Home Blog Page 111

कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में CM ने कहा अपराधियों के हौसले पस्त करना जरूरी

0

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज कलेक्टर, कमिश्नर, आईजी-एसपी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात कर रहे हैं। कांफ्रेस में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कानून व्यवस्था, माफिया, महिला अपराध नियंत्रण, भू माफिया के विरुद्ध कार्यवाई की जिलेवार जानकारी ली।  सीएम ने कहा आमजन चैन से सांस ले सके इसके लिए अपराधियों के हौसले पस्त करना जरूरी है और यही हमारा राजधर्म है। सीएम ने कहा सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं। इस पर्व पर हमारा संकल्प और प्रार्थना भी यही है कि जनता को हम सुशासन दे पाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माफियाओं की कमर तोड़ना जरुरी है। माफिया जो जनता की जिंदगी को कठिन बनाते है या कहूं कि इतना तंग करते है कि आम आदमी कठिनाई महसूस कर रहा है। ऐसे सारे माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी। यहीं हमारा राजधर्म है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेस का उद्घााटन करते हुए कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व पर हमारा संकल्प और प्रार्थना है कि हम जनता को सुशासन दे पाएं, जनकल्याण की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर पाएं और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश  के निर्माण के लक्ष्य को प्राप्त कर पाएं।  उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी फील्ड अफसरों की होती है जिन्हें कलेक्टर और कमिश्नर लीड करते है। माफियाओं के खिलाफ हमारे अधिकारियों ने अच्छा काम किया है, जिसके लिए कलेक्टर और कमिश्नर्स को बधाई। उन्होंने कहा कि कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेस हमारे काम का मूल्यांकन है। यह हर महीने जरुरी है। उन्होंने कहा कि हमारी यह कोशिश रहेगी कि हम देश में सबसे बेहतर काम करके देश को आगे बढ़ा पाएं।

भूमाफिया के विरुद्ध 1 हजार 791 केस दर्ज, 2243 एकड़ जमीन कराई मुक्त, भोपाल का काम बेहतर
बैठक में बताया गया कि एक जनवरी से 31 माच्र 2022 तक  भूमाफिया के विरुद्ध 1 हजार 791 प्र्रकरण दर्ज किए गए। कुल 3 हजार 814  अवैध अतिक्रमण तोड़े गए। उनके कब्जे से 2243झ् एकड़ जमीन मुक्त कराई गई।  तीन माह में कुल 671 करोड़ की जमीन मुक्त कराई गई है।  एनएसए के पांच प्रकरण प्रस्तावित है। एनएसए के पांच प्रकरणों में आदेश जारी कर दिए गए है। जिला बदर के चार मामले प्रस्तावित है। जिला बदर के 18 प्रकरण आदेशित कर दिए है। उन्होंने बताया कि भू-माफिया के विरुद्ध पांच जिलों ने अच्छी कार्यवाही की है। इनमें भोपाल, खरगौन, इंदौर, झाबुआ, टीकमगढ़ शमिल है।

अवैध खनन के 3 हजार 531 मामले
बैठक में बताया गया कि  खनन माफिया , अवैध रेत परिवहन और उत्खनन संबंधी कार्यवाही में एक जनवरी से 31 मार्च के बीच  कुल 3 हजार 531 प्रकरण दर्ज हुए। 857 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।  1 लाख 24 हजार घनमीटर रेत जप्त की गई। 3 हजार 490 चारपहिया वाहन जप्त किए गए और 28 वाहन राजसात किए गए है।

धार के बदनावर में दबंगों के विरोध के बाद पुलिस की सुरक्षा में घोड़ी पर सवार होकर निकला दूल्हा

0

बदनावर-कानवन (धार) । ग्राम खंडीगारा में शुक्रवार रात अनुसूचित जाति वर्ग की बरात के बनोले में दूल्हे को घोड़ी पर बिठाकर गांव में निकाले जाने का कुछ युवकों ने विरोध किया। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस बुलवानी पड़ी। तब कहीं जाकर पुलिस की मौजूदगी में दूल्हे को घोड़ी पर बिठाकर चल समारोह निकाला गया। इस मामले में कानवन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल पांच लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए हैं।

