमर के गोदाम में धकेल दिया।’ इस ट्वीट के साथ उन्होंने हैशटैग अपमानित भी लिखा है। बता दें कि WEH मुंबई वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे है। आपको बता दें कि शनिवार को ही मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्वीट कर कहा था कि वीआईपी मूवमेंट की वजह से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर सैंटाक्रूज़ से धारावी और माटूंगा की ओर दोपहर तीन बजे से 9 बजे तक 24 अप्रैल 2022 को ट्रैफिक स्लो रह सकता है। मुंबई वालों से गुज़ारिश है कि इन रूट्स की जगह किसी वैकल्पिक रूट का प्रयोग करें।”

यूजर्स भी कर रहे हैं कमेंट

प्रतीक गांधी के इस ट्वीट पर यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने अभिनेता के इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहर का दौरा कर रहे हैं और इसी वजह से ऐसा हो सकता है।’ वहीं प्रतीक ने भी इस यूजर के कमेंट का जवाब दिया है। अभिनेता ने लिखा, ‘उप्स, मुझे पता नहीं था।’ वहीं एक और यूज़र ने लिखा, “हर बार रिस्क है तो इश्क है, नहीं होता मोटा भाई।” इस पर प्रतीक गांधी ने गंभीरता से जवाब दिया और कहा, “भाई कोई रिस्क नहीं बस काम पे जा रहा था।”

‘फुले’ में नजर आने वाले है प्रतीक

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रतीक गांधी फिल्म ‘फुले’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में प्रतीक गांधी के साथ पत्रलेखा भी नजर आएंगी। फिल्म का पोस्टर सामने आ चुका है। फिल्म में प्रतीक ‘ज्योतिबा फुले’ और पत्रलेखा ‘सावित्री फुले’ के किरदार में होंगी। इसके अलावा, प्रतीक गांधी के पास विद्या बालन और इलियाना डिक्रूज के साथ भी एक प्रोजेक्ट है।

मध्‍य प्रदेश सरकार किसान को देसी गाय रखने पर 900 रुपये प्रतिमाह अनुदान देगी

0

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्राकृतिक कृषि को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार किसानों को देसी गाय रखने पर प्रतिवर्ष दस हजार 800 रुपये यानी प्रतिमाह नौ सौ रुपये का अनुदान देगी। प्राकृतिक कृषि किट लेने के लिए 75 प्रतिशत तक राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी। खरीफ सीजन से पांच हजार 200 गांवों में प्राकृतिक खेती की गतिविधियां प्रारंभ की जाएंगी। प्रदेशभर में कार्यशालाएं होंगी और प्रत्येक विकासखंड में पांच-पांच पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को नीति आयोग द्वारा नवोन्वेषी कृषि पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होकर कही। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड का गठन किया है, जो किसानों को प्रोत्साहित करेगा। सभी जिलों में 100-100 गांवों में प्राकृतिक खेती करने के लिए किसानों को तैयार किया जाएगा। अगले माह में कृषि से जुड़े विभागों के अधिकारियों के लिए कार्यशाला करेंगे।

उन्होंने बताया कि अब तक एक लाख 65 हजार किसानों ने प्राकृतिक खेती में रूचि दिखाई है। वे स्वयं पांच एकड़ क्षेत्र में प्राकृतिक खेती करेंगे। मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों से भी कहा गया है कि वे भी आगे आएं ताकि उन्हें देखकर अन्य किसान भी प्रेरित हों। प्राकृतिक खेती के लिए देसी गाय आवश्यक है।

इसके गोबर और मूत्र से ही जीवांमृत तथा धनजीवांमृत बनाए जा सकते हैं। इसके लिए तय किया है कि किसानों को देसी गाय रखने के लिए 900 रुपये प्रति माह यानी 10 हजार 800 रुपये प्रतिवर्ष अनुदान के तौर पर दिए जाएंगे। प्रत्येक गांव में किसान मित्र और किसान दीदी की व्यवस्था भी होगी, जो प्राकृतिक खेती के मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य करेंगे। इन्हें मानदेय भी दिया जाएगा।

भूमि के संरक्षण के लिए जरूरी है प्राकृतिक खेती

मुख्यमंत्री ने कहा कि रसायनिक उर्वरकों के उपयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति प्रभावित हुई है। भूमि की सतह कठोर होने के साथ आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भूमि के संरक्षण के लिए प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने का आह्वान किया है। मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी के दोनों ओर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। कार्यशाला को गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने संबोधित किया। इसके तकनीकी सत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएसजगन मोहन रेड्डी ने भी अपने विचार रखे।

