Home Blog Page 190

DGCA ने विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए नई गाइडलाइंस तैयार की

0

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के चलते दुनिया के कई देश सतर्क होते दिख रहे हैं. वहीं, भारत भी ओमिक्रोन के मामलों और उसके खतरे को देखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय ले रहा है. बता दें, डीजीसीए की ओर से भारत आने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए नई गाइडलाइंस जारी की गई है. इन गाइडलाइंस के मुताबिक, यात्रियों को अपना 14 दिन का सेल्फ डिक्लेरेशन देना होगा.

डीजीसीए की नई गाइडलाइंस

1- यात्रियों को एयर सुविधा पोर्टल पर अपना 14 दिन का सेल्फ डिक्लेरेशन देना ज़रूरी होगा. यानि कि यात्री कहां-कहां की यात्रा कर के भारत आ रहा है.

2- कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए यात्री को पूरी जानकारी देनी होगी.

3- एयरपोर्ट पर आरटीपीसीआर की अलग से सुविधा हो जहां यात्रियों का टेस्ट किया जा सके.

4- कोविड प्रोटोकॉल का सही से पालन किया जाए इसका खास ध्यान रखना होगा.

दक्षिण अफ्रीका में मिला कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन ने दुनिया भर में चिंता बढ़ा दी है. वहीं अब तमाम देशों ने यात्रा प्रतिबंध लगा दिए हैं. अमेरिका ने कोविड-19 के वेरिएंट के चलते दक्षिण अफ्रीका और सात अन्य अफ्रीकी देशों के गैर-अमेरिकी नागरिकों की यात्रा पर सोमवार से पाबंदी लगा दी है.

अमेरिका ने लगाया ट्रैवल बैन, सोमवार से होगा लागू

व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका सोमवार से दक्षिण अफ्रीका और क्षेत्र के सात अन्य देशों से यात्रा पर प्रतिबंध लगाएगा. व्हाइट हाउस ने ज्यादा विस्तार में नहीं बताया लेकिन कहा कि प्रतिबंध अमेरिकी नागरिकों या स्थायी निवासियों के इन देशों से वापस आने पर लागू नहीं होंगे, इन्हें अपनी यात्रा से पहले नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखानी अनिवार्य होगी.

इन देशों ने भी लगया बैन

कोरोना के नए वेरिएंट ने पूरी दुनिया को फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है. तमाम देश अभी तक दक्षिण अफ्रीका पर प्रतिबंध लगा चुके हैं. ऐसे देशों में इटली, ऑस्ट्रिया, फ्रांस, जापान, यूनाइटेड किंगडम, सिंगापुर, नीदरलैंड, माल्टा, मलेशिया, मोरक्को, फिलीपींस, दुबई, जॉर्डन, अमेरिका, कनाडा और तुर्की शामिल हैं.

83 के ट्रेलर में रणवीर सिंह ने कपिल देव के किरदार को बखुबी निभाया

0

नई दिल्ली: लंबे इंतजार के बाद, 83′ के निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है. अंडरडॉग की अविश्वसनीय सच्ची कहानी, 24 दिसंबर 2021 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है. कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म 1983 की विश्व कप जीत के इर्द-गिर्द घूमती है. रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे. इसके अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, एमी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी ने फिल्म में अहम किरदारों में दिखेंगे. दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभा रही हैं.

83 हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है. फिल्म 3डी में भी रिलीज होगी. कमल हासन की राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल और अक्किनेनी नागार्जुन के अन्नपूर्णा स्टूडियोज ने फिल्म के तमिल और तेलुगु संस्करण पेश करने के लिए रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ हाथ मिलाया है.

पृथ्वीराज और किच्चा सुदीपा की शालिनी आर्ट्स फिल्म को मलयालम और कन्नड़ में प्रस्तुत करने के लिए तैयार हैं. फिल्म का निर्माण दीपिका पादुकोण, कबीर खान, विष्णु वर्धन इंदुरी, साजिद नाडियाडवाला, फैंटम फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है.

अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ भाेपाल की अदालत ने जारी किया वारंट

0

भाेपाल ।जिला न्यायालय ने साेमवार काे बालीवुड की मशहूर अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। यूटीएफ टेलीफिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने 32 लाख 25 हजार रूपये के चेक बाउंस हाेने पर अदालत में केस लगाया है। जिला अदालत ने अमीषा काे चार दिसंबर काे काेर्ट में हाजिर हाेने का आदेश जारी किया है। बता दें कि अमीषा पटेल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रचार कर चुकी हैं।

यूटीएफ टेलीफिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के वकील रवि पंथ ने बताया कि प्रथम श्रेणी जिला न्यायाधीश रवि कुमार बाेरासी ने अमीषा पटेल के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। अमीषा पटेल और उनकी कंपनी मेसर्स अमीषा पटेल प्राेडक्शन ने यूटीएफ टेलीफिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से फिल्म बनाने के नाम पर 32 लाख 25 हजार रूपये उधार लिए थे। जिसके एेवज में उन्हाेंने दाे चेक 32 लाख 25 हजार के दिए थे। दाेनाें चेक बाउंस हाे गए थे। इसके बाद यूटीएफ टेलीफिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से कंपनी ने एडवाेकेट रवि पंथ के माध्यम से जिला न्यायालय में केस लगाया था।

मामले की सुनावाई के बाद साेमवार काे अमीषा पटेल के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है। एडवाेकेट पंथ ने बताया कि यदि अभिनेत्री पटेल चार दिसंबर काे अदालत में हाजिर नहीं हाेती हैं, ताे उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा सकता है। बताया जाता है कि अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ इंदौर की एक अदालत में भी चेक बाउंस का केस दर्ज हाे चुका है। वहां भी उन्हाेंने फिल्म बनाने के नाम पर 10 लाख रूपये उधार लिए थे। बदले में अमीषा पटेल द्वारा दिया गया चेक बैंक में बाउंस हाे गया था।

भोपाल में कोरोना के 16 मामले आने पर सीएम शिवराज ने कहा-छोटे कंटेंटमेंट जोन बनाएं

0

भोपाल। भोपाल में सोमवार को कोरोना के 16 मामले सामने आए हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मंत्रालय में आपात बैठक बुलाई। जिसमें स्वास्थ्य मंत्री डा. प्रभुराम चौधरी, विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने संबंधित परिवार को आइसोलेट करने और जरूरत होने पर छोटे कंटेंटमेंट जोन बनाकर संक्रमण को फैलने से रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काटजू सहित अन्य अस्पतालों को कोरोना के इलाज के लिए चयनित करें और हवाई अड्डे एवं रेलवे स्टेशनों पर जांच शुरू कराएं। उन्होंने अधिकारियों को इसमें एक क्षण की भी लापरवाही न करने की हिदायत दी।

भोपाल के अलग-अलग क्षेत्रों से 16 मामले सामने आए हैं। मुख्यमंत्री ने भोपाल कलेक्टर से कहा कि तुरंत सक्रिय होकर जरूरी कदम उठाएं। मास्क पर जोर दें, शारीरिक दूरी का पालन करने का आग्रह करें। जांच की संख्या बढ़ाएं और अस्पतालों में कोरोना से संबंधित सभी आवश्यक मशीन और उपकरणों का एक बार परीक्षण कर लें। उन्होंने कहा कि पूरी कार्ययोजना तैयार कर प्रशासन को अलर्ट पर रखें। जन जागरुकता अभियान को गति देने के लिए मुख्यमंत्री खुद भी निकलेंगे।

कोई भी आंकड़े न छिपाए

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान को निर्देश दिए कि कोरोना से संबंधित आंकड़े रोज सुबह-शाम मुझे उपलब्ध कराएं। कोई भी आंकड़े न छिपाए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएमएचओ) की बैठक लें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी अस्पतालों में कोरोना से संबंधित सभी मशीनरी (उपकरण, आक्सीजन संयंत्र, आक्सीजन कंसंट्रेटर, वेंटिलेटर) का परीक्षण और समीक्षा कर लें। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में फिर से रोको-टोको अभियान को गति देने के निर्देश दिए हैं।

रिजर्व बैंक ने सरकार को दिया डिजिटल करेंसी लॉन्च करने का प्रस्ताव

0

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है और जल्द ही क्रिप्टोकरेंसी बिल पेश होने की संभावना है। इससे पहले सोमवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने देश में डिजिटल करेंसी को लॉन्च करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव दिया है। रिजर्व बैंक के इस प्रस्ताव में बैंक नोट की परिभाषा का दायरा बढ़ाने की बात कही गई है। केंद्रीय बैंक ने करेंसी को डिजिटल फॉर्म में स्वीकार किए जाने की सिफारिश की है।