फरियादी उदयसिंह नानूराम बंजारिया निवासी बैगंदा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके लड़के शैलेष का विवाह ग्राम खंडीगारा में केशरसिंह की लड़की से हो रहा था। इसके लिए शुक्रवार रात करीब दस बसे बरात लेकर हम खंडीगारा गेट पर पहुंचे। यहां से दूल्हे को घोड़ी पर बिठाया और बैंडबाजों के साथ बरात का बनोला दुल्हन के घर के लिए रवाना होने वाला था। इसी दौरान कुछ युवक बाइक से आए और कहने लगे कि हमारे गांव में दूल्हा घोड़ी पर बैठकर नहीं जाएगा तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालीगलौज की। इस बीच घबराकर दूल्हा भी घोड़ी से उतर गया। इधर, लड़की वाले भी युवकों को मनाने पहुंचे, लेकिन गांववालों ने एक नहीं सुनी।

पुलिस पहुंची तो भाग गए युवक – कानवन पुलिस को सूचना देने पर वह मौके पर पहुंची। तब तक युवक रफूचक्कर हो गए थे। इसके बाद दूल्हे को दोबारा से घोड़ी पर बिठाया और चल समारोह गांव में निकाला गया। इस दौरान दूल्हे के आसपास और बरात के आगे और पीछे पुलिस बल के जवान चल रहे थे। गांव में पुलिस के साये में ही बरात का बनोला निकाला गया। देर रात विवाह संपन्न हुआ। उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। टीआइ दीपकसिंह चौहान ने बताया कि इस मामले में दिलीपसिंह, कान्हासिंह, गट्टूसिंह, नेपालसिंह व दशरथ सिंह सभी निवासी खंडीगारा के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।

प्रेमिका का कर्ज उतारने के लिए राहगीरों को लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार

0

इंदौर । विजय नगर पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है जो प्रेमिका का ऋण चुकाने के लिए राहगीरों के साथ लूट-चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। आरोपित इसके पूर्व भी लूट और डकैती के आरोप में जेल जा चुका है। तब उसकी प्रेमिका ने कर्ज लेकर जमानत करवाई थी।

गिरफ्तार आरोपित का नाम विशाल नानरिया है और उस पर हीरानगर, पलासिया, लसूड़िया सहित विभिन्न थानों में आठ आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने फिलहाल उसे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मोबाइल लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया है। टीआइ तहजीब काजी के मुताबिक, विशाल ने बताया कि उसकी एक प्रेमिका है जो जमानत में मदद करती है। पिछली बार पुलिस ने डकैती की साजिश के मामले में पकड़ कर जेल भेज दिया था। तब प्रेमिका ने कर्ज लिया और कोर्ट से जमानत करवाई थी। जमानत में देरी के कारण कर्जदार रुपयों के लिए दबाव बनाने लगे। विशाल ने उसका कर्ज उतारने के लिए दोबारा वारदात की और वह दोबारा धरा गया।

धोखा देकर बेच दी दूसरे की जमीनः फर्जी दस्तावेज तैयार कर खुद को पार्टनर बताकर जमीन बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। द्वारकापुरी थाना पुलिस के अनुसार फरियादी 72 वर्षीय लक्ष्मीनारायण व्यास की ग्राम सिरपुर में जमीन है। इसे आरोपित राजकुमार परमार निवासी सिरपुर मेन रोड ने खुद की बताकर देवेंद्र शर्मा और प्रकाश पाल को बेच दी। राजकुमार ने फर्जी पार्टनरशिप डीड भी तैयार की और उस पर फरियादी लक्ष्मीनारायण के हस्ताक्षर तक कर खुद को कंपनी कल्पतरु बिल्डर्स एवं डेवलपर्स का पार्टनर बताया। फरियादी लक्ष्मीनारायण के आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने राजकुमार के खिलाफ धारा 420 सहित अन्य में प्रकरण दर्ज किया है।

