Home Blog Page 67

भोपाल में तीन घंटे रहेंगी राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू

0

एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार दोपहर बाद भोपाल आ रही हैं। इस दौरान वह तीन घंटे भोपाल में रहेंगी। स्टेट हैंगर पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। इस मौके पर आदिवासी लोक कलाकार परंपरागत तरीके से उनका स्वागत करेंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं को भी बड़ी संख्या में दोपहर दो बजे स्टेट हैंगर बुलाया गया है। स्वागत कार्यक्रम के बाद वे मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगी। मुख्यमंत्री आवास में ही पार्टी के सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई गई है।

शाम छह बजे वह नईदिल्ली लौट जाएंगी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है। जिसमें सभी विधायक और सांसद मतदान करेंगे। मुर्मू की यात्रा इसी के मद्देनजर है।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए झारखंड संवर्ग के आइएएस सतेन्द्र सिंह को बनाया पर्यवेक्षक

राष्ट्रपति चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड संवर्ग के आइएएस अधिकारी सतेन्द्र सिंह को मध्य प्रदेश के लिए पर्यवेक्षक बनाया है। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव हो।

विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि केंद्रीय पर्यवेक्षक शनिवार को भोपाल पहुंचेंगे। वे यहां मतपेटी और निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा और परिवहन के लिए की गई निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। मतदान के अगले दिन मंगलवार को दिल्ली जाएंगे।

पूर्व IPL चेयरमैन ललित मोदी सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं

0

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पहले कमिश्नर और चेयरमैन ललित मोदी ने एक ट्वीट कर चौंकाने वाला खुलासा किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि अपने परिवार के साथ परिवार के साथ मालदीव समेत दुनिया भर का टूर करने के बाद लंदन लौटा हूं। ये भी बता दूं कि ‘बेटर हाफ’ सुष्मिता सेन के साथ आखिरकार नई जिंदगी की शुरुआत शानदार रही है। इसके बाद से उनकी सुष्मिता सेन से शादी की खबर चलने लगी। इसके जवाब में उन्होंने बताया कि अभी सिर्फ डेट कर रहा हूं। एक दिन शादी भी हो जाएगी।

ललित मोदी ने साल 2008 से 2010 तक IPL के चेयरमैन के तौर पर IPL को आगे बढ़ाया। माना जाता है कि IPL का आइडिया भी इन्हीं का था। ये साल 2005 से 2010 तक BCCI के उपाध्यक्ष भी रहे। बाद में टैक्स चोरी, मनी लॉन्डरिंग के आरोपों के बाद उन्होंने साल 2010 में भारत छोड़ दिया।

मां की सहेली से की थी पहली शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ललित मोदी को विदेश में पढ़ाई के दौरान अपनी मां की सहेली मीनल से मोहब्बत हो गई थी। जब मीनल की शादी होने वाली थी उससे पहले ललित मोदी ने उनको अपनी फीलिंग्स के बारे में बता दिया।

उम्र में 9 साल बड़ी मीनल इससे नाराज हो गईं और दोनों में बातचीत बंद हो गई। लेकिन, बाद में मीनल का अपना नाइजीरियाई बिजनेसमैन पति जैक सागरानी से तलाक हो गया। इसके बाद मीनल और ललित मोदी फिर करीब आए और दोनों ने अपने परिवारों की मर्जी के खिलाफ 17 अक्टूबर 1991 को शादी कर ली। साल 2018 में मीनल की मौत हो गई थी.