गेहूं निर्यात को बढ़ावा देने के लिए गुजरात, महाराष्ट्र और बंगाल भेजे गए अधिकारी

0

भोपाल । मध्य प्रदेश के गेहूं का निर्यात बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने अधिकारियों को गुजरात, महाराष्ट्र, बंगाल और आंध्र प्रदेश भेजा है। अधिकारी वहां निर्यातकों से बातचीत कर उन्हें मध्य प्रदेश का गेहूं निर्यात करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसके लिए मंडी बोर्ड में पंजीयन का शुल्क भी 3.16 लाख रुपये से घटाकर मात्र 1000 रुपये किया गया है। डेढ़ प्रतिशत मंडी शुल्क की प्रतिपूर्ति भी सरकार करेगी और बंदरगाहों पर अनाज रखने का व्यवस्था भी बनाई गई है ताकि निर्यातकों को परेशानी न हो।

मध्‍य प्रदेश से तीन लाख टन गेहूं निर्यात

मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक विकास नरवाल ने बताया कि गेहूं निर्यात बढ़ाने के लिए उठाए गए इन कदमों के परिणाम सामने आ रहे हैं। अभी तक प्रदेश से तीन लाख टन गेहूं निर्यात किया जा चुका है। अभी तक तीन पंजीयन हुए हैं।

भुगतान नहीं होने की शिकायतें दूर करें: सीएम

उधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गेहूं और चना उपार्जन के साथ ही गेहूं निर्यात को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि उपज बेचने के बाद भुगतान नहीं होने की शिकायतें मिल रही हैं। जो भी समस्या है, उसे तत्काल दूर करें। भुगतान में विलंब नहीं होना चाहिए।

किसान के आधार से लिंक खाते में भुगतान करने की व्यवस्था

इस बार किसान के आधार से लिंक खाते में भुगतान करने की व्यवस्था लागू की है। इसमें कुछ समय लगा है। रविवार तक 25 लाख 76 हजार टन गेहूं का उपार्जन किया गया। किसानों को 5191 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना है। 1107 करोड़ रुपये के भुगतान पत्रक तैयार हो चुके हैं। 24762 किसानों को 344 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। अब प्रतिदिन लगभग 35 हजार किसानों के खातों में पांच सौ करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। दो मई तक सभी लंबित भुगतान कर दिए जाएंगे।

भारत ने पाकिस्तान के 6 और देश के 10 यूट्यूब चैनलों पर लगाया बैन

0

देश के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक बार फिर कड़ी कार्रवाई करते हुए गलत सूचनाएं फैलानेवाले 16 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया है। इनमें से 6 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल और 10 भारत से चलने वाले यूट्यूब चैनल हैं। इन सभी चैनलों की कुल व्यूवरशिप 68 करोड़ से ज्यादा थी। सरकार का मानना है कि इन चैनलों का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाने और गलत सूचनाएं देकर लोगों को भड़काने के लिए किया जा रहा था। इन चैनलों पर भारत के विदेश मामलों, सांप्रदायिक सद्भाव और सामाजिक व्यवस्था को लेकर भी गलत टिप्पणियां की जा रही थीं। इसके अलावा इससे देश की आंतरिक सुरक्षा को भी खतरा था।

मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक इन चैनलों में से किसी ने भी आईटी रूल्स, 2021 के तहत केंद्र सरकार को अपने प्रसारण के बारे में जानकारी नहीं दी थी। मंत्रालय ने कहा कि भारत से चलने वाले कुछ यूट्यूब चैनलों में एक समुदाय विशेष को आतंकवादी कहकर संबोधित किया जा रहा था। इससे अलग-अलग समुदायों के बीच वैमनस्यता पैदा होने का खतरा था। मंत्रालय ने कहा कि ऐसी तमाम चीजों को ध्यान में रखते हुए ही इन चैनलों को ब्लॉक करने का फैसला लिया गया।

क्या हैं इन चैनलों पर आरोप?