XE वेरिएंट का पहला केस गुजरात में मिला

0

चीन के बाद अब भारत में भी कोरोना वायरस संक्रमण के केस बढ़ने लगे हैं और अब कोरोना वायरस ने नए XE वेरिएंट का भी एक केस गुजरात में सामने आया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जून माह तक भारत में कोरोना संक्रमण की चौथी लहर आने की आशंका है। यही कारण है कि सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने की अनुमति दे दी है। कोरोना वायरस के एक्सई वेरिएंट का पहला मामला गुजरात में सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने दिल्ली समेत चार राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।

गुजरात में सामने आया XE वेरिएंट का पहला मामला

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट में एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने पुष्टि की है कि गुजरात में कोरोना वायरस के नए XE Variant का पहला मामला सामने आया है। उक्त अधिकारी ने यह भी बताया कि नया XE Variant संक्रामक है, लेकिन वायरस के ओमाइक्रोन वेरिएंट से ज्यादा खतरनाक नहीं है।

चीन के बाद अब भारत में भी कोरोना वायरस संक्रमण के केस बढ़ने लगे हैं और अब कोरोना वायरस ने नए XE वेरिएंट का भी एक केस गुजरात में सामने आया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जून माह तक भारत में कोरोना संक्रमण की चौथी लहर आने की आशंका है। यही कारण है कि सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने की अनुमति दे दी है। कोरोना वायरस के एक्सई वेरिएंट का पहला मामला गुजरात में सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने दिल्ली समेत चार राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।

गुजरात में सामने आया XE वेरिएंट का पहला मामला

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट में एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने पुष्टि की है कि गुजरात में कोरोना वायरस के नए XE Variant का पहला मामला सामने आया है। उक्त अधिकारी ने यह भी बताया कि नया XE Variant संक्रामक है, लेकिन वायरस के ओमाइक्रोन वेरिएंट से ज्यादा खतरनाक नहीं है।

केरल, दिल्ली, हरियाणा और महाराष्ट्र में अलर्ट जारी

वहीं दूसरी ओर कोरोना के बढ़ते केस और XE Variant का पहला केस मिलने के बाद केंद्र सरकार ने केरल, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और मिजोरम के लिए अलर्ट जारी किया है। इन चारों राज्यों में कोरोना के मामलों को नियंत्रण में रखने के लिए अभी से एहतियाती कदम उठाने के लिए कहा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने चारों राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश को पत्र लिखकर चेतावनी दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों से कहा है कि चिंताग्रस्त क्षेत्रों की नियमित निगरानी और लगातार काम करना महत्वपूर्ण है। पत्र में राज्यों को 5 सूत्री रणनीति अपनाने की सलाह दी गई है, जिसमें टेस्ट करना, पता लगाना, उपचार, टीकाकरण और कोविड-19 के अनुकूल व्यवहार शामिल है।

मध्‍य प्रदेश में भीषण गर्मी के कारण 15 अप्रैल के बाद बंद हो सकते हैं निजी स्‍कूल

0

भोपाल। राजधानी समेत पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में अभिभावक अभी से निजी स्कूलों में भी गर्मी की छुट्टी की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने नवदुनिया से बातचीत में यह संकेत दिए कि भीषण गर्मी के कारण प्रदेश के निजी स्कूल भी बंद करने पर विचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार सरकारी स्कूलों के बच्चों को अप्रैल में नहीं, बल्कि जून में बुलाया जाएगा। अप्रैल में पूरा प्रदेश भीषण गर्मी के चपेट में है। ऐसे में सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश के बाद ही नया सत्र शुरू किया जा रहा है। इस बार अप्रैल के बदले 15 जून से नया सत्र शुरू होगा। मंत्री ने कहा कि कई अभिभावक भी परेशान हो रहे हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा चल रही है। 15 अप्रैल के बाद निजी स्कूलों में छुट्टी किए जाने की संभावना है। हालांकि अभिभावकों की मांग पर राजधानी भोपाल में कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बीते मंगलवार को आदेश जारी कर सभी सरकारी व निजी स्कूलों का समय सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक कर दिया। कुछ अन्‍य शहरों में भी दोपहर 12 बजे तक ही स्‍कूल लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद भी निजी स्कूल के बच्चे धूप में तप रहे हैं।