आरबीआई एक्ट में संशोधन की जरूरत

आरबीआई द्वारा दिए गए प्रस्ताव में कहा गया है कि देश में सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी लॉन्च करने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट 1934 (RBI Act 1934) में संशोधन करने की जरूरत होगी। गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक काफी समय से अपनी डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) लाने की तैयार कर रहा है।

सरकार को दिए प्रस्ताव में गिनाए ये फायदे

आरबीआई के प्रस्ताव के मुताबिक, सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी के अस्तित्व में आने के बाद कई फायदे संभव हैं। इससे नकदी पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी, साथ ही पारदर्शिता को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही एक और बड़ा फायदा यह होगा कि डिजिटल करेंसी के आ जाने के बाद सरकार के नकदी छापने के लिए होने वाले खर्च में भी कमी आएगी।

शीतकालीन सत्र के पहले दिन बिटक्वाइन पर चर्चा

इससे पहले आज संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने के बाद क्रिप्टोकरेंसी बिल का नाम गूंजा। देश में बिटक्वाइन के लेन-देन को लेकर लोकसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में वित्त मंत्रालय ने लिखित उत्तर में कहा कि भारत सरकार बिटकॉइन लेनदेन पर डाटा बिल्कुल भी एकत्र नहीं करती है। इसमें कहा गया कि देश में बिटकॉइन को मुद्रा के रूप में मान्यता देने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

आरबीआई डिजिटल मु्द्रा का किया जिक्र

वित्त मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) डिजिटल मुद्राओं के उपयोग के मामलों की जांच कर रहा है और केंद्रीय बैंक अपनी डिजिटल मुद्रा (सीबीडीसी) की शुरुआत के लिए चरणबद्ध कार्यान्वयन रणनीति पर काम कर रहा है, जिसमें कोई व्यवधान नहीं है। यह एक अधिक मजबूत, भरोसेमंद, विनियमित और कानूनी निविदा-आधारित भुगतान विकल्प को जन्म दे सकती है।

‘अंतिम’ ने तीन दिन मे कमाए 18 करोड़

0

अपने बहनोई आयुष शर्मा को फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ से एक्शन हीरो बना देने वाले अभिनेता और फिल्म निर्माता सलमान खान का पत्ता इस बार बिल्कुल सही पड़ा है। फिल्म ने रिलीज के पहले तीन दिन में ही करीब 18 करोड़ रुपये की कमाई करने के साथ ही न सिर्फ आयुष शर्मा का करियर बचा लिया है बल्कि सलमान खान को भी अपने ही घर की एक और कलाकर को अगले महीने लॉन्च करने का नया हौसला भी दे दिया है। चर्चा है कि आयुष शर्मा की फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ का कारोबार संतोषजनक स्तर पर पहुंचते ही सलमान अपनी भांजी की लॉन्चिंग का एलान करने वाले हैं। बहन अलवीरा और दूसरे बहनोई अतुल अग्निहोत्री की बेटी अलीजेह की लॉन्चिंग की ट्रेनिंग सलमान खान की देखरेख में पिछले तीन साल से चलती रही है।

रिलायंस कैपिटल के बोर्ड को आरबीआई ने किया भंग

0

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा कदम उठाते हुए रिलायंस कैपिटल के बोर्ड को भंग कर दिया है। इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि केंद्रीय बैंक ने बोर्ड को भंग करने के बाद इसकी जगह प्रशासक की नियुक्ति की है। गौरतलब है कि आरबीआई ने कंपनी पर यह कार्रवाई भुगतान करने में डिफॉल्ट को देखते की है।

आरबीआई ने बयान जारी किया

आरबीआई की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि बोर्ड भंग करने का निर्णय रिलायंस कैपिटल द्वारा अपने क्रेडिटर्स को अलग-अलग भुगतान के दायित्वों में डिफॉल्ट के अनुरूप लिया गया है। बता दें कि रिलायंस कैपिटल लिमिटेड को अनील अंबानी का रिलायंस ग्रुप करता प्रमोट करता है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि अपने क्रेडिटर्स को भुगतान करने में डिफॉल्ट के साथ गवर्नेंस में गंभीर चिंताएं भी हैं, जिसका बोर्ड प्रभावी तौर पर समाधान नहीं कर पाया है।