    • सरकार के मुताबिक भारत से ही चलने वाले कई चैनलों पर बिना किसी वेरिफिकेशन के ही समाचारों का प्रसारण हो रहा था।
    • इन पर गलत वीडियोज दिखाए जा रहे थे, जिससे समाज के अलग-अलग वर्गों में भय की स्थिति पैदा हो जाए
    • इन पर कई बार गलत जानकारी दी गई कि सरकार पूरे भारत में कोरोना के चलते लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रही है। इसके चलते माइग्रेट लेबर्स में डर की स्थिति पैदा हुई।
    • इसके अलावा कुछ धर्मों को लेकर गलत जानकारी दी गई और उनके अनुयायियों को खतरा होने की बातें कही गईं। देश की कानून-व्यवस्था के भंग होने का खतरा था।
    • पाकिस्तान स्थित चैनलों से भारत के खिलाफ सुनियोजित ढंग से गलत सूचनाओं का प्रसारण किया जा रहा था
    • इनसे भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर, भारत के विदेश मंत्रालय, यूक्रेन की स्थिति जैसे मसलों पर गलत जानकारी का लगातार प्रसारण किया जा रहा था।
    • मिनिस्ट्री के मुताबिक इन चैनलों का कॉन्टेंट पूरी तरह से गलत पाया गया था। साथ ही यह राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता और देश की अखंडता के लिए भी सही नहीं था।

IPL 2022 के ऑरेंज कैप की रेस में कूदे हार्दिक पांड्या

0

 नई दिल्ली : मुंबई और पुणे में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन का आधा पड़ाव अब समाप्त हो चुका है। 70 लीग मैचों में से कुल 36 मैच खेले जा चुके हैं। आईपीएल 2022 के लगभग आधे पड़ाव के बाद इस बार के सीजन की ऑरेंज कैप इंग्लैंड के बल्लेबाज ने अपना सिर पर सजाई हुई है। जी हां, राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जोस बटलर इस वक्त आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

जोस बटलर ने अब तक खेले सात मैचों में राजस्थान रॉयल्स के लिए 7 मैचों में 81.83 के औसत और 161.51 के स्ट्राइकरेट से 491 रन बना लिए हैं। यहां तक कि जो खिलाड़ी ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर है, वो बटलर से करीब 200 रन पीछे है। इस वक्त आईपीएल 2022 के ऑरेंज कैप की रेस में दूसरा नाम हार्दिक पांड्या का है, जो 6 मैचों में 295 रन बना चुके हैं। उनका औसत 73.75 का और स्ट्राइकरेट 136.57 का है।

वहीं, आईपीएल सीजन में ज्यादा रन बनाने की रेस में हर बार की तरह इस बार भी केएल राहुल का नाम टॉप 3 में है। उन्होंने 7 मैचों में 44.17 के औसत और 141.71 के स्ट्राइकरेट से 265 रन बनाए हैं। चौथे पायदान पर आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी का नाम है, जो 8 मैच खेल चुके हैं और 31.88 की औसत और 130 से ज्यादा के स्ट्राइकरेट से 255 रन बना चुके हैं। लिस्ट में पांचवें नंबर पर 254 रनों के साथ पृथ्वी शॉ हैं, जिन्होंने 7 मैचों में इतने रन बनाए हैं।

शिवराज सरकार जम्मू में शहीद CISF जवान के परिजनों को 1 करोड़ की सहायता राशि देगी

0

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ लोहा लेने के दौरान शहीद हुए जवान शंकर प्रसाद पटेल के परिजनों को राज्य सरकार 1 करोड़ रुपये देगी। सीआईएसएफ के एएसआई एसपी पटेल मध्य प्रदेश के सतना जिले के रहने वाले थे। 22 अप्रैल को जम्मू के सुजवान इलाके में हुए आतंकवादी हमले में उनकी शहादत हुई थी। अब राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद जवान के आश्रितों को आर्थिक मदद दिये जाने की बात कही है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बातचीत में कहा है कि आर्थिक मदद देने के अलावा शहीद जवान की प्रतिमा भी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि परिजनों से चर्चा करने के बाद प्रतिमा के लिए उचित जगह तय की जाएगी। जम्मू के भटिंडी सुजवान कैंप के पास सुरक्षा बलों पर आतंकियों ने फायरिंग की। इस पर भारतीय जवानों ने जवाबी फायरिंग की। इसी दौरान आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया, जिसमें CISF के ASI पटेल शहीद हो गए। उनकी शहादत की खबर मिलते ही उनके घर-गांव में मातम छा गया। शहीद शंकर प्रसाद पटेल मैहर में अमदरा के समीप ग्राम नौगवां के रहने वाले थे।

बता दें कि शंकर प्रसाद CISF में सहायक उप निरीक्षक के तौर पर पदस्थ थे। वे भिलाई छत्तीसगढ़ में पदस्थ थे, जहां से 18 अप्रैल को ही उन्हें स्पेशल ड्यूटी में बटालियन के साथ जम्मू भेजा गया था। वे दो साल बाद यानी 2024 में रिटायर होने वाले थे।