इसके बाद तत्काल प्रभाव से बीते बुधवार से स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया था। इसके बावजूद दो शिफ्ट में लगने वाले स्कूलों का कुछ भी नहीं हो पाया है। इसमें राजधानी का कैंपियन स्कूल और केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 दो पाली में लगने के कारण दोपहर 12 बजे के बाद दूसरी शिफ्ट लगाई जा रही है। इस कारण बच्चों को दोपहर में चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन दो शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों के संबंध में निर्णय लेने वाले थे, लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। अभी भी कैंपियन स्कूल में एक पाली सुबह 7 से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली की छुट्टी 12.45 बजे होती है। बसों की संख्या कम होने के कारण दोनों पाली में एक घंटे का गैप रखा जाता है। वहीं केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 में पहली पाली 7 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12.30 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित की जा रही है। दोपहर में बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी हो रही है। कई बच्चे इन स्कूलों में दस से बारह किमी तक परेशान हो रहे हैं।

बच्चे तपती धूप में हो रहे हैं परेशान

भीषण गर्मी के कारण स्कूलों से छुट्टी भले ही 12 बजे हो जाती है, लेकिन गर्मी में बच्चों को वैन और बस में तपना पड़ रहा है। ऐसे ही बच्चे धूप में परेशान हो रहे हैं। इस कारण बच्चों की तबियत खराब होने की शिकायत मिल रही है। बच्चों की आंखें लाल होने की समस्याएं और बुखार आदि की समस्या भी सामने आ रही है।

Covishield और Covaxin के दाम अब 225 रुपए हुए

0

केंद्र द्वारा सभी वयस्कों के लिए कोविड-19 टीकों की बूस्टर डोज शुरू करने से एक दिन पहले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक ने निजी अस्पतालों के लिए कोविशील्ड (Covishield) और कोवैक्सिन (Covaxin) टीकों की कीमतों को घटा दिया है। अब दोनों वैक्सीन की खुराक 225 रुपए होगी। वर्तमान में प्राइवेट हॉस्पिटल में कोविशील्ड की प्रत्येक डोज 600 रुपए है, जबकि कोवैक्सिन की कीमत 1200 रुपए है।

सरकार के फैसले की सराहना

अदार पूनावाला ने सभी वयस्कों के लिए बूस्टर खुराक टीकाकरण शुरू करने के सरकार के फैसले की भी सराहना की। सुचित्रा एला ने कहा कि हमने प्राइवेट अस्पतालों के लिए कोवैक्सिन की कीमत 1200 रुपए से 225 रुपए प्रति खुराक करने का फैसला किया है।

बूस्टर डोज लगवाने के नियम

वहीं बूस्टर शेड्यूल के लिए घरेलू टीकाकरण का पालन करना जारी रहेगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि एहतियाती खुराक के लिए उसी तरह के टीके का इस्तेमाल किया जाएगा। जो पहली और दूसरी खुराक के वैक्सीन के लिए इस्तेमाल किया गया था। इसका मतलब यह है कि जिस लाभार्थी को कोविशील्ड की दो खुराकें मिली हैं, उसे कोविशील्ड का तीसरा डोज लेना होगा।

10 अप्रैल से लगेगी बूस्टर डोज

18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग 10 अप्रैल से बूस्टर डोज लगवा सकेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि प्रीकॉशन डोज के लिए वे नागरिक पात्र होंगे। जिनको दूसरी डोज के लिए 9 महीने बीत चुके हैं। हालांकि इसके लिए पैसे देने होंगे। बूस्टर डोज अनिवार्य नहीं है। यह लोगों के इच्छा पर निर्भर है।