नागेश्वर राव को प्रशासक नियुक्त किया

रिजर्व बैंक ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के पूर्व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नागेश्वर राव को एनबीएफसी का प्रशासक नियुक्त किया है। केंद्रीय बैंक ने अपने बयान में बताया है कि बैंक जल्द ही इसोल्वेंसी और बैंकरप्सी रूल्स, 2019 के तहत कंपनी के रेजोल्यूशन की प्रक्रिया को शुरू करेगा।

दक्षिण अफ्रीका से जबलपुर आई महिला आर्मी क्षेत्र में मिली

0

जबलपुर। दक्षिण अ‍फ्रीका से जबलपुर आई विदेशी महिला जबलपुर के ही आर्मी क्षेत्र में मिल गई है। उसका आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया। उसमें कोविड के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। जानकारी के अनुसार जबलपुर पहुंचने के बाद उसे सीएमएम में क्‍वारंटाइन किया गया था। महिला एडवांस लाजिस्टिक कोर्स की ट्रेनिंग लेने यहां आई है। वह दक्षिण अफ्रीका में आर्मी में पदस्‍थ है।

 

 

दक्षिण अफ्रीकी देश बोत्सवाना से जबलपुर आई महिला का पता चल चुका है। जिला चिकित्सालय जबलपुर में पदस्थ डॉ विभोर हजारी एवं डॉ प्रियंक दुबे के अनुसार बोत्सवाना से जबलपुर आई महिला आर्मी में कैप्टन हैं । वे यहॉं अपने देश की ओर से सेना द्वारा संचालित कॉलेज ऑफ मेटेरियल मैनेजमेंट (सीएमएम) में कोर्स करने करने आई हैं ।

डॉ हजारी के अनुसार जबलपुर आने के बाद वे दस दिन का आइसोलेशन (क्वारन्टीन) पूरा कर चुकी हैं । उन्होंने बताया कि महिला का आज सीएमएम जाकर मेडिकल चेकअप किया गया जिसमें वे पूरी तरह स्वस्थ पाई गई हैं। उनमें कोरोना के कोई लक्षण दिखाई नहीं दिये हैं।

डॉ विभोर हजारी और डॉ प्रियंक दुबे की टीम ने बोत्सवाना की आर्मी में कैप्टन इस महिला का कोरोना टेस्ट हेतु सेम्पल भी लिया है, जिसे परीक्षण हेतु आईसीएमआर भेजा जा रहा है । ओ एल खुमो नाम की 34 वर्षीय इस महिला को बोत्सवाना में कोरोना की वैक्सीन भी लग चुकी है।

यह है मामला: साउथ अफ्रीका के बोत्सवाना शहर निवासी एक महिला एयर इंडिया के विमान से 18 नवंबर को दिल्ली से जबलपुर पहुँची थी। जबलपुर आने के बाद वह कहां गई इसका पता नहीं चल पा रहा है। महिला की तलाश में स्वास्थ्य विभाग की टीमें जुटी हैं। शहर स्थित होटलों में उसके बारे में पतासाजी की जा रही है। जबलपुर से लगे पड़ोसी जिलों के पर्यटन स्थलों व वन विहार में भी अलर्ट भेजा गया है। 34 वर्षीय इस महिला के जबलपुर आने का पता तब चल पाया जब भोपाल से उसके संबंध में पूछताछ शुरू हुई। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट दिल्ली में विदेशी स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत ही विदेशी नागरिक को जबलपुर तक आने की अनुमति दी गई होगी, इसलिए कोरोना के बोत्सवाना वेरिएंट को लेकर जबलपुर में फिलहाल भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. रत्नेश कुरारिया ने कहा कि शासन के निर्देश पर विदेशी यात्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर रत्नेश कुरारिया ने कहा कि 18 नवंबर को एयर इंडिया के विमान से डुमना पहुंचने वाले सभी फ्लायर्स से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। आवश्यक होने पर सभी की जांच की जाएगी।

नौवीं से बारहवीं की छमाही परीक्षाएं मध्य प्रदेश में बोर्ड के बदले पैटर्न पर शुरू हुई