राष्ट्रपति का पद गोटबाया राजपक्षे ने छोड़ा

0

गंभीर राजनीतिक और आर्थिक संकट से गुजर रहे श्रीलंका के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। गोटबाया राजपक्षे ने आखिरकार राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। श्रीलंका संसदके अध्यक्ष के प्रेस सचिव ने बताया कि अध्यक्ष को श्रीलंका में सिंगापुर दूतावास के माध्यम से राष्ट्रपति राजपक्षे का त्यागपत्र मिला है। इसके आंकड़ों की पुन: जांच और सभी कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद कल यानी शुक्रवार को इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की जाएगी। बता दें कि उन्होंने 13 जुलाई को ही इस्तीफा देने का ऐलान किया था, लेकिन इसके एक दिन बाद उन्होंने ईमेल से अपना इस्तीफा भेजा। इस बीच शुक्रवार को श्रीलंका में नए प्रधानमंत्री का ऐलान होना है। विपक्ष ने कहा है कि वह कल 10 बजे नए प्रधानमंत्री की घोषणा करेगा।

गोटाबाया राजपक्षे फिलहाल अपने परिवार के साथ सिंगापुर में हैं। सिंगापुर विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि राजपक्षे निजी यात्रा पर सिंगापुर पहुंचे हैं और उन्हें शरण देने जैसी कोई बात नहीं हुई है।

श्रीलंका के राजनीतिक दलों ने एक सर्वदलीय सरकार बनाने तथा दिवालिया हुए देश में अराजकता फैलने से रोकने के लिए 20 जुलाई को नए राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। लेकिन श्रीलंका में आगे भी शांति बहाल होने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने आपातकाल की घोषणा कर दी है और विद्रोह-प्रदर्शनों से निपटने के लिए सेना और पुलिस को खुली छूट दे दी गई है। जबकि प्रदर्शनकारी राजपक्षे और विक्रमसिंघे में से किसी को भी सत्ता में दोबारा नहीं देखना चाहते हैं और विक्रमसिंघे के इस्तीफे की भी मांग कर रहे हैं। यानी देश की सत्ता में काबिज लोग अभी भी जनता की भावना और मांग को पूरा करने को तैयार नहीं है।

पहले वनडे मैच में 110 रनों पर सिमटा इंग्लैंड

0

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज अपने नाम करने के बाद भारत के वनडे सीरीज में शानदार शुरुआत की है। ओवल में खेले जा रहे रहे पहले वनडे में टॉस जीतने के बाद रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया था और बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर पहला वार किया था। मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा और हार्दिक पंड्या ने उनका बख़ूबी साथ निभाया और मेज़बान टीम को मात्र 110 रन बनाने दिए। इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज़ 30 से अधिक रन नहीं बना पाया और 4 बल्लेबाज़ तो अपना खाता तक नहीं खोल पाए। 50 ओवरों के मैच में इंग्लिश टीम 25.2 ओवरों में ही सिर्फ 110 रनों पर सिमट गई। सबसे ज्यादा रन बनानेवाले बल्लेबाज थे जॉस बटलर, जिन्होंने कुल 30 रनों का योगदान दिया। बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 7.2 ओवरों में सिर्फ 19 रन देकर 6 विकेट चटकाये। वहीं मोहम्मद शमी ने 7 ओवरों में 31 रन देकर 3 विकेट लिए।

‘अगले 25 सालों में नए भारत के स्वर्णिम लक्ष्य तक पहुँचना है’- पीएम मोदी

0

देवघर से पीएम मोदी बिहार की राजधानी पटना पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया। उनके साथ राज्‍यपाल फागू चौहान और विधानसभा अध्‍यक्ष विजय सिन्‍हा भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पटना में बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी स्मृति स्तंभ का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कल्पतरु का पौधा लगाकर शताब्दी स्मृति उद्यान की नींव रखी। इसके बाद प्रधानमंत्री ने पटना में बिहार विधान सभा संग्रहालय भवन और अतिथिशाला का शिलान्यास किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि शताब्दी स्मृति स्तंभ बिहार के गौरवशाली अतीत का प्रतीक तो बनेगा ही, साथ ही ये बिहार की कोटि-कोटि आकांक्षाओं को भी प्रेरणा देगा।