इमरान सरकार ने मान ली हार

0

पाकिस्तान की राजनीति के लिए शनिवार (आज) काफी अहम दिन है। नेशनल असेंबली में मतदान होना है। इमरान सरकार रहेगी या नहीं, ये वोटिंग के बाद तय हो जाएगा। पाक में कुल सांसदों की संख्या 342 है। इमरान को फ्लोर टेस्ट पास करने के लिए 172 वोट की जरूरत है। हालांकि सरकार के पास सिर्फ 142 सांसदों का समर्थन हासिल है। वहीं विपक्ष अपने साथ 199 सांसदों के होने का दावा कर रहा है।

सुप्रीम कोर्ट में दायर किया रिव्यू पिटिशन

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटिशन दायर किया है। वहीं पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी ने कहा, हम स्पीकर के खिलाफ कोर्ट नहीं जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बिना समय बर्बाद किए वोटिंग कराएं। जरदारी ने कहा, मैं आपका ध्यान मतदान के दिन की ओर आकर्षित करना चाहता हूं।

इमरान खान ने बुलाई विशेष बैठक

पीएम इमरान खान ने रात 9.30 बजे कैबिनेट की विशेष बैठक बुलाई है। दुनिया न्यूज के हवाले से जानकारी दी गई है।

इमरान साफ और पादर्शी चुनाव से डरते हैं

बिलावल भुट्टो ने कहा कि इमरान खान साफ और पारदर्शी चुनाव से डरते हैं। हजार कोशिशों से खान राजनीतिक शहीद नहीं बन सकते। भुट्टो ने कहा, इमरान बहुमत खो चुके हैं। कप्तान मैदान से भाग गए हैं। उन्होंने कहा कि आज भी सदन में पीएम मौजूद नहीं है। कोर्ट के आदेश का पालन करें और मतदान कराएं।

देश को संवैधानिक संकट में न डालें

शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि देश फैसला करेगा। भूल जाओ कि मैं पीटीआई के सदस्य के रूप में बोल रहा हूं। मैं अब एक पाकिस्तानी के रूप में बोल रहा हूं। इस देश को संवैधानिक संकट में न डालें। उन्होंने कहा, ‘हमने कभी वार्ता से इंकार नहीं किया है। हमारे प्रधानमंत्री ने हमेशा कहा है कि अगर भारत शांति का एक कदम लेगा तो हम दो लेंगे।’ भारत में जो हिंदुत्व की सोच आई हुई है, जो आरएसएस की सोच दिल्ली में काबिज है। वह वर्ता नहीं चाहती।

उम‍र‍िया के विरासिनी माता मंदिर में 2340 ज्योति कलशों के बीच भक्ति की धारा

0

उमरिया। भक्ति व उपासना के पर्व नवरात्र पर लोग दिन-रात मां भवानी की सेवा में जुटे हुए हैं। विरासनी माता मंदिर में सेवा देने वाले ऐसे ही कुछ सेवादार 42 डिग्री के पार पहुंच चुकी गर्मी और पचास डिग्री से ज्यादा तापमान तक तपने वाले ज्योति कलश भवन में स्थापित 2340 कलश की देखभाल कर भक्ति की शीतलधारा बहा रहे हैं।

सेवादार माता विरासिनी के दरबार में जल रहे 2340 ज्योति कलशों का ध्यान रखते हैं, ताकि इन कलशों की ज्योति बुझने न पाए। यहां सेवादार श्याम लाल कोल, रामधनी उर्फ डगडुआ, आशाराम बैगा, धनीराम बैगा, ललन राठौर और हरीराम राठौर सहित अन्य सहयोगी श्रद्धा की यह अनोखी मिसाल पेश कर रहे हैं।