0

भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नौवीं से बारहवीं तक की छमाही परीक्षाएं सोमवार से बोर्ड के बदले हुए पैटर्न पर आफलाइन मोड में शुरू हुई। सुबह 9 बजे से पहली पाली की परीक्षा के लिए विद्यार्थी सुबह 8.30 बजे से स्कूल पहुंच गए थे। कक्षा नौवीं एवं ग्यारहवीं की परीक्षा की सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली। पहली पाली में नौवीं का गणित तो ग्यारहवीं का संस्कृत, उर्दू व मराठी का पेपर हुआ। वहीं दूसरी पाली में दसवीं व बारहवीं की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे शुरू हुई, जो दोपहर 3:30 बजे तक चलेगी। दसवीं का पहला पेपर अंग्रेजी का रहा और बारहवीं का बायोटेक्नोलाजी और वोकेशनल कोर्सेस की परीक्षा से शुरुआत हुई।

इस बार छमाही परीक्षा बोर्ड के बदले पैटर्न पर ली जा रही है। हर प्रश्नपत्र में 40 फीसद वस्तुनिष्ट प्रश्न पूछे जा रहे हैं। वहीं दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या कम है। वस्तुनिष्ट प्रश्न अधिक होने से पेपर देने के बाद विद्यार्थियों के पास समय बच रहा है, जिससे वे उत्तरपुस्तिका को अच्छे से दोहरा पा रहे हैं। नौवीं के विद्यार्थियों ने कहा कि गणित का प्रश्‍नपत्र आसान रहा। कोई भी प्रश्न कोर्स से बाहर क नहीं पूछा गया था। इस दौरान विद्यार्थी भी शांति से परीक्षा देते नजर आए।

पहली बार स्थानीय छुट्टी के दिन भी छमाही परीक्षा ली जा रही है। तीन दिसंबर को गैस त्रासदी स्मृति दिवस के दिन राजधानी में स्थानीय छुट्टी घोषित है, लेकिन उस दिन स्कूलों में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक की छमाही परीक्षाएं ली जाएंगी। राजधानी में जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने कुछ स्कूलों का निरीक्षण कर कोविड गाइड के पालन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि 50 फीसद उपस्थिति को लेकर फिर से गाइडलाइन जारी कर दी गई है। परीक्षा के दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन जरूरी है।

छमाही परीक्षा की होगी समीक्षा
स्कूल शिक्षा विभाग ने कहा कि छमाही परीक्षा की समीक्षा की जाएगी। खासतौर पर दसवीं व बारहवीं कक्षा की समीक्षा कर जो विद्यार्थी जिस भी टापिक से प्रश्न साल्व नहीं कर पाए होंगे, उन प्रश्नों को चिन्हित कर उन्हें फिर से कराया जाएगा। बता दें कि प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। अभी ढाई माह का समय शेष है। ऐसे में परीक्षा के बाद रिवीजन कक्षाएं लगाई जाएंगी।

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच टेस्‍ट सीरीज का पहला मैच ड्रा

0

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्‍ट सीरीज का पहला मैच ड्रा हो गया है। 284 रन के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 98 ओवर अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी की और 9 विकेट खोए। आखिरी के 52 गेंदों में भी भारतीय गेंदबाज आखिरी विकेट नहीं ले सके। इस तरह मुकाबले का नतीजा ड्रा रहा। 2017 के बाद ये पहली बार है जब भारत में कोई टेस्ट मैच ड्रा हुआ है। न्यूजीलैंड की टीम ने पिछले सात मैचों में पहली बार कोई मुकाबला ड्रा कराया है। मैच के आखिरी दिन न्यूजीलैंड की टीम ने 284 रन के जवाब में 4/1 से आगे खेलते हुए शानदार खेल दिखाया। टाम लाथम और विलियम समरविले ने 31 ओवर में 75 रन जोड़े। हालांकि, अंतिम दिन लंच के बाद पहली गेंद पर उमेश यादव ने नाइट वाचमैन विलियम समरविले को 36 रन के निजी स्कोर पर शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया। तीसरी सफलता भारत को आर अश्विन ने दिलाई, जिन्होंने 52 रन के निजी स्कोर पर टाम लाथम को बोल्ड किया।