    • बिहार का ये स्वभाव है कि जो बिहार से स्नेह करता है, बिहार उसे वो प्यार कई गुना करके लौटाता है। आज मुझे बिहार विधानसभा परिसर में आने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री होने का सौभाग्य भी मिला है। मैं इस स्नेह के लिए बिहार के जन-जन को हृदय से नमन करता हूं।
    • बिहार विधानसभा का अपना एक इतिहास रहा है और यहां विधानसभा भवन में एक से एक, बड़े और साहसिक निर्णय लिए गए हैं। आज़ादी के पहले इसी विधानसभा से गवर्नर सत्येंद्र प्रसन्न सिन्हा जी ने स्वदेशी उद्योगों को प्रोत्साहित करने, स्वदेशी चरखा को अपनाने की अपील की थी।
    • आज़ादी के बाद इसी विधानसभा में जमींदारी उन्मूलन अधिनियम पास हुआ। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, नीतीश जी की सरकार ने बिहार पंचायती राज जैसे अधिनियम को पास किया। इस अधिनियम के जरिए बिहार पहला ऐसा राज्य बना जिसने पंचायती राज में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया।
    • भारत में लोकतन्त्र की अवधारणा उतनी ही प्राचीन है जितना प्राचीन ये राष्ट्र है, जितनी प्राचीन हमारी संस्कृति है।
    • विश्व में लोकतन्त्र की जननी हमारा भारत है। बिहार की गौरवशाली विरासत, पाली में मौजूद ऐतिहासिक दस्तावेज़ भी इसके जीवंत प्रमाण हैं। बिहार के इस वैभव को न कोई मिटा सकता है, न छिपा सकता है।
    • बिहार ने आज़ाद भारत को डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद के रूप में पहला राष्ट्रपति दिया। लोकनायक जयप्रकाश, कर्पूरी ठाकुर और बाबू जगजीवन राम जैसे नेतृत्व इस धरती पर हुए। जब देश में संविधान को कुचलने का प्रयास हुआ, तो भी उसके खिलाफ बिहार ने सबसे आगे आकर विरोध का बिगुल फूंका।
    • देश के सांसद के रूप में, राज्य के विधायक के रूप में हमारी ये भी ज़िम्मेदारी है कि हम लोकतंत्र के सामने आ रही हर चुनौती को मिलकर हराएं। पक्ष विपक्ष के भेद से ऊपर उठकर, देश के लिए, देशहित के लिए हमारी आवाज़ एकजुट होनी चाहिए।
    • दुनिया के लिए 21वीं सदी भारत की सदी है। और भारत के लिए ये सदी कर्तव्यों की सदी है। हमें इसी सदी में, अगले 25 सालों में नए भारत के स्वर्णिम लक्ष्य तक पहुँचना है। इन लक्ष्यों तक हमें हमारे कर्तव्य ही लेकर जाएंगे। इसलिए, ये 25 साल देश के लिए कर्तव्य पथ पर चलने के साल हैं।

उर्फी जावेद ईद पर बोल्डनेस बिखरने को लेकर फिर हुई ट्रोल

0

उर्फी जावेद के फैशन सेंस का सुर्खियों में रहना अब आम बात है। अपने हॉट अंदाज के लिए जानी जाने वाली उर्फी बिग बाॅस ओटीटी के बाद से लाइमलाइट में आईं थीं। कभी लोग उनके ड्रेसिंग सेंस की तारीफ करते हैं तो कभी वे उनके फैशन के लिए ट्रोल हो जाती हैं। हाल ही में कॉफी विद करण शो में रणवीर सिंह ने उर्फी को फैशन आइकन का टाइटल दिया था। जिसके बाद उर्फी ने इस पर अपना रिएक्शन भी दिया था। लेकिन अब एक बार फिर अपने कपड़ों पर एक्सपेरिमेंट को लेकर उर्फी ट्रोल हो गई हैं। उर्फी के ईद के ड्रेस को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इस लुक में उर्फी ने हद से ज्यादा कट ब्लाउज पहना था। उर्फी का यह अवतार बेहद ही रिवीलिंग नजर आ रहा था।

र्फी ने ईद पर पहने ऐसे कपड़े

उर्फी ईद के जश्न में साड़ी पहने नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी को उनके दोस्त ने ही हैंड प्रिंट किया था। इसके साथ उर्फी ने नीले रंग का रिवीलिंग ब्लाउज पहना था। साड़ी के साथ इस ब्लाउज का कॉम्बिनेशन तो बहुत अच्छा था। लेकिन इसके बावजूद भी वे अपनी बोल्डनेस को लेकर ट्रोल हो गईं। उन्होंने बहुत ही कम कपड़े वाला ब्लाउज पहन रखा था। जिसकी वजह से ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