ज्योति में तेल-घी डालना इन्हीं का काम

ज्योति कलशों में घी और तेल डालना इन्हीं सेवादारों का काम है। न सिर्फ दिन में बल्कि कुछ सेवादार तो रात में भी अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाते हैं। जब मंदिर बंद हो जाता है और सारे श्रद्धालु अपने घर जाकर सो जाते हैं, तब भी यहां ज्योति कलश पर यही लोग नजर रखते हैं।

भवन में ठहर पाना आसान नहीं

जिस भवन में ज्योति कलशों की स्थापना की गई है, वहां जल रही हजारों ज्योतियों के कारण बेतहाशा गर्मी है। इस भवन के अंदर ज्यादा देर तक ठहर पाना हर किसी के लिए संभव नहीं है। पर इन सेवादारों का कहना है कि सारी सहनशीलता मां द्वारा प्रदान की गई शक्ति से ही आती है।

88 लाख लोगों के 6400 करोड़ का बिल सरकार भरेगी – मुख्‍यमंत्री

0

कटनी। कटनी के स्‍लीमनाबाद में मुख्‍यमंत्री विद्युत बिलों में राहत योजना 2022 का शुभारंभ करते हुए मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोनाकाल में लोगों के पास रोजगार नहीं था। 88 लाख लोगों के 6400 करोड़ का बिल सरकार द्वारा भरा जाएगा। इसका प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके बाद बिजली बिल नहीं भरना पड़ेगा। 21 हजार करोड़ रुपया हर साल बिजली वाले लेते हैं तब ये सस्‍ती बिजली देते हैं। इसके लिए शि‍विर में जाकर आवेदन देना होगा। इसके बाद पैसा सरकार भरेगी। 59 करोड़ 29 लाख 44 हजार रुपया सिर्फ कटनी जिले का भरा जाएगा। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्‍यमंत्री योजना की तरफ से हर महीने एक परिवार को दस किलो अनाज दिया जा रहा है। इतना सस्‍ता इलाज कभी कांग्रेस ने नहीे खिलाया। हर स्‍कूल में पहली से पांचवी तक दस किलो और छठवी से बारहवीं तक 15 किलो तक मूंग दी जाएगी। जहां गुंडे बदमाश हैं वे संभल जाएं। गांव तक में बुलडोजर चलवाया जाएगा। अगर मा, बहन, बेटी की तरफ किसी की नजर उठी तो उसे बर्बाद कर दिया जाएगा। ऐसे लोगों का घर उड़ाकर सब जब्‍त कर लो।

इससे प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कटनी में विभिन्‍न कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। उन्‍होंने रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। यह ब्रिज 85 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि शहर में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। नवरात्र पर्व पर मातारानी की यह कृपा आपको सौगात के रूप में मिली है। उन्‍होंने इंदौर की तरह कटनी को भी स्‍वच्‍छ रखने कहा। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि एक छोटे से घर में कई परिवार रहने को मजबूर हैं, तो ऐसे लोगों को पट्टा देकर रहने की जमीन का मालिक बनाया जाएगा। उसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य योजनाओं में पक्के मकान बनाएंगे।अगले तीन साल में कोई गरीब पक्के मकान के बिना नहीं रहेगा।

इससे पहले उन्‍होंने सत्‍येंद्र पाठक स्‍मृति चिकित्‍सालय भवन का भूमिपूजन किया। मुख्‍यमंंत्री ने जिला अस्‍पताल में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पाठक जी हमारे साथ ही है। उनके नाम को बढ़ाओ। काम को बढ़ाओ। संजय पाठक के लिए कहा 2014 में आपको भाजपा में छोटे भाई के रूप में लेकर आए थे। जीवनदान, भोजन दान के साथ आनंंद दान भी देते जाओ। कटनी जिले की जनता को इस अस्पताल के नए भवन से राहत मिलेगी। मुख्‍यमंत्री ने सबसे पहले सत्‍येंद्र पाठक स्‍मृति चिकित्‍सालय भवन का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री गोपाल भार्गव, विधायक संजय पाठक सहित स्‍थानीय जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

सेवा की भावना दिल में होना चाहिए : कार्यक्रम में सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि समाज की सहभागिता के बिना शिक्षा और स्वास्थ्य को सुविधाजनक नहीं बना सकते हैं। पाठक परिवार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भावना को साकार करने का काम किया है। सम्पन्न तो बहुत होते हैं लेकिन सेवा की भावना दिल में होना चाहिए। कटनी के आधुनिक चिकित्सा का केंद्र बनेगा कटनी का जिला चिकित्सालय। जिला अस्पताल का सत्येंद्र पाठक के नाम पर होगा। सांसद वीडी शर्मा ने जिला अस्पताल का नाम पं.सत्येन्द्र पाठक के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा, जिसे मुख्यमंत्री ने तत्काल मंजूरी भी दे दी।

टाटा का सुपर ऐप हुआ लॉन्‍च

0

टाटा समूह ने आधिकारिक तौर पर एंड्रॉइड के साथ-साथ आईओएस उपयोगकर्ताओं के लिए भारत में टाटा न्यू सुपर ऐप लॉन्‍च किया है। Tata Neu ऐप अब Google Play Store और Apple App Store दोनों पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। टाटा ने इस सप्ताह की शुरुआत में न्यू सुपर ऐप के सार्वजनिक लॉन्च की घोषणा की थी। अब तक, यह केवल टाटा कर्मचारियों के लिए ही उपलब्ध था। टाटा ने चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टूर्नामेंट के दौरान पहली बार सार्वजनिक रूप से सुपर ऐप का विज्ञापन करना शुरू किया। यह ऐप अब सभी के लिए उपलब्ध है। इसमें अमेज़ॅन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम और बाजार में पहले से उपलब्ध अन्य सभी सुपर ऐप्स को शामिल करते हुए टाटा न्यू यूपीआई पेमेंट, होटल या फ्लाइट बुकिंग, शॉपिंग किराने का सामान की एक विस्तृत श्रृंखला दी गई है।

हर ट्रांजेक्‍शन पर मिलेगा NeuCoins

टाटा न्यू ऐप का उद्देश्य प्रत्येक लेनदेन के लिए एक रीवार्ड देना है। उदाहरण के लिए, ऐप आपके द्वारा ऐप के माध्यम से किए गए प्रत्येक भुगतान या लेनदेन पर न्यूकॉइन के रूप में पुरस्कार प्रदान करेगा। ये NeuCoins 1 रुपये के बराबर हैं और इन्हें भविष्य के लेन-देन में भुनाया जा सकता है। हालांकि, NeuCoins का उपयोग करने के लिए यूजर्स को खरीदारी करने के लिए Tata Pay का उपयोग करना होगा, जो Amazon Pay या Paytm वॉलेट के समान काम करता है।

यूपीआई भुगतान करने की सुविधा

टाटा न्यू यूज़र को यूपीआई भुगतान करने की सुविधा भी देता है। यूजर्स किराना स्टोर पर क्यूआर कोड को स्कैन करके भी भुगतान कर सकते हैं। यह प्लेटफ़ॉर्म यूजर्स को पैसे भेजने, खुद को पैसे ट्रांसफर करने, खातों में पैसे ट्रांसफर करने, बैलेंस चेक करने, ऑटो पे, और बहुत कुछ करने की अनुमति देता है। इसके अलावा, टाटा न्यू ने कई अन्य प्लेटफॉर्म जैसे बिगबास्केट के साथ साझेदारी की है ताकि न्यूकॉइन के रूप में छूट और कैशबैक की पेशकश की जा सके।

आईपीएल सीज़न के अपडेट्स भी मिलेंगे

यह सुपर ऐप डीटीएच बिलों का भुगतान करने, मोबाइल रिचार्ज करने की सुविधा देता है। मौजूदा आईपीएल सीज़न से संबंधित अपडेट भी इसमें मिलेंगे। यूजर्स इस सुपर ऐप के माध्यम से किराने का सामान, दवाएं, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स और बहुत कुछ ऑर्डर करने में सक्षम होंगे।