उर्फी को भारी पड़ी अपनी बोल्डनेस

उर्फी ने अपने इस लुक में लाइट मेकअप किया था। साथ ही बालों को बांध रखा था। ईद लुक पर उर्फी के इस रिवीलिंग अंदाज ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। लोग उनके इस लुक को लेकर काफी कुछ बोल रहे हैं। साथ ही उनके क्लीवेज को लेकर उन्हें स्लट शेम भी कर रहे हैं। ईद पर उर्फी की ये बोल्ड तस्वीरें उन्हीं के लिए भारी पड़ गईं। एक ट्रोलर ने उर्फी को ट्रोल करते हुए कहा कि ‘ईद और ऐसे कपड़े’। लेकिन इस बार भी ट्रोलर्स की बातों से उर्फी को कोई फर्क नहीं पड़ता।

ED ने सोनिया गांधी को 21 जुलाई को पेश होने के लिए भेजा समन

0

नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने 21 जुलाई को पेश होने के लिए नया समन जारी किया है। सोनिया ने और समय मांगा था। 75 वर्षीय सोनिया गांधी के अनुसार गत 2 जून को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें जून के मध्य में अस्पताल से रिहा कर दिया गया था और एजेंसी के सामने पेश होने के लिए और समय मांगा था। इसी मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने गांधी के बेटे राहुल गांधी से पांच दिनों में 10-12 घंटे तक कई पूछताछ की थी। वित्तीय अपराधों की जांच करने वाली एजेंसी नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार की भूमिका की जांच कर रही है। इसमें यंग इंडियन का एजेएल (एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड) का अधिग्रहण शामिल है, जो कंपनी नेशनल हेराल्ड अखबार चलाती है, जो एक कांग्रेस का मुखपत्र है। इससे पहले एजेंसी ने जांच के तहत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन बंसल से पूछताछ की थी।

भारत की 94 साल की भगवानी देवी ने 100 मीटर स्पर्धा में जीता गोल्‍ड मेडल

0

भारत की 94 वर्षीय धाविका भगवानी देवी ने यहां हुए विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 100 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 24.74 सेकेंड के साथ पहला स्थान हासिल किया। भगवानी देवी ने इसके साथ ही गोला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा, “भारत की 94 वर्षीय भगवानी देवी ने साबित किया है कि उम्र कोई बाधा नहीं है। उन्होंने तांपेरे में हुए विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 100 मीटर स्पर्धा में 24.74 सेकेंड का समय लेकर स्वर्ण जीता। उन्होंने गोला फेंक में कांस्य अपने नाम किया। वाकई शानदार प्रदर्शन।” विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 29 जून से 10 जुलाई तक हुआ था। यह 35 या इससे अधिक आयु वर्ग के पुरुष और महिला एथलीटों के लिए एथलेटिक्स ट्रैक और फील्ड खेल का विश्व चैंपियनशिप कैलिबर इवेंट है।

अर्जुन बबूता ने 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता

युवा भारतीय निशानेबाज अर्जुन बबूता ने सोमवार को यहा आइएसएसएफ विश्व कप की पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। स्वर्ण पदक के मुकाबले में अर्जुन ने टोक्यो ओलिंपिक के रजत पदक विजेता लुकास कोजेंस्की को 17-9 से हराया।

पंजाब के 23 साल के अर्जुन 2016 से भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इससे पहले वह रैंकिंग मुकाबले में 661.1 अंक के साथ शीर्ष पर रहते हुए स्वर्ण पदक के मुकाबले में जगह बनाने में सफल रहे थे। यह अर्जुन का सीनियर टीम के साथ पहला स्वर्ण पदक है।

मध्‍य प्रदेश में भारी वर्षा, नर्मदा और बेतवा नदी उफान पर

0

प्रदेश में भारी वर्षा के कारण नर्मदा, बेतवा सहित अन्य नदियां उफान पर हैं। सरकार ने नदी के किनारे रहने वालों को चेतावनी जारी की है। विदिशा में बीती रात साढ़े तीन घंटे में आठ इंच वर्षा हुई और कई स्थानों पर पानी भर गया। कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राहत और बचाव के कार्य चल रहे हैं। गृह और राजस्व विभाग ने सभी कलेक्टरों को स्थिति पर नजर रखने और आपदा प्रबंधन टीम को तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। उधर, गृह मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने स्टेट कमांड सेंटर का अवलोकन कर आपदा प्रबंधन के कार्यों की समीक्षा की।

प्रदेश में बीते दो दिन से हो रही वर्षा के कारण नर्मदा, बेतवा सहित अन्य नदियां उफान पर हैं। विदिशा, हरदा, भोपाल, बैतूल सहित अन्य जिलों में निचले इलाकों में पानी भर गया। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कहीं भी अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है लेकिन सभी अधिकारियों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही ऐसे लोग, जो नदी के किनारे रह रहे हैं, उन्हें चेतावनी दी गई है कि पानी बढ़ने पर तत्काल सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। वहीं, जल संसाधन विभाग ने अधिकारियों को जलाशयों की स्थिति पर नजर रखने के लिए कहा है। किसी भी जलाशय के गेट खोलने के पहले आवश्यक सूचना देने की जो प्रक्रिया है, उसका अनिवार्य रूप से पालन किया जाए।

उधर, गृह मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा, अपर मुख्य सचिव गृह डा.राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने आपदा की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों की समीक्षा की। डा.मिश्रा ने बताया कि 1070 और 1079 टोल फ्री नंबर जारी कर दिए हैं, जिस पर आपदा से संबंधित सूचना दी जा सकती है। 96 क्विक रिस्पांस टीम काम कर रही हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए 19 टीम आरक्षित रखी गई हैं। सभी 52 जिला मुख्यालयों पर इमरजेंसी आपरेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं।

दूसरे चरण का नगरीय निकाय चुनाव प्रचार थमा

0

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार सोमवार को शाम पांच बजे थम गया। बुधवार को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके लिए छह हजार 280 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां 49 लाख नौ हजार 280 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि निकाय चुनाव के अंतिम चरण में 43 जिलों के पांच नगर निगम (कटनी, रतलाम, देवास, रीवा और मुरैना) के महापौर, पार्षद के साथ 40 नगर पालिका और 169 नगर परिषद के पार्षद पद के लिए मतदान होगा। यह इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से कराया जाएगा। इसके लिए 12 हजार 72 ईवीएम की व्यवस्था की गई है। नगर निगम और नगर पालिका में प्रत्येक वार्ड के लिए दो-दो और नगर परिषद के प्रत्येक वार्ड के लिए एक ईवीएम आरक्षित रखी गई है।

महापौर या पार्षद पद के लिए नोटा सहित 15 से कम प्रत्याशी होने पर एक और अधिक होने पर दो बैलेट यूनिट का उपयोग होगा। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। वर्षा के कारण मतदान प्रभावित न हो, इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

मतदाता पर्ची के वितरण पर जोर

नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में मतदाताओं को मतदाता पर्ची नहीं मिलने की शिकायतें सामने आई थीं। भाजपा और कांग्रेस ने कम मतदान का कारण मतदाता पर्ची नहीं बंटने और मतदाताओं को सूचित किए बिना मतदान केंद्र परिवर्तित करने को बताया है। इसे गंभीरता से लेते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने कलेक्टरों से कहा है कि वे यह सुनिश्चित करें कि सभी मतदाताओं को मतदाता पर्ची का वितरण मतदान से पूर्व हो जाए।

भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने लगाया जोर

दूसरे चरण के चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने प्रचार में काफी जोर लगाया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को रीवा और कटनी में महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो व जनसभा की। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने रतलाम में प्रबुद्धजनों से संवाद, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और रोड शो